इंदौर में सन्मति अस्पताल की डॉक्टर ने 6 माह की गर्भवती को दी एक्सपायरी दवाई, गर्भ में मर गया बच्चा
Vishwanath Singh | May 26, 2025, 20:01 IST
The Sootr
एरोड्रम थाना क्षेत्र के रूप राम नगर निवासी राहुल राजपूत ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी रिंकी राजपूत का इलाज संगम नगर निवासी डॉ. वंदना तिवारी से चल रहा था। उन्होंने संगम नगर में ही एक घर में अस्पताल खोल रखा है।
इंदौर में सन्मति अस्पताल की महिला डॉक्टर वंदना तिवारी ने 6 माह की गर्भवती के साथ कांड कर दिया। गर्भवती के पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने पेट दर्द होने पर एक्सपायरी डेट की दवाई दे दी। दवा देने के बाद भी पेट दर्द बंद नहीं हुआ। इतना ही नहीं, पेट में पल रहे शिशु की मौत हो गई।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के रूप राम नगर निवासी राहुल राजपूत ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी रिंकी राजपूत का इलाज संगम नगर निवासी डॉ. वंदना तिवारी से चल रहा था। उन्होंने संगम नगर में ही एक घर में अस्पताल खोल रखा है। 23 मई को पत्नी को पेट दर्द हुआ तो वह डॉ. तिवारी को दिखाने पहुंचा। यहां पर उसे मेफटल फाेर्टी दवाई दे दी। इसमें से एक गोली खाने के 2 घंटे बाद ही उसे तेज दर्द उठा।
राहुल ने बताया कि जब पत्नी को तेज दर्द होने लगा तो उन्होंने डॉ. तिवारी को फोन किया। इस पर लापरवाह डॉक्टर ने कह दिया कि सरकारी अस्पताल में लेकर चले जाओ। 24 मई की सुबह 6 बजे उसने पत्नी को एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया।
राहुल ने बताया कि एमटीएच के डॉक्टरों ने जब दवाई और दस्तावेज देखे तो वे चौंक गए। इस पर उन्होंने कहा कि दवाई तो 11 महीने पहले ही जून 2024 में एक्सपायर हो चुकी है। डॉक्टरों ने ही उसे बताया कि इस दवाई को खाने से पेट में गर्मी बड़ गई और 6 माह का गर्भ गिर गया।
यह खबर भी पढ़ें...कृषि उद्योग समागम का शुभारंभः 27 मिनट के संबोधन में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 7 बार की पीएम मोदी की तारीफ
इस संबंध में सीएमएचओ का कहना है कि घर में सन्मति अस्पताल चलाए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं, गर्भवती को एक्सपायरी दवाई देने के मामले में वे जांच कराएंगे और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के बच्चे मोबाइल की लत में खुद को कार्टून कैरेक्टर मोगली और मोटू–पतलू समझने लगे, ठीक से बात तक नहीं कर पाते
राहुल राजपूत जब इस मामले में डॉक्टर वंदना तिवारी पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन लेकर 24 मई को एरोड्रम थाने पहुंचा तो उसे डांटकर भगा दिया गया। पुलिस ने उसे यह कहा कि इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग में होगी। इसके बाद वह दोबारा 26 मई को आवेदन लेकर थाने गया, लेकिन उसका आवेदन पुलिस ने नहीं लिया।
यह खबर भी पढ़ें...पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत इन लोगों को मिलता है 3 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन
झाबुआ में एक महिला दांत दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर गई, जहां उसे गलत दवा दी गई। दवा खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल संचालक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह खबर भी पढ़ें...UPESSB RECRUITMENT 2025 : सरकारी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, करें आवेदन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
डॉ. वंदना तिवारी से चल रहा था इलाज
डॉक्टर को फोन किया तो बोलीं सरकारी में ले जाओ
the sootr
डॉक्टरों ने दवाई देखी तो चौंक गए
यह खबर भी पढ़ें...कृषि उद्योग समागम का शुभारंभः 27 मिनट के संबोधन में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 7 बार की पीएम मोदी की तारीफ
फिजिशियन सैंपल वाली दवाई दे दी गर्भवती को
सन्मति अस्पताल की डॉ. तिवारी ने जो एक्सपायरी दवाई गर्भवती को दी थी उस पर फिजिशियन सैंपल नॉट फॉर सेल लिखा था। यह वही दवाई थी, जो कि मेडिकल रीप्रेजेंटेटिव आमतौर पर डॉक्टरों को दे जाते हैं। ऐसे में संभावता जताई जा रही है कि यह वही सैंपल वाली दवाई थी। जो कि एक्सपायर हो चुकी थी और डॉ. वंदना तिवारी ने बिना देखे ही मरीज को दे दी।
सीएमएचओ बोले, जांच कराएंगे
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के बच्चे मोबाइल की लत में खुद को कार्टून कैरेक्टर मोगली और मोटू–पतलू समझने लगे, ठीक से बात तक नहीं कर पाते
पुलिस बोली यह स्वास्थ्य विभाग का मामला
यह खबर भी पढ़ें...पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत इन लोगों को मिलता है 3 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन
दांत की दवा से हो गई महिला की मौत
यह खबर भी पढ़ें...UPESSB RECRUITMENT 2025 : सरकारी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, करें आवेदन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA