डेली कॉलेज के मैदान पर जुटे पूर्व छात्र, क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखाया दम-खम, एसपी कॉन्करर्स बनी चैम्पियन

The Sootr | Jun 04, 2025, 19:08 IST
Share
Daly College
Photograph: (the sootr)

शिक्षा, खेल और परंपरा के अद्भुत संगम वाले डेली कॉलेज के मैदान पर इस बार एक और यादगार अध्याय जुड़ गया। ओल्ड डेलियन एसोसिएशन (ODA) द्वारा आयोजित श्रीमती मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य समापन बीती रात हुआ।

INDORE. शिक्षा, खेल और परंपरा के अद्भुत संगम वाले डेली कॉलेज इंदौरके मैदान पर इस बार एक और यादगार अध्याय जुड़ गया। ओल्ड डेलियन एसोसिएशन (ODA) द्वारा आयोजित श्रीमती मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य समापन बीती रात हुआ।

सात दिनों तक चले इस टी-10 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ी डेली कॉलेज के पूर्व छात्र (Old Dalians) थे। फ्लड लाइट्स में खेले गए मुकाबलों में एसपी कॉन्करर्स (SP Conquerors) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टीम ने क्रिकेटिंग स्किल्स, रणनीति और जबरदस्त टीम वर्क से दर्शकों का दिल जीत लिया।

विजेताओं को अतिथियों ने दिए पुरस्कार

पुरस्कार वितरण समारोह में डेली कॉलेज का परिसर रोशनी और उत्साह से चमक उठा। समारोह में डेली कॉलेज बोर्ड के सदस्यों के साथ कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर विक्रम सिंह पवार, संजय पाहवा, पंकज कसलीवाल, धीरज लुल्ला, मयूर्ध्वज सिंह जैसे गणमान्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही सभी खिलाड़ियों और टीम ओनर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह खबरें भी पढें...

विश्व पर्यावरण दिवस: प्लास्टिक की गिरफ्त में पृथ्वी, शिकंजा तोड़ने की बारी हमारी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने लॉन्च किया My SSC App, भर्ती का आवेदन प्रक्रिया बनेगी सरल

खेल के साथ भावना का भी मंच

आयोजन के मुख्य संयोजक धीरज लुल्ला ने इस टूर्नामेंट को भावनात्मक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, यह एक टूर्नामेंट नहीं था, यह डेली कॉलेज परिवार के पुनर्मिलन, सौहार्द और खेल भावना का उत्सव रहा। मंजू रमेश लुल्ला जी की स्मृति को समर्पित यह आयोजन हमारे लिए दिल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि लुल्ला परिवार द्वारा डेली कॉलेज में न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बल्कि वंचित बच्चों की शिक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

यह खबरें भी पढें...

रेखा की उमराव जान होगी री रिलीज, एक बार फिर दर्शकों को मिलेगी शाही रोमांस की झलक

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, 5000 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन

हर साल होगा आयोजन, बढ़ेगी परंपरा

ODA के इस सफल आयोजन ने डेली कॉलेज के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है, जहां खेल, एकता और समाजसेवा तीनों एक साथ देखने को मिले। अब इस टूर्नामेंट को हर साल आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि पूर्व छात्रों के बीच संबंध और मजबूत हों और खेलों को बढ़ावा मिलता रहे।

डेली कॉलेज इंदौर एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • डेली कॉलेज इंदौर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ODA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा