इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, सुरक्षा में भारी चूक, अकील पर FIR

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-australian-women-cricketers-harassment-security-lapse-akil-fir
indore-australian-women-cricketers-harassment-security-lapse-akil-fir

इंदौर में महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

इंदौर में महिला क्रिकेट विश्व कप (icc women's world cup 2025) के मैच के दौरान सुरक्षा में भारी चूक हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अकील नाम के युवक ने छेड़छाड़ की और बुरी नीयत से छुआ भी।

पुलिस ने उस पर कई धाराओं में केस दर्ज किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के मैनेजर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच कर सीसीटीवी के जरिए युवक की पहचान की और उसे पकड़ा।

f9a73bbc-8b3
f9a73bbc-8b3


यह हुआ केस-

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ केआरोपी अकील पर इस मामले में एमआईजी थाने में बीएनएस की धारा 74 व 78 के तहत केस हुआ है। यह शिकायत ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा मैनेजर मिस्टर डैनी सिमंस के आवेदन पर दर्ज हुई है।

a5f09cd0-eca
a5f09cd0-eca


यह है शिकायत में, इस तरह हुई छेड़छाड़

फरियादी सिमंस ने बताया कि यह घटना 23 अक्टूबर सुबह 11 बजे हुई। दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर जॉगिंग कर रही थीं। वे होटल रेडिसन ब्लू चौराहे के पास रिंग रोड की सर्विस रोड पर थीं और एलआईजी लिंक रोड के बीच में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि तभी एक अज्ञात बाइक सवार वहां आया। बाइक चालक द्वारा बुरी नीयत से शरीर को छुआ गया। बार-बार बाइक आगे-पीछे कर पीछा किया गया।
खबरें ये भी...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे-टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा नहीं होंगे कप्तान

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया नाराज, पुलिस सकते में आई



घटना से खिलाड़ी सहम गए और उन्होंने मैनेजर को खबर दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से लेकर बीसीसीआई तक हड़कंप मच गया।

सीपी आईपीएस संतोष सिंहतक बात पहुंची तो उन्होंने पुलिस और इंटेलिजेंस की खिंचाई कर दी। थानों की टीम बनाई गई।

इसके बाद जांच हुई तो सीसीटीवी में अकील नजर आया। उसे फिर देर शाम पकड़ा गया। इस पर पहले भी अपराध है।

खबरें ये भी...

World Cup जीतने के लिए तैयार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी

एमपी के पूर्व क्रिकेटर अमय खुरासिया को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कैसा रहा करियर



Tags:
  • BCCI
  • बीसीसीआई
  • Women's World Cup
  • आईपीएस संतोष सिंह
  • इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर