इंदौर में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम से शादी का फर्जी निमंत्रण कार्ड, एपीके फाइल से सायबर ठगी

Sanjay Gupta | Feb 07, 2026, 12:52 IST
Share
indore-cyber-fraud-wedding-invitation
indore-cyber-fraud-wedding-invitation

इंदौर में कांग्रेस नेता सदाशिव यादव के नाम से फर्जी शादी का निमंत्रण भेजा गया, जिसमें एपीके फाइल लिंक से सायबर ठगी का शक है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर में लगातार सायबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब शादी के सीजन में डिजिटल निमंत्रण कार्ड की एपीके फाइल भेजकर सायबर ठगी की बात सामने आई है। इसके लिए इंदौर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव के नाम का भी दुरुपयोग किया गया।

निमंत्रण कार्ड हुआ वायरल

इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव के नाम से शहरभर में शादी का एक फर्जी निमंत्रण डिजिटली भेजा गया।

इस कार्ड में 24 फरवरी 2026 की तारीख लिखी गई थी और लोगों को खासतौर पर आमंत्रित करते हुए एक लिंक भी भेजा गया।

ये लिंक एपीके फाइल थी। पुलिस को शक है कि ये सायबर ठगी का मामला हो सकता है, जिसमें लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के खातों से पैसे गायब हो जाते हैं।

Invitation letter
Invitation letter

क्या है एपीके फाइल?

  • एपीके यानी एंड्राइड पैकेजिंग किट फाइल, ई-कार्ड इसी से भेजे जा रहे हैं।
  • ये एक एप्लीकेशन कोड है, जिसे खोलने से आपके मोबाइल में वायरस इंस्टॉल हो जाता है, जिससे आपकी सभी जानकारी जैसे बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, और वाट्सअप चैट हैक हो जाती हैं।
  • ये एपीके फाइल आरोपियों को आपके मोबाइल का एक्सेस दे देती है।
  • इन फाइल के जरिए इंदौर में एक जगह फोटो को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल किया गया, वहीं दूसरी जगह रिश्तेदार बनकर पैसे मांगे गए।

नेता ने की ये शिकायत

जैसे ही सदाशिव यादव को इस फर्जी निमंत्रण के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया के जरिए इसे फर्जी करार दिया। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है।

उन्होंने सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से अपील की है कि इस निमंत्रण पत्र और उससे जुड़े किसी भी लिंक को न खोलें। सदाशिव यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई है और साइबर अपराध का शक जताया है।

दो दिन में दर्जन भर लोगों के मोबाइल हैक

शादी के फर्जी निमंत्रण कार्ड से धोखाधड़ी (शादी का कार्ड एपीके फाइल) के दो दिन के अंदर ही इंदौर में दर्जन भर मामले सामने आ चुके हैं। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि ऐसी शिकायतें आ रही हैं।

उन्होंने सभी को सचेत किया है कि अनजान नंबर से आई लिंक पर क्लिक न करें और खासकर एपीके फाइल से दूर रहें। इंदौर में पहले भी इसी फाइल के जरिए लोगों को भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच के टिकट का लिंक भेजा गया था, जिसमें भी ठगी हुई थी।

इस तरह से बच सकते हैं

दंडोतिया ने बताया कि मोबाइल में अनजान नंबर से आई फाइल बिल्कुल न खोलें। इसके अलावा, कोई भी ऐप सिर्फ ऑफिशियल स्टोर से ही डाउनलोड करें। ऐप की सेटिंग और रिव्यू भी चेक कर लें। मोबाइल में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और इसे समय-समय पर अपडेट करते रहें।
ऑनलाइन ठगी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

शादियों के सीजन में ई-कार्ड से ऑनलाइन ठगी, आप भी हो जाएं सावधान

डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को पुलिस ने पकड़ा

फर्जी बैंक खाते, करोड़ों का लेनदेन, भोपाल पुलिस ने ठगों को ऐसे दबोचा

ये Digital Wedding Card कर देगा अपकी जेब खाली, हो जाएं सावधान!

Tags:
  • इंदौर
  • ऑनलाइन ठगी
  • सोशल मीडिया
  • धोखाधड़ी
  • फर्जी
  • सायबर ठगी
  • शादी का कार्ड एपीके फाइल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच