इंदौर में एक मंच पर आई मोहन सरकार, मंत्री विजय शाह नहीं दिखे
Vishwanath Singh | May 19, 2025, 22:42 IST
The Sootr
मंत्री विजय शाह के इंदौर पहुंचने की जानकारी के लिए जब उनके पीए खरे से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने भी कह दिया कि मंत्री की लोकेशन की वर्तमान में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
इंदौर में मंगलवार को राजबाड़ा परिसर में सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग होनी है। उसके लिए सोमवार की शाम तक अधिकतर मंत्री इंदौर पहुंच चुके हैं, लेकिन इस दौरान मंत्री विजय शाह कहीं नजर नहीं आए। शहर के लता मंगेश्कर सभाग्रह में शाम को राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्यगाथा विषय पर आयोजित नाटक मंचन में भी कैबिनेट के कई मंत्री पहुंचे, लेकिन यहां पर भी मंत्री शाह नहीं दिखे। वहीं, शाह के आगमन को लेकर कई बीजेपी नेताओं से अनौपचारिक चर्चा हुई तो उन्होंने भी देर शाम तक शाह के पहुंचने से इनकार करते हुए कहा कि अभी तक तो नहीं दिखे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह मंगलवार को इंदौर में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।
मंत्री विजय शाह के इंदौर पहुंचने की जानकारी के लिए जब उनके पीए खरे से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने भी कह दिया कि मंत्री की लोकेशन की वर्तमान में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि पिछले 3 दिन तक तो मंत्री शाह की लोकेशन खंडवा में ही थी। उसके बाद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
इधर, जब खंडवा में मंत्री विजय शाह के होने को लेकर जानकारी निकाली गई तो पता चला कि वे अपने घर पर नहीं हैं। हालांकि सूत्रों ने यह जरूर बताया कि वे खंडवा या आसपास कहीं पर रुके हो सकते हैं, लेकिन कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें...महिला अफसर ने काटा चालान, युवक बीच सड़क पर बैठकर करने लगा ड्रामा, दी धमकी
मंत्री विजय शाह द्वारा 12 मई को महू में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी की थी। उसके बाद 13 मई को द सूत्र ने सबसे पहले मंत्री शाह की टिप्पणी से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। उस दिन वे कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे। उसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मंत्री को कड़ी फटकार पड़ी थी। फिर दोपहर में उन्होंने माफी मांगी थी। उसके बाद वे सार्वजनिक रूप से ना तो किसी से मिले और ना ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की DAVV यूनिवर्सिटी में राजनीति का खेला, विधायक ने जिस कर्मचारी नेता से समझौता कराया, संगठन ने उसे ही आंदोलन से बाहर किया
कैबिनेट बैठक के पूर्व सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवी अहिल्या बाई के जीवन दर्शन से प्रेरित राज्य शासन की योजना और कार्यों पर आधारित विकास यात्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। यह प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बनी मंत्रिपरिषद द्वारा वर्ष 2023 से लेकर अब तक लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों और उन पर अमल पर आधारित है। प्रदर्शनी में केन्द्र शासन और राज्य शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें...महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री का बदला रास्ता, सावन में होगा नया इंतजाम
इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, विधायक गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
यह खबर भी पढ़ें...MP में मेट्रो का काम करने वाली तुर्किए की कंपनी ने पाक को दिए थे ड्रोन! अब होगी जांच
पीए ने कहा, 3 दिन तक खंडवा में थी लोकेशन
खंडवा में भी नहीं दिखे
व्यवस्था में लगे अफसर बोले, अभी तक तो नहीं दिखे
शाह पिछली कैबिनेट मीटिंग में दिखे थे
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की DAVV यूनिवर्सिटी में राजनीति का खेला, विधायक ने जिस कर्मचारी नेता से समझौता कराया, संगठन ने उसे ही आंदोलन से बाहर किया
सरकार की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री का बदला रास्ता, सावन में होगा नया इंतजाम
ये मंत्री और विधायक पहुंचे
यह खबर भी पढ़ें...MP में मेट्रो का काम करने वाली तुर्किए की कंपनी ने पाक को दिए थे ड्रोन! अब होगी जांच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari