इंदौर में अमेजन कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम का आदेश, एक लाख रुपए ब्याज सहित लौटाओ

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-consumer-forum-amazon-ordered-refund
indore-consumer-forum-amazon-ordered-refund

इंदौर उपभोक्ता फोरम ने अमेजन को उपभोक्ता को राशि लौटाने का आदेश दिया। कंपनी पर 21% ब्याज, मानसिक कष्ट के लिए 10 हजार और वाद व्यय के रूप में पांच हजार का अर्थदंड लगाया है।

इंदौर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग क्रमांक-एक ने आनलाइन ई कामर्स कंपनी अमेजन के खिलाफ आदेश दिया है। उपभोक्ता ने माल की डिलीवरी लौटा दी थी, लेकिन इसके बाद भी कंपनी ने राशि नहीं लौटाई। फोरम ने इसे सेवा में कमी मानते हुए कंपनी पर अर्थदंड लगाया है।



इनके द्वारा लगाई गई याचिका

जागरूक उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार अमोलिया द्वारा परिवादी की ओर से केस लड़ा गया है। साथ ही और आयोग की सदस्य डॉ. निधि बारंगे द्वारा आदेश पारित किया गया। याचिकाकर्ता मयंक जैन, निवासी वर्धमान नगर, भुवानी, इंदौर द्वारा प्रकरण दायर किया गया था।

जैन ने बताया कि ने अमेजन की वेबसाइट के माध्यम से अगस्त 2021 में दो परिधान उत्पाद (डिजाइनर लहंगा चोली) ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। इसकी कीमत 97 हजार 998 रुपए थी। उत्पाद सही नहीं होने पर इसे लौटा दिया गया, लेकिन इसके बाद कंपनी ने राशि नहीं लौटाई।

इंदौर उपभोक्ता फोरम ने यह दिया आदेश

प्रकरण की सुनवाई अध्यक्ष विकास राय तथा सदस्य कुंदन सिंह चौहान एवं आयोग की सदस्य डॉ. निधि बारंगे की पीठ द्वारा की गई। आयोग ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 (उपभोक्ता संरक्षण कानून) के अंतर्गत निर्णय पारित करते हुए अमेजन को निर्देशित किया कि परिवादी को दोनों उत्पादों की कुल राशि एक लाख रुपए 45 दिवस के भीतर लौटाई जाए।

साथ ही इस राशि पर 21 दिसंबर 2021 से भुगतान की तिथि तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय होगा। साथ ही मानसिक कष्ट के प्रतिकर स्वरूप 10 हजार रुपए तथा वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपए अतिरिक्त रूप से अदा किए जाएं।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में 72 साल पहले एक करोड़ में बना शास्त्री ब्रिज टूटेगा, 150 करोड़ की लागत से बनेगा नया

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस के लिए आयोग कितना करेगा इंतजार, यह तय किया प्रस्ताव

IAS संतोष वर्मा को थाने में देना होंगे हस्ताक्षर के नमूने, जिला कोर्ट से आदेश

छिंदवाड़ा में 22 बच्चों की मौत की 5 वजह, लापरवाही और लालच के दलदल की चार्जशीट

Tags:
  • इंदौर
  • उपभोक्ता
  • याचिका
  • उपभोक्ता संरक्षण कानून
  • अमेजन
  • इंदौर उपभोक्ता फोरम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर