इंदौर जैन सोशल ग्रुप जीनियस की दुश्मन देश तुर्की की पर्यटन यात्रा से दिगंबर जैन समाज में विवाद

Sanjay Gupta | May 24, 2025, 13:15 IST
Share
The sootr
The sootr

इंदौर के दिगंबर जैन समाज में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जैन सोशल ग्रुप ‘जीनियस’ के कुछ सदस्य देश विरोधी तुर्की की लग्जरी टूरिज्म यात्रा पर 23 मई से 4 जून तक जा रहे हैं। तुर्की के कई प्रमुख शहरों का भ्रमण करेंगे और पांच सितारा होटलों में ठहरेंगे।

MP News : इंदौर के दिगंबर जैन समाज में नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ड्रोन व अन्य युद्द सामग्री उपलब्ध कराने वाले तुर्की के लिए जैन सोशल ग्रुप जीनियस के सदस्य तुर्की की लग्जरी टूरिज्म यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यह यात्रा 23 मई से 4 जून तक रहेगी और इस दौरान यह तुर्की के कई शहरों में घूमेंगे और फाइव स्टार होटल में रहेंगे। अब जैन समाज में सवाल उठा है कि राष्ट्रवादी विचारधारा का फिर क्या हुआ, ऐसे माहौल में यह तुर्की क्यों गए।

खबर यह भी : जैन समाज के समर्थन में कीर्ति स्तंभ की मांग, विधायक ने संभाली छवि सुधार की कमान

इनका है यह ग्रुप

यह ग्रुप मालवा चेंबर के चेयरमैन अशोक बड़जात्या के साथ ही उनके भाई संजय बडजात्या, विजय बड़जात्या के साथ ही सचिन जैन व अन्य है। हालांकि अशोक बड़जात्या इस यात्रा में नहीं गए हैं। इसमें 40 से अधिक सदस्य है जो इस यात्रा पर गए हैं।

खबर यह भी : जैन समाज पर विवादित टिप्पणी के बाद BJP नेता सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने पर मचा था बवाल

तुर्की जाने का यह कारण बता रहे बड़जात्या

इस मामले में अशोक बड़जात्या से द सूत्र ने बात की तो उन्होंने कहा कि यह सही है कि ग्रुप के कई सदस्य तुर्की यात्रा पर गए हैं, लेकिन मैं नहीं गया हूं। यात्रा निरस्त क्यों नहीं की और दुश्मन देश क्यों जा रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि यह बुकिंग वार के काफी पहले चार महीने पहले हुई थी। इसे निरस्त करने पर कुछ भी रिफंड नहीं आ रहा था, पूरे पैसे डूब जाते, वहीं ग्रुप में कई सदस्य मध्यम परिवार के हैं, इनके लिए यह बड़ा झटका हो जाता।

खबर यह भी : जबलपुर में भाजपा नेताओं के वायरल ऑडियो ने खड़ा किया विवाद, जैन समाज में आक्रोश, थाने का घेराव

खबर यह भी : Jabalpur News | BJP नेताओं के कथित वायरल ऑडियो ने मचाया बवाल, सड़कों पर उतरा जैन समाज | देखें Video

जैन ग्रुप हाल में दो बड़े विवादों में सामने आया

जैन ग्रुप हाल ही में दो बड़े विवादों में सामने आया है। पहले मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक बिल्डिंग में हैलोवीन पार्टी के दौरान जैन समाज के बड़े लोग विवादों में आए। बमुश्किल यह अपनी एफआईआर रूकवा सके। यह विवाद थमा ही था कि समाज के कुछ लोगों ने चौराहों पर होर्डिंग्स का बखेड़ा खड़ा कर दिया। छांव देने के नाम पर बड़े-बड़े प्रचार के होर्डिंग्स तान दिए गए। दोनों की मामलों का खुलासा द सूत्र ने किया। इसके बाद होर्डिंग्स हट गए।

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • पाकिस्तान
  • एफआईआर
  • दिगंबर जैन समाज
  • तुर्की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई