इंदौर BJP नगराध्यक्ष के लिए यह 84 नेता देंगे आज राय, दौड़ में कई जुटे
Sanjay Gupta | Dec 25, 2024, 13:05 IST
bjp nagaradhyaksh
इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष पद के लिए बुधवार को बीजेपी दफ्तर में रायशुमारी होने जा रही है। इसके बाद लिफाफे में बंद कर नाम भोपाल भेजे जाएंगे। रायशुमारी के लिए कुल 84 नेताओं की लिस्ट बनी है।
इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष पद के लिए बुधवार को बीजेपी दफ्तर में रायशुमारी होने जा रही है। इसके बाद लिफाफे में बंद कर नाम भोपाल भेजे जाएंगे। इसके बाद नाम की घोषणा होगी। रायशुमारी के लिए कुल 84 नेताओं की लिस्ट बनी है। यह सभी चार-चार नाम देंगे, इसमें एक महिला भी होना जरूरी है। वहीं दौड़ में कई बड़े नेताओं के नाम है।
वर्तमान नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे पांच साल से इस पद पर है। कांग्रेस की सरकार के समय और कोविड के दौर में उन्होंने पद संभाला था और इसके बाद संगठन लगातार मजबूत ही हुआ है। बीजेपी फिर सत्ता में आई, विधानसभा में नौ की नौ सीट जीती, लोकसभा सबसे ज्यादा वोट से जीती, सबसे ज्यादा बीजेपी सदस्य इंदौर में बने। यह सभी उपलब्धियां उनके साथ जुड़ी है। ऐसे में उनका दावा एक बार फिर से मजबूत है। उन्हें बदलने की कोई वजह फिलहाल संगठन के पास नहीं है, सिवाए इस बात के कि उनका कार्यकाललंबाहो गया है। यदि पद से हटाते हैं तो फिर उनके कामों को देखकर देखना होगा कि नई जिम्मेदारी कहां देंगे।
वहीं बात करें रणदिवे के विकल्प पर तो इसमें प्रमुख नाम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सबसे प्रमुख है। जिस तरह से वह संगठन की गतिविधियों में जुड़े हैं और विधानसभा एक में काम कर रहे हैं, उनका दावा भी है। इसके साथ ही पूर्व विधायक जीतू जिराती का दावा भी काफी मजबूत है, वह अपना टिकट कटने के बाद से ही लगातार पार्टी के कामों में जुड़े हुए हैं। इसके बाद तीसरा नाम बबूल शर्मा का है जो एमआईसी मेंबर है और अपनी कार्यशैली से संगठन और उच्च स्तर पर पसंद किए जा रहे हैं। वहीं इसके बाद पीछे नामों में दीपक टीनू जैन लंबे समय से दौड़ में हैं, इसके साथ ही मुकेश राजावत का नाम लगातार चर्चा में रहता है। इसके साथ ही संघ से संगठन में आए गोपाल गोयल, अशोक धर्माधिकारी, विजय मालानी के साथ ही अजय सिंह नरूका, नानूराम कुमावत भी दावे में लगे हुए हैं।
वहीं पार्टी ने नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए क्राइटेरिया में 60 साल रखा है, इससे अधिक उम्र का नहीं चाहिए, वहीं आपराधिक छवि का नहीं हो और पार्टी अनुशासनहीनता में दोषी नहीं रहा हो।
जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी गुरुवार 26 दिसंबर को होगी। हालांकि इंदौर में इसमें अधिक बदलाव नहीं दिख रहा है क्योंकि आठ माह पहले ही चिंटू वर्मा को पद दिया गया है। लोकसभा में भी पार्टी अच्छी जीती है और चिंटू का यह पहला कार्यकाल है। ऐसे में यहां बदलाव मुश्किल है, लेकिन रायशुमारी तो होगी ही और इसके बाद लिफाफा भोपाल जाएगा। वहां से ही नाम तय होंगे।
यह 84 नेता देंगे नाम
रायशुमारी के लिए बनी लिस्ट में प्रमुख नेताओं में संभाग प्रभारी राघवेंद्र सिंह गौतम के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, संभाग सहप्रभारी व जिला प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभी विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा और गोलू शुक्ला, मनोज पटेल के साथ ही बीजेपी वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सूरज केरो शामिल है। इसके साथ ही सभी बीजेपी मंडल के अध्यक्ष और प्रतिनिधि को भी इसमें रखा गया है।
नगराध्यक्ष रणदिवे फिर दौड़ में
पूर्व विधायक आकाश, जिराती, बबलू प्रमुख नाम
60 साल से कम उम्र का होना जरूरी
जिलाध्यक्ष के लिए 26 को होगी रायशुमारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari