bdfeab68-2da
वकील पिता-पुत्रों पर FIR से बवाल, वकीलों ने चक्काजाम किया, टीआई और एसीपी की वर्दी फाड़ी
Sanjay Gupta | Published:
Indore Case assault lawyer father
इंदौर में पुलिस अरविंद को साथ में थाने ले गई। इस मामले में अरविंद जैन का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है, इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई होना चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि हमारी कार्रवाई पूरी सही है
INDORE. इंदौर में परदेशीपुरा पुलिस द्वारा मारपीट के केस में वकील अरविंद जैन और उनके दोनों वकील पुत्र अर्जुन और अर्पित जैन के खिलाफ केस दर्ज के बाद इंदौर में बवाल हो गया। पहले वकील जमा होकर परदेशीपुरा थाने पहुंचे, लेकिन मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को सही बताया। इसके बाद नाराज वकील हाईकोर्ट चौराहे पर पहुंचे और चक्का जाम किया। वहीं, एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परदेशीपुरा थाने में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगे हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
![bdfeab68-2da]()
चक्का जाम से वाहन चालक परेशान हुए, कुछ वीडियो में चक्का जाम करने वाले लोग वाहन चालकों को पीटते हुए दिखे। मौके पर टीआई तुकोगंज जितेंद्र यादव और एसीपी विनोद दीक्षित पहुंचे। इसी दौरान कुछ वकीलों ने आरोप लगाए कि टीआई साहब शराब पिए हुए हैं और शराब पीकर ड्यूटी पर आए हैं। इसी दौरान भीड़ से झूमाझटकी शुरू हो गई। इस पर टीआई थाने की ओर भागे, पीछे भीड़ भागी। उनके साथ झूमाझटकी हुई, वर्दी खींची गई। एसीपी विनोद दीक्षित के भी बीच बचाव करने पर झूमाझटकी हुई और उनकी वर्दी के भी स्टार लगी पट्टी उखड गई। चौराहे पर चक्का जाम हुआ।
ये खबर भी पढ़िए... अरविंदो इंजीनियरिंग कॉलेज इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कायस्थ वधू चाहिए
![0f7ef9a8-bba]()
परदेशीपुरा थाने पर 15 मार्च की रात सवा बजे वकील अरविंद जैन, अर्पित और अपूर्व जैन के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(1), 115(2), 117(2), 298, 351 (3), 324 (4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया।
ये खबर भी पढ़िए... अरविंदो इंजीनियरिंग कॉलेज इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कायस्थ वधू चाहिए
आवेदन प्रार्था राजू उर्फ कालू गौड़ उम्र 50 साल ने एक आवेदन थाने में दिया गया। इनकी मेडिकल रिपोर्ट भी कराई गई। इसमें राजू गौड़ के बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर था। इस पर आरोपी अरविंद, अर्पित और अपूर्व के खिलाफ 127(1), 115(2), 117(2) वन अन्य धारा में केस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। राजू ने बताया कि वह 14 मार्च होली के दिन सुबह 10.50 बजे जा रहा था तभी उस्ताद चौराहा से सफेद मंदिर के बीच जैन मंदिर के पास अरविंद जैन का मकान पड़ता है। वहां दो बच्चे रंग खेल रहे थे, उन्होंने मेरे ऊपर कलर पाउडर डाला जो मेरी आंख में लगने से मैंने एक्टिवा रोककर उन्हें बोला कि देखकर होली खेलो। तभी अरविंद जैन मेरे पास आया और बच्चों को समझाने की जगह मुझे ही उलटा सीधा बोलने लगे। उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी बुला लिया और मुझे भार बुरा कहा। तीनों ने मुझे पकडकर मारपीट शुरू कर दी। जान से खत्म करने की धमकी दी। समय पर पुलिस आने से मैं बच गया।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी विधानसभा में गूंजा जन सेवा मित्रों की नियुक्ति का मामला, बेरोजगारी पर उठे सवाल
![31c0c3da-52e]()
वहीं पुलिस के रिकार्ड के अनुसार जैन पिता और पुत्र पर यह पहला केस नहीं है। उनके पहले भी आपराधिक रिकार्ड सामने आए हैं। अरविंद जैन पर एमजी रोड थाने पर अपराध क्रमांक 229/18, 359/19, परदेशीपुरा में 670/2008 और आष्टा जिला सीहोर में 123/24 में केस दर्ज है, इसमें मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसी धाराएं हैं। अपूर्व जैन भी अपराध क्रमांक 229/18, 359/2019 में आरोपी है। साथ ही उन पर परदेशीपुरा थाने में 159/2015 केस दर्ज है। वहीं अर्पित जैन के खिलाफ भी आष्टा जिला सीहोर में अपराध क्रमांक 123/2004 केस और एमजी रोड पर 359/2019 केस दर्ज हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए... होली 2025: होली के रंगों में डूबे बॉलीवुड सितारे, देखिए सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन
वकीलों ने आरोप लगाया है कि टीआई जितेंद्र यादव ने शराब पी हुई थी। उनकी पुलिस गाड़ी में शराब की बोतल थी। वहीं एक फोटो में उनकी गाड़ी के ऊपर बियर की कैन रखी हुई दिख रही है। इसके बाद वह गाड़ी तलाशने लगे, इसमें शराब की बोतल दिखने की बात कही। इस विवाद से घबराकर टीआई यादव थाने की ओर भागे, लेकिन वकीलों ने पकड़ लिया। इस झूमाझटकी में उनकी वर्दी भी फट गई।
टीआई, एसपी के साथ झूमाझटकी, वर्दी फाड़ी
ये खबर भी पढ़िए... अरविंदो इंजीनियरिंग कॉलेज इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कायस्थ वधू चाहिए
0f7ef9a8-bba
यह है विवाद
ये खबर भी पढ़िए... अरविंदो इंजीनियरिंग कॉलेज इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कायस्थ वधू चाहिए
एफआईआर में है यह है
ये खबर भी पढ़िए... एमपी विधानसभा में गूंजा जन सेवा मित्रों की नियुक्ति का मामला, बेरोजगारी पर उठे सवाल
पुलिस ले गई पकड़कर
बाद में पुलिस अरविंद को साथ में थाने ले गई। इस मामले में अरविंद जैन का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है, इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई होना चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि हमारी कार्रवाई पूरी सही है और घटना का सीसीटीवी है, मेडिकल रिपोर्ट है। इस आधार पर संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी बात को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच में विवाद हो गया है।
31c0c3da-52e
जैन पिता-पुत्रों पर पहले भी केस
ये खबर भी पढ़िए... होली 2025: होली के रंगों में डूबे बॉलीवुड सितारे, देखिए सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन
वकीलों का आरोप- टीआई ने पी रखी थी शराब, गाड़ी में बोतल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari