BRTS पर 5 फ्लाईओवर लिए होगा सर्वे, 11 और चौराहों पर होगा ब्रिज का काम

Sanjay Gupta | Published:
Share
thesootr
thesootr

बीआरटीएस इंदौर को हटाने की घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव कर चुके हैं। इसके साथ ही अब यहां फ्लाईओवर बनाने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे के लिए टेंडर हो चुके हैं।

गुजरात के अहमदाबाद, सूरत के साथ ही देश के सबसे सफल बीआरटीएस इंदौर को हटाने की घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव कर चुके हैं। इसके साथ ही अब यहां फ्लाईओवर बनाने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे के लिए टेंडर हो चुके हैं। इस कॉरिडोर में 5 जगह फ्लाईओवर का सर्वे अभी किया जाएगा।

बीआरटीएस पर इन जगहों पर फ्लाईओवर का सर्वे

  • एलआईजी फ्लाईओवर-565 मीटर
  • इंडस्ट्री हाउस से पलासिया का फ्लाईओवर 850 मीटर व 300-300 मीटर का रैंप
  • गीता भवन चौराहे पर फ्लाईओवर 460 मीटर
  • शिवाजी वाटिका से जीपीओ फ्लाईओवर 1185 मीटर
  • नवलखा फ्लाईओवर एबी रोड से लगा 555 मीटर

इसी फ्लाईओवर के कारण बीआरटीएस हटाने का फैसला

इंदौर का बीआरटीएस 11.45 किमी लंबा है। यह फ्लाईओवर बनने पर करीब ढाई किमी का रास्ता ब्रिज में आ जाएगा। जहां ट्रैफिक और सुगम होने की बात कही जा रही है। इन ब्रिज के चलते कॉरिडोर आगे बाधित होगा। इसी का हवाला देते हुए सीएम ने कॉरिडोर हटाने की बात कही है।

BRTS में BJP के भौकाल पर दर्जनभर IAS, IPS ने साधी चुप्पी

आगे इन ब्रिज के सर्वे के लिए भी होगा काम

उधर आईडीए द्वारा शहर को फ्लाईओवर सिटी बनाने के लिए आगे 11 और ब्रिज के फिजिबिलिटी सर्वे के लिए काम होगा। इसमें प्रारंभिक तौर पर जो जगह चिन्हित हुई है। इसमें जंजीरवाला चौराहा, टावर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, गोपुर चौराहा, मधुमिलन चौराहा, घंटाघर चौराहा, छावनी चौराहा, पत्रकार कॉलोनी चौराहा, एग्रीकल्चर कॉलेज चौराहा, आजाद नगर चौराहा और चाणक्यपुरी चौराहा शामिल है।

BJP की संविधान गौरव यात्रा नियम तोड़कर BRTS कॉरिडोर के अंदर से निकली

सीएम और मंत्री भी बोल चुके फ्लाईओवर पर होगा काम

इसके पहले सीएम डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बोल चुके हैं कि इंदौर में आने वाले समय में फ्लाईओवर सिटी बनाने पर तेजी से काम हो रहा है। आने वाले समय में और ब्रिज बनाए जाएंगे। अभी इंदौर में सत्यसांई चौराहे, मूसाखेड़ी चौराहे, आईटी पार्क चौराहे सहित अन्य जगह पर ब्रिज के काम जारी है। वहीं फूटी कोठी, खजराना, लव-कुश चौराहा भी बनाए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर आईडीए
  • इंदौर बीआरटीएस
  • बीआरटीएस कॉरिडोर
  • बीआरटीएस कॉरिडोर इंदौर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर