इंदौर जिला प्रशासन ने दिए भूमाफिया अतुल सुराणा, अरूण डागरिया के खिलाफ FIR के आदेश

Sanjay Gupta | Mar 25, 2025, 21:30 IST
Share
indore administration action against land mafia
indore administration action against land mafia

इंदौर जिला प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने अरूण डागरिया, अतुल सुराणा और अन्य के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही कॉलोनी के विकास में देरी के कारण प्लॉट्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

इंदौर जिला प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए अब अरूण डागरिया, अतुल सुराणा व अन्य पर एफआईआर के आदेश दे दिए हैं। इतना ही नहीं कॉलोनी का विकास नहीं करने के चलते उनकी कॉलोनी के सभी प्लॉट की बिक्री पर रोक लगा दी है और साथ ही कॉलोनी के बंधक प्लॉट राजसात करते हुए विकास कार्य का जिम्मा स्मार्ट सिटी को दे दिया है।

इस मामले में हुए यह आदेश

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह व कॉलोनी सेल के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल के पास कॉलोनी सेल में इनकी असरावद खुर्द की 14.557 हेक्टेयर की सेटेलाइट वैली कॉलोनी को लेकर शिकायतें आई थी। इसकी जांच कराई गई और बैनल द्वारा इसमें डागरिया, सुराणा और सेटेलाइट इन्क्लेलव प्रालि के पुष्पेंद्र ठाकुर को नोटिस देकर जवाब लिए गए। इसके बाद आदेश जारी कर तीन आदेश जारी हुए।

यह तीन आदेश जारी हुए हैं...

  • जांच में सामने आया कि कॉलोनी के बंधक रखे गए 212 प्लॉट में से 168 इन्होंने बेच डाले, जबकि कॉलोनी का विकास काम ही नहीं हुआ और ना ही एनओसी मिली है।
  • कॉलोनी को साल 2012 में विकास मंजूरी मिली थी इन्हें तीन साल में विकास काम करना था लेकिन अभी तक विकास नहीं किया।
  • कॉलोनाइजर द्वारा विकास काम पूरे करने के एवज में अतिरिक्त राशि मांगी जा रही है। मौके पर विकास हुआ नहीं, इसलिए जिला पंजीयन को आदेश दिए गए हैं कि अब यहां के किसी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं होगी।
ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर प्रशासन भूमाफिया चंपू पर मेहरबान, तहसीलदार ने झूठ बोलकर सीएम हेल्पलाइन बंद की

जांच में आया अभी करीब चार करोड़ का काम बाकी

प्रशासन की जांच में यह भी आया कि मौके पर कॉलोनी का विकास काम 15 साल में भी पूरा नहीं हुआ है और मौके पर अभी करीब चार करोड़ का काम बाकी है। इस काम को पूरा करने के लिए बाकी बचे हुए बंधक प्लाट को राजसात किया गया है, इन्हें बेचकर स्मार्ट सिटी यह विकास काम पूरा करेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा पर बकाया टैक्स, निगम ने कर दिया गुरुद्वारे का ऑफिस सील

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ इंदौर प्रशासन ने भूमाफियाओं अरूण डागरिया, अतुल सुराणा और अन्य के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।

✅ कॉलोनी के बंधक प्लॉट्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है और विकास का जिम्मा स्मार्ट सिटी को सौंपा गया है।

✅ कॉलोनी का विकास काम 15 साल में पूरा नहीं हुआ और 4 करोड़ का काम बाकी है।

✅ कॉलोनी में 212 बंधक प्लॉट्स में से 168 को बेचा जा चुका था, जबकि एनओसी भी नहीं मिली थी।

✅ स्मार्ट सिटी अब इन बचे हुए प्लॉट्स का विकास करेगी, जिससे कॉलोनी का काम पूरा होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के मंगल सिटी मॉल की बिजली कटी, 5 महीने से बकाया हैं 30 लाख रुपए बिजली बिल

अर्धनग्न होकर जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग, लगाई मदद की गुहार, कलेक्टर ने दिया इंसाफ का भरोसा

इंदौर न्यूज | Indore News | मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज | भूमाफिया पर कार्रवाई

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • इंदौर न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • एफआईआर
  • भूमाफिया पर कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि