इंदौर में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के खिलाफ कार्यवाहक अध्यक्ष यादव ने ही की पुलिस में शिकायत
Sanjay Gupta | Apr 20, 2025, 19:20 IST
बाएं- देवेन्द्र यादव, दाएं- राजू भदौरिया Photograph: (the sootr)
इंदौर में कांग्रेस नेता राजू भदौरिया और कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बीच विवाद बढ़ गया। यादव ने भदौरिया के खिलाफ पलासिया थाने में शिकायत दी। कांग्रेस में गुटबाजी का मुद्दा फिर से सामने आया, जैसा कि जीतू पटवारी ने पहले ही कहा था।
INDORE. कांग्रेसी जो करे सो कम है। मामला नगर निगम नेता प्रतिपक्ष इंदौर चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी का था। विरोध के लिए सभी कांग्रेसी पुलिस कमिशनर संतोष सिंह से मुलाकात के लिए और विरोध जताने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां चौकसे के एकदम करीबी पार्षद राजू भदौरिया और शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि यादव ने भदौरिया के खिलाफ हाथोंहाथ वहीं पास में पलासिया थाने में ही शिकायती लिखित आवेदन दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर है। पार्टी 2025 को संगठन खड़ा करने का मिशन बनाकर काम कर रही है और उधर आपस में ही पार्टी नेता उलझ रहे हैं।
यादव ने आवेदन में लिखा है कि वह प्रदर्शन के लिए अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ खड़े हुए थे। तभी भदौरिया ने उन्हें पीछे खींचा, उन्हें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से कुछ बात करना थी। फिर पीछे खींचने के बाद दुर्वयवहार किया और जब कहा कि आराम से बात करो तो कहा कि मेरा दिमाग अभी खराब है, मुझे अभी यहां से निपटने दो फिर देख लूंगा। मुझे जानता नहीं, तुझे जान से मार दूंगा।
![fd3a7a3d-4e8]()
यह भी पढ़ें... गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े दो चीते पावक और प्रभास
यादव ने बताया कि मेरा पूरा परिवार इनकी इस हरकत के कारण थाने में आ गया था। परिजनों ने भी कहा कि कांग्रेस के लिए इतना करते हो लेकिन इसके बाद भी ऐसा व्यवहार किया जाता है। यादव ने कहा कि यह पहले भी गुंडागर्दी कर चुके हैं। दिसंबर माह में गांधी भवन में ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चिंटू चौकसे और उनके समर्थकों पर मारपीट के आऱोप लगे थे, वह भी सह प्रभारी संजय दत्त के सामने, लेकिन अभी तक यह मामले में पार्टी ने अनुशासन वाला कोई कदम नहीं उठाया। वहीं दत्त तीन दिन पहले जिला समन्वय समिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ सिखा गए। इस पर भी कांग्रेसियों ने बैठक में सवाल उठाए थे कि आपके सामने चार महीने पहले मारपीट हुई इसमें तो पार्टी ने कोई अनुशासनत्मक कार्रवाई की नहीं फिर अनुशासन कैसे आएगा। वहीं अब फिर यह घटना घट गई।
यह भी पढ़ें... मंदिर के नीचे चट्टान से टपक रहा बूंद-बूंद पानी, बुझा रहा लोगों की प्यास
पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल मे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल,वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अश्विन जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, शोभा ओझा,राजेश चौकसे,रघु परमार, शेख अलीम, एडवोकेट जय हार्डिया, पार्षद राजू भदोरिया,दीपू यादव, राजा चौकसे, कामरेड राजेश शर्मा, ठाकुर जितेंद्र सिंह, अमन बजाज,देवेंद्र सिंह यादव, पार्षद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मीमरोट,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया,संतोष गौतम, पार्षद अमित पटेल,शेफु आकाश वर्मा,रफीक खान, अनवर दस्तक,सादिक खान अंसाफ अंसारी, मुकेश रामचंद्र यादव,शैलू सेन,राजेश यादव,राकेश सिलावट, रिटा डांगरे, शशि हार्डिया, अतीत गोहर,सारा जायसवाल, किशोर डोंगरे, कांग्रेस के ब्लॉक मंडलम एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें...
एमपी के इन शहरों से शुरू होगी पार्थ योजना, लाखों आकांक्षी युवाओं को नौकरी का मौका
एमपी के इस शहर से जुड़े तिरुपति लड्डू विवाद के तार, CBI ने दी दस्तक
केस दर्ज | पुलिस में शिकायत | इंदौर में पार्षद राजू भदौरिया पर केस
यह दिया आवेदन, जान से मारने की धमकी दी
fd3a7a3d-4e8
यह भी पढ़ें... गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े दो चीते पावक और प्रभास
परिवार आया कांग्रेस के विरोध में
यह भी पढ़ें... मंदिर के नीचे चट्टान से टपक रहा बूंद-बूंद पानी, बुझा रहा लोगों की प्यास
यह सभी नेता पहुंचे थे सीपी से मिलने
ये भी पढ़ें...
एमपी के इन शहरों से शुरू होगी पार्थ योजना, लाखों आकांक्षी युवाओं को नौकरी का मौका
एमपी के इस शहर से जुड़े तिरुपति लड्डू विवाद के तार, CBI ने दी दस्तक
केस दर्ज | पुलिस में शिकायत | इंदौर में पार्षद राजू भदौरिया पर केस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari