इंदौर भागीरथपुरा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी टीम उतारी, राहत सामग्री बांटी, पुत्र आकाश भी उतरे

Sanjay Gupta | Jan 08, 2026, 19:58 IST
Share
indore bhagirthapura
indore bhagirthapura

भागीरथपुरा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहत सामग्री का वितरण शुरू किया है। बेटे आकाश और विधायक रमेश मेंदोला प्रभावित क्षेत्र में राशन किट बांट रहे हैं।

INDORE. इंदौर में अपनी ही विधानसभा एक में हुए भागीरथपुरा के गंदे पानी के कांड में अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी टीम उतार दी है। डैमेज कंट्रोल के लिए जुटे मंत्री ने अपने स्तर पर ही लोगों को अब राहत सामग्री का वितरण शुरू कर दिया है।

इसके लिए इंदौर के सभी दानवीरों और अपने मित्रों से उनके द्वारा मदद ली गई है। इसके साथ ही उनके बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय मैदान में उतर गए हैं। उनके साथ विधायक रमेश मेंदोला भी थे।

हर घर पहुंचा रहे राशन किट

गुरुवार 8 जनवरी को आकाश विजयवर्गीय ने सबसे बड़ा कदम उठाया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में राशन किट वितरण शुरू किया और राहत राशि दी। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से कहा कि सभी को मिलकर घटना का सामना करना है। सेवा में लगे रहना है। सीएम मोहन यादव के निर्देश और कैलाश जी के नेतृत्व में सेवाएं चल रही है।

Akash Vijayvargiya
Akash Vijayvargiya

इस महामारी के कारण लोग काम करने नहीं जा सके हैं। इसके लिए उन्हें सहयोग किया जाना चाहिए। इसलिए यह व्यवस्था की गई है। विधायक रमेश मेंदोला की टीम द्वारा भी व्यवस्थाएं की गई है। सभी घरों की बूथवार लिस्ट बनाकर यह सामग्री दी जा रही है।

Ramesh Mendola
Ramesh Mendola

भागीरथपुरा में स्वास्थ्य सर्वे की जमीनी हकीकत, हजारों घरों के सर्वे का दावा, जहां 20 से अधिक मरीज वहां पर ही नहीं पहुंची टीम

इंदौर भागीरथपुरा कांड: मौतों पर बोले सीएम, सरकार हर परिवार के साथ

भागीरथपुरा कांड में हाईकोर्ट ने CS से मांगा जवाब, याचिकाकर्ता बोले- नए IAS आ रहे, जो इंदौर को समझ रहे चारागाह

इंदौर भागीरथपुरा में 3 माह पहले विभाग संभालने वाले IAS रोहित सिसोनिया पर क्यों गिरी गाज, इसलिए रूकी थी टेंडर फाइल

मंत्री विजयवर्गीय ने यह दिया संदेश

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट के जरिए संदेश दिया कि इंदौर भामाशाहों की धरती है। भागीरथपुरा के पीड़ितों के लिए सभी मदद कर रहे हैं। दिवंगतों के पीड़ित प्रत्येक परिवारों को मोरारी बापूजी द्वारा 15 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई है।

5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 इंदौर में भागीरथपुरा इलाके के गंदे पानी के कांड को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी टीम उतारी है।

👉 आकाश विजयवर्गीय ने प्रभावित क्षेत्र में राशन किट वितरण शुरू किया और प्रभावितों को राहत राशि दी।

👉 विधायक रमेश मेंदोला ने भी राहत कार्य में सहयोग किया और घरों की बूथवार लिस्ट तैयार कर सामग्री का वितरण किया।

👉 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर भामाशाहों की धरती है और भागीरथपुरा के पीड़ितों के लिए हर कोई मदद कर रहा है।

👉 मंत्री ने यह भी घोषणा की कि दिवंगत पीड़ित परिवारों को मोरारी बापू द्वारा 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Tags:
  • रमेश मेंदोला
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • आकाश विजयवर्गीय
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग