इंदौर के डेली कॉलेज कैंपस को मिला ग्रीन सर्टिफिकेशन, पर्यावरण संरक्षण में बना मिसाल

Sandeep Kumar | Jun 04, 2025, 19:34 IST
Share
Indore Daly College Green
Indore Daly College Green

डेली कॉलेज का 83 प्रतिशत हिस्सा पेड़ों, झाड़ियों और स्थानीय प्रजातियों के पौधों से ढका हुआ है। इससे न सिर्फ गर्मी में ठंडक मिलती है, बल्कि बायोडायवर्सिटी को भी बढ़ावा मिलता है।

Indore. इंदौर का नाम देशभर में स्वच्छता के लिए जाना जाता है। अब यहां का डेली कॉलेज पर्यावरण संरक्षण में भी नई पहचान बना रहा है। यह प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बच्चों को बेहतर एजुकेशन देने के साथ उन्हें प्रकृति से जुड़ने और उसे सहेजने की असली समझ भी दे रहा है। डेली कॉलेज का ग्रीन क्लब वर्ष 2024 में प्राचार्या डॉ.गुनमीत बिंद्रा की लीडरशिप में नई ऊंचाई पर पहुंचा है।

21484797-623
21484797-623


इस अभियान की शुरुआत छात्रा वंषिका संगला की पहल से हुई। छात्रों ने ऐसा काम किया कि डेली कॉलेज को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) से ग्रीन कैंपस सर्टिफिकेशन जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया। यह सर्टिफिकेट किसी भी संस्थान के लिए गौरव है, जो उसके हरित और पर्यावरण के अनुकूल प्रयासों की आधिकारिक मान्यता देता है।

ये खबर भी पढ़िए... डेली कॉलेज के मैदान पर जुटे पूर्व छात्र, क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखाया दम-खम, एसपी कॉन्करर्स बनी चैम्पियन

ये खबर भी पढ़िए... डेली कॉलेज में मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल कप की शुरुआत

डेली कॉलेज में पर्यावरण बचाने की ये बड़ी पहल

1. हरियाली से ढका कैंपस

डेली कॉलेज का 83 प्रतिशत हिस्सा पेड़ों, झाड़ियों और स्थानीय प्रजातियों के पौधों से ढका हुआ है। इससे न सिर्फ गर्मी में ठंडक मिलती है, बल्कि बायोडायवर्सिटी को भी बढ़ावा मिलता है। कार्बन एमिशन में कमी आती है।

d9886272-3e3
d9886272-3e3


ये खबर भी पढ़िए... डेली कॉलेज की शूटिंग चैम्पियनशिप में एमराल्ड स्कूल ने बाजी मारी, डेली कॉलेज ओवरऑल चैंम्पियन रहा

2. सोलर एनर्जी का इस्तेमाल

डेली कॉलेज परिसर की छतों पर दो बड़े 125 किलोवॉट के सोलर प्लांट लगाए गए हैं, जो बिजली की खपत को कम कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले संसाधनों पर निर्भरता घटाते हैं।

e4c42377-678
e4c42377-678


ये खबर भी पढ़िए... डेली कॉलेज की शूटिंग चैम्पियनशिप में एमराल्ड स्कूल ने बाजी मारी, डेली कॉलेज ओवरऑल चैंम्पियन रहा

3. स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट

कॉलेज परिसर में स्पेशल वॉटर मीटरिंग सिस्टम लगाया गया है, जो पानी की सप्लाई और उसकी खपत पर निगरानी रखता है। इससे पानी की बर्बादी पर लगाम लगी है और उपयोग का संतुलन बना है।

f6dc8a4d-cbb
f6dc8a4d-cbb


4. कचरा प्रबंधन और कंपोस्टिंग

कॉलेज में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था है। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया जाता है, रीसाइक्लिंग की जाती है और जैविक कचरे से खाद तैयार की जाती है। इसके लिए कंपोस्टिंग यूनिट्स एक्टिव हैं।

5d71b20f-fed
5d71b20f-fed


5. ईको-फ्रेंडली ट्रैफिक

कॉलेज कैंपस में चलने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए खास वॉकवे बनाए गए हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, गोल्फ कार्ट और साइकिल्स जैसे पर्यावरण के अनुकूल साधनों का इस्तेमाल होता है, ताकि प्रदूषण न बढ़े।

86214ec2-ebc
86214ec2-ebc


अब आगे क्या...

डेली कॉलेज का यह सफर यहीं नहीं रुकेगा। संस्थान की योजना है कि भविष्य में और भी इनोवेटिव ग्रीन टेक्नोलॉजी और पॉलिसी अपनाई जाएं, ताकि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सस्टेनेबल भविष्य दिया जा सके।

इंदौर के डेली कॉलेज | मध्य प्रदेश

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • डेली कॉलेज
  • पर्यावरण संरक्षण
  • पर्यावरण
  • इंदौर के डेली कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा