इंदौर DAVV में नेपाल की तरह जेन-Z आंदोलन पर बोले कुलपति आरोपी यूनिवर्सिटी छात्रों को भड़काना चाहते थे

Sanjay Gupta | Sept 30, 2025, 21:58 IST
Share
indore-davv-vice-chancellor
indore-davv-vice-chancellor

नेपाल के जेन-Z आंदोलन जैसी तैयारियों के चलते इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के आईईटी संस्थान में मामला गरमा गया है। यूनिवर्सिटी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एबीवीपी के पदाधिकारी की involvement के बाद दबाव और प्रभाव बढ़ गया है।

नेपाल में हुए युवाओं के जेन-Z आंदोलन की तरह इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के आईईटी (इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) संस्थान में हो रही तैयारी का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी ने थाने पर शिकायत दे दी है। उधर एबीवीपी के ही पदाधिकारी के इसमें इनवाल्व होने के बाद मामले में दबाव-प्रभाव का दौर भी तेज हो चुका है।

उधर एबीवीपी ने इस मामले में विवादों के बाद प्रेस नोट जारी कर कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और कसूरवारों पर कार्रवाई की जाए। उधऱ कुलपति डॉ. राकेश सिंघई ने इस आंदोलन की वजह बताई है। उधर आईईटी डायेरक्टर प्रत्योष बंसल विवाद के बाद अजीबोगरीब सफाई दे रहे हैं।

54661285-183
54661285-183


इंदौर DAVV में नेपाल की तरह जेन-Z आंदोलन की थी तैयारी, एंटी रैगिंग कमेटी की चौंकाने वाली रिपोर्ट

जेन जी आंदोलन इसलिए करना चाहते थे

कुलपति डॉ. राकेश सिंघई ने पहले तो कहा कि इसे नेपाल जैसे जेन जी आंदोलन से जोड़ना ठीक नहीं है, इसकी विस्तृत जांच होना चाहिए, किसी छात्र ने जेन जी शब्द का इस्तेमाल किया है। हाल ही में रैगिंग मामले में कुछ छात्रों पर कार्रवाई की गई थी, कुछ पर दंड लगा, कुछ को होस्टल से बाहर किया गया और सेमेस्टर से डिबार किया गया। इससे उनमें आक्रोश था, ऐसा लगता है कि वह इस तरह वह यूनिवर्सिटी के छात्रों को भड़काना चाहते थे। इसलिए उन्होंने जूनियर को धमकाने का काम किया और यूनिवर्सिटी के बाहर रेस्टारेंट में बुलाकर उन्हें निर्देश दिए गए। उनके ईमेल व टिव्टर एकाउंट बनवाए गए।

आईईटी डायरेक्टर ने एबीवीपी की ओर से दी सफाई

वहीं इस मामले में एबीवीपी से जुड़े अमन पटेल जो आईईटी में थर्ड ईयर छात्र भी है उनकी अहम भूमिका सामने आने के बाद आईईटी के डायरेक्टर प्रत्योष बंसल ने अजीब सफाई दी और कहा कि इस मामले में एबीवीपी का नाम आना गलत है और इसमें एबीवीपी या अन्य किसी छात्र संगठन का कार्यकर्ता नहीं है। एबीवीपी का इसमें कोई लेना-देना नहीं है।



MP Weather Update : मध्यप्रदेश में भारी बारिश, कई जिलों में फसलें बर्बाद, गुना जिले में टूटा रिकॉर्ड

उधर एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग

वहीं इसमें एबीवीपी इंदौर द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इंदौर महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने कहा कि रैगिंग का मामला काफी गंभीर है और इसमें निष्पक्ष तरीके से जांच होना चाहिए और कसूरवारों पर कार्रवाई भी होना चाहिए। साथ ही इस तरह की घटनाएं ना हो ऐसी व्यवस्था हो और होस्टल की सुरक्षा भी देखी जाना चाहिए। एबीवीपी छात्रहित को सर्वोपरि रखता है।

ac0ecd12-f4b
ac0ecd12-f4b


एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट में यह है

एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट में है कि संस्थान के सीनियर छात्रों ने फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स पर दबाव डालकर उनसे फेक आईडी बनवाने, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल करने के लिए कहा था। साथ ही कहा था कि नेपाल में हुए जेन-जी स्टाइल प्रोटेस्ट की तर्ज पर विरोध की तैयारी करना है। सभी से कम से कम दो टिव्टर एकउंट बनाने और सभी सीनियर्स के होने वाले मैसेज को रिटिव्ट करने के लिए आदेश दिया गया था। साथ ही चेतावनी थी कि ऐसा नहीं करने पर बाहर करा देंगे। सभी के फेक ई मेल आईडी भी बनवाए गए।

मध्य प्रदेश में 24 आईएएस अफसरों के तबादले, विधायक से भिड़ने वाले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का भोपाल ट्रांसफर

a5927dae-ef5
a5927dae-ef5


थाने में यूनिवर्सिटी ने बताया नेपाल जैसा माहौल की कोशिश हुई

वहीं इस मामले में कुलपति ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस मामले में एफआईआर के लिए पुलिस थाने में आवेदन दे दिया है। इसमें एंटी रैगिंग कमेटी की अनुशंसा दी गई है। इसके तहत अमन पटेल पिता अशोक पटेल, आदर्श मकवाना, आदित्य शर्मा, अनुज पटेल व उमंग अग्रवाल पर केस दर्ज करने के लिए कहा गया है। इसके लिए कारण बताया गया है कि रैगिंग की गई, छात्रों को धमकाया गया, फेक जीमेल आईडी व टिव्टर एकाउंट बनाने के लिए मजबूर किया गया, एंटी इस्टेबिलिसमेंट जैसा नेपाल में हुआ माहौल पैदा करने की कोशिश की गई। आईईटी में सीसीटीवी और डीवीआर भी चुराए गए हैं।

NCRB 2023 रिपोर्टः महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में मध्यप्रदेश पांचवें स्थान पर

एंटी रैगिंग कनेटी ने यह दी है रिपोर्ट

एंटी रैगिंग कमेटी ने कहा है कि कि IET में मामला सिर्फ रैगिंग का नहीं बल्कि सीनियर्स की संगठित प्लानिंग हो रही है। इसके लिए यह बकायदा नियमित मीटिंग करते थे।

1e821234-5cd
1e821234-5cd


रेस्टारेंट में हुई मीटिंग में जेन जी आंदोलन की बात

एंटी रैगिंग कमेटी ने बताया कि शिवसागर रेस्टोरेंट में जाने के लिये अमन पटेल का मैसेज आया था। यहां प्रथम वर्ष के छात्रों से उनके पर्सनल जीमेल के अलावा अलग से फेक जीमेल और ट्विटर अकाउंट खुलवाए गए।

  • सभी को ज्यादा से ज्यादा फेक आईडी बनाने के लिए कहा और सबको कम से कम दो ट्विटर अकाउंट बनाना है और जो भी हम मैसेज करेंगे उसको ज्यादा से ज्यादा रीट्वीट करना होगा, ऐसा करके हैशटैग को वायरल करना होगा।
  • यह भी कहा गया कि जैसा नेपाल में जेन-जी जैसा प्रोटेस्ट हुआ है वैसा ही प्रोटेस्ट यहां भी करना है।
  • अमन पटेल के कहने पर प्रथम वर्ष के छात्र विवेक शर्मा ने प्रथम वर्ष के सभी छात्रों के मोबाइल से इस संबंध में किए हुए सभी व्हाटसअप मैसेज भी डिलीट करवाए।
  • प्रथम वर्ष के छात्र उमंग अग्रवाल ने फर्स्ट ईयर का ग्रुप भी बनाया था "सीनियर इंट्रोडक्शन" नाम से।
  • जांच समिति ने तृतीय वर्ष के छात्र अमन पटेल से भी बात की। अमन पटेल और अन्य प्रथम वर्ष के छात्रों ने माना कि शिवसागर रेस्टोरेंट में प्रथम वर्ष के छात्रों से मीटिंग में अमन पटेल, आदर्श मकवाना, आदित्य शर्मा, सुनील अहिरवार, नमन पांडे, यशच्ची मिश्रा, धवल चौधरी, आदि सहित कई अन्य द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष और चतुर्थ वर्ष के छात्र भी उपस्थित थे।
Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • एबीवीपी
  • नेपाल
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • जेन-Z
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज