विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी से मारपीट में TI को हटाया या नहीं, पलट गई पूरी कहानी

Sanjay Gupta | Oct 10, 2026, 19:10 IST
Share
इंदौर के एरोड्रम थाने में पुजारी जयदीप दुबे से कथित मारपीट के बाद हंगामा हुआ है।
इंदौर के एरोड्रम थाने में पुजारी जयदीप दुबे से कथित मारपीट के बाद हंगामा हुआ है।

Indore. इंदौर विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी के साथ पुलिसकर्मियों के मारपीट में टीआई हटाए गए या नहीं। रात की घटना की दोपहर होते-होते कहानी ही पलट गई है। एडिशनल डीसीपी ने रात को जो बड़ी कार्रवाई की बात कही वह दोपहर होते-होते छोटी हो गई है।

एरोड्रम थाने में हुआ था हंगामा

इंदौर में एरोड्रम थाने में शुक्रवार रात को हंगामा हुआ। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया। कारण था कि बीजेपी के विधायक गोलू शुक्ला के फोन करने के बाद भी उनके पुजारी जयदीप दुबे और उनके साथ गए बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष पंकज चौबे के साथ पुलिस ने मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। थाने को बचाने के लिए और दबाव को देखते हुए एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा ने लंबी कार्रवाई की बात कही दी। इसमें टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह सहित थाने के कुल सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की बात कही। लेकिन दोपहर होतो-होते डीसीपी का अलग बयान जारी हो गया।

बीजेपी विधायक के पुजारी को थाने में पीटा, टीआई सहित 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड | BJP MLA's priest beaten in police station, 7 policemen including TI suspended
बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी को पुलिस थाने में पीटा, एरोड्रम TI सहित सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
10 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी के साथ थाने में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एरोड्रम थाने में पुलिसकर्मियों ने पुजारी पंडित जयदीप दुबे और एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट और बदसलूकी की। इसकी जानकारी मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए। देर रात बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और घेराव कर दिया

यह बोले थे एडिशनल डीसीपी

एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा ने रात को औपचारिक बयान दिया और कहा कि आवेदक साथी के साथ थाने आए थे। पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिली, इसमें मेरे द्वारा जांच की गई। पृथमदृष्टया ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो संदिग्ध और गंभीर है। इसलिए आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर रेंक तक के छह अधिकारियों और टीआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है।

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट सख्त: अधिकारियों की निष्क्रियता पर जताई नाराजगी, चार सप्ताह में फैसला का आदेश | High Court strict on illegal hoardings in Indore: Expresses displeasure over officials' inaction, orders decision within four weeks
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
01 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. इंदौर में अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर को लेकर राजनीतिक एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे की याचिका पर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं। इसमें मुख्य सचिव को भी आदेश की कॉपी भेजने के लिए कहा गया है।मुख्य सचिव को भी आदेश की कॉपी भेजी जाएगी। प्रदेश के अन्य शहरों में भी निर्देशों का पालन होगा।

अब डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत यह बोले

वहीं डीसीपी रावत ने शनिवार दोपहर में मीडिया से कहा कि थाना एरोड्रम पर जयदीप दुबे फरियादी आए थे उनके साथ दो अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी। इसमें रिपोर्ट दर्ज करने के पहले एमएलसी (मेडिकल जांच) के लिए भेजा गया। थाने से भी तत्काल यूनिट जांच के लिए भेजी गई और सीसीटीवी देखे गए और आरोपी चिन्हित किए गए।

एमएलसी के बाद फरियादी थाने पर वापस आए तो हाजिरी अधिकारी से बहस हो गई। इसी के रिएक्शन हुए और दोनों में बहस हो गई। इस पर संज्ञान लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। इसमें चार जिसमें एक एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक है उन्हें थाने से हटाया गया है। घटना की जांच के लिए एसीपी मल्हारगंज को आदेश दिए गए हैं। इसमें जो तथ्य आएंगे उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं टीआई को हटाने पर उन्होंने कहा कि अभी जांच कर रहे हैं। जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

टीआई भी बचे, पुलिसकर्मी भी 7 से चार हुए

यानी थाना घिरा तो एडिशनल डीसीपी (Additional DCP ) ने जो बड़ी एक्शन की बात कही और विधायक शुक्ला के समर्थकों को जो वादा किया उससे पुलिस पलट गई। इसमें टीआई और एक सब इंस्पेक्टर सहित कुल सात पर कार्रवाई की बात एडिशनल डीसीपी ने कही। वहीं दोपहर होते-होते मामले से टीआई और सब इंस्पैक्टर अलग हो गए और पुलिसकर्मी भी कुल सात से घटकर चार हो गए।

hanuman-ansh-film-free-screening-mp
एमपी में मुफ्त या टैक्स फ्री दिखाएं हनुमान अंश, इन विधायकों की सीएम से मांग
10 Sept 2026 ,
By Sanjay Dhiman
मुरैना की जौरा सीट से विधायक पंकज उपाध्याय ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर फिल्म हनुमान अंश को मध्यप्रदेश के सिनेमाघरों में विद्यार्थियों को मुफ्त दिखाने की मांग की है। वहीं इंदौर-3 के विधायक गोलू शुक्ला ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है।

यह हुआ था पूरा विवाद

जानकारी के अनुसार पंडित दुबे का पडोसियों के साथ विवाद हुआ। उन्होंने विधायक गोलू शुक्ला को फोन किया। इस पर विधायक ने टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह को फोन कर मदद के लिए कहा। उन्होंने विधायक से कहा कि वह थाने भेज दें, देख लेते हैं। पंडित शाम को थाने गए, उनके साथ पंकज चौबे भी गए।

वहां हाजिरी अधिकारी से विवाद हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को जमकर पीटा। वहीं थाने पर दोनो को बैठा लिया गया। इसके सीसीटीवी भी सामने आ गए। वहीं घटना की जानकारी गोलू शुक्ला के समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ताओं को लगी। इसके बाद रात 11 बजे थाने के बाहर सैकंड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए।

थाना घेरा कार्रवाई की मांग

इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और टीआई व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा ने टीआई व पुलिसकर्मियों के निलंबन की बात कही। उन्होंने मौके के सीसीटीवी देखे, बात की और कहा कि प्रथमदृष्टया गड़बड़ी पाई गई है। इस पर टीआई कुशवाह सहित छह अन्य पुलिसकर्मियोें को निलंबित किया गया।
Tags:
  • बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला
  • बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी से मारपीट
  • पंडित जयदीप दुबे
  • एरोड्रम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह
  • एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा
  • indore bjp
  • एरोड्रम थाना इंदौर
  • Additional DCP
निष्पक्ष चुनाव और वोटर लिस्ट में धांधली पर बवाल: रायपुर की सड़कों पर उतरे अमित जोगी, CEC के इस्तीफे पर अड़े

By Umeshwari Baghel

निष्पक्ष चुनाव और वोटर लिस्ट में धांधली पर बवाल: रायपुर की सड़कों पर उतरे अमित जोगी, CEC के इस्तीफे पर अड़े
जीतू पटवारी का बड़ा आरोप-ओबीसी आरक्षण रोकने के लिए सरकार ने वकीलों को दिए 200 करोड़ रुपए

By Sandeep Kumar

जीतू पटवारी का बड़ा आरोप-ओबीसी आरक्षण रोकने के लिए सरकार ने वकीलों को दिए 200 करोड़ रुपए
SMS हॉस्पिटल में रिटायर्ड डॉक्टरों को यूनिट हेड बनाने पर सवाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

By Saurabh Mishra

SMS हॉस्पिटल में रिटायर्ड डॉक्टरों को यूनिट हेड बनाने पर सवाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब
एक ही फंदे पर झूलता मिला प्रेमी जोड़ा, सुसाइड से पहले निभाई शादी की रस्में, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

By Sanjay Dhiman

एक ही फंदे पर झूलता मिला प्रेमी जोड़ा, सुसाइड से पहले निभाई शादी की रस्में, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
राजस्थान की चिट्ठी: कहीं जेलर बनी बंदी, कहीं खाकी पर सवाल; सियासत में बदले सुर और रिश्तों का हाल

By Saurabh Mishra

राजस्थान की चिट्ठी: कहीं जेलर बनी बंदी, कहीं खाकी पर सवाल; सियासत में बदले सुर और रिश्तों का हाल
ऑपरेशन विषनहस: नेपाल में छिपा 75 हजार का इनामी सोहनलाल गिरफ्तार, टॉप-25 ड्रग्स अपराधियों में था शामिल

By Ashish Bhardwaj

ऑपरेशन विषनहस: नेपाल में छिपा 75 हजार का इनामी सोहनलाल गिरफ्तार, टॉप-25 ड्रग्स अपराधियों में था शामिल
MBBS के बाद UPSC में 20वीं रैंक, होम कैडर छोड़ छत्तीसगढ़ चुना, जानिए आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह की प्रेरक कहानी

By VINAY VERMA

MBBS के बाद UPSC में 20वीं रैंक, होम कैडर छोड़ छत्तीसगढ़ चुना, जानिए आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह की प्रेरक कहानी