इंदौर EOW को निगम के एआरओ के पास 7 फ्लैट, प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति, छापा जारी

Sanjay Gupta | Feb 28, 2025, 12:58 IST
Share
aro baldar
aro baldar

इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) राजेश परमार के यहां शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है।

इंदौर नगर निगम के एआरओ (सहायक राजस्व अधिकारी) राजेश परमार के यहां शुक्रवार सुबह ईओडब्ल्यू के छापे में करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। टीम उनके बीजलपुर स्थित आवास के साथ ही परिजन के कनाडिया श्रीजी वैली स्थित आवास पर भी पहुंची। सर्च शुरू होने के कुछ देर में ही करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति सामने आ गई। इंदौर में ही सात जगह पर उनके फ्लैट और प्लॉट मिले हैं। ज्वेलरी, बैंक खातों, लॉकर और नकदी की जांच जारी है। ईओडब्ल्यू एसपी आरएस यादव के आदेश पर टीम बनाकर यह छापा हुआ है।

बेलदार के पद पर हुआ था भर्ती

नगर निगम का एक करोड़पति बेलदार असलम खान पहले ही चर्चा में है, जिस पर लोकायुक्त ने छापा मारा था और बाद ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया था। अब परमार भी निगम में पहले बेलदार के पद पर ही था और अब एआरओ बना था। उसने खुद व परिवार के सदस्यों के नाम पर आवासीय भवन व प्लॉट खरीदे। आरोपी परमार के विरुद्ध धारा 7सी 13(1) बी व 13(2) भ्रष्टाचार निवारण एक्ट 1988 में केस पंजीबद्ध हुआ।
eow raid
eow raid


ये भी खबर पढ़ें... इंदौर EOW ने आय से अधिक कमाई में निगम के एआरओ राजेश परमार पर मारा छापा

छापे में यह संपत्ति मिली

  • बीजलपुर इंदौर में दो मंजिला 2 हजार 600 वर्गफीट में मकान
  • संचार नगर में फ्लैट
  • संपत ग्रीन में 1 हजार 600 वर्गफीट का प्लॉट
  • श्री जी वैली में फ्लैट
  • पिपल्याहाना में विकसित कॉलोनी उदयनगर में एक भूखंड
  • खुशबू विला में फ्लैट
  • सेटेलाइट वैली इंदौर में फ्लैट

यह भी मिला

कार्रवाई में दोनों निवास स्थल पर दस्तावेज, ज्वेलरी, बैंक खातों व नकदी को लेकर कार्रवाई जारी है। अभी तक की कार्रवाई में बहूमूल्य संपत्ति होने की बात आई है। ईओडब्ल्यू एसपी आरएस यादव के निर्देश पर डीएसपी मधुर वीणा गौड़, नंदिनी शर्मा, पवन सिंघल, आमोद सिंह राठौर, इंस्पेक्टर कैलाशचंद्र पाटीदार, योगेंद्र शर्मा, राजेश साहू, मनीषा शर्मा, संजय मिश्रा द्वारा कार्रवाई की गई।

ये भी खबर पढ़ें... पटवारी ने राजस्व के काम में मांगी 3 लाख की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथ पकड़ा

लगातार विवादों में रहे हैं परमार

परमार करीब डेढ़ माह से निलंबित है। वह पहले निगम के 16 में एआरओ पर थे, लेकिन यहां उनकी शिकायतें लगातार आ रही थी। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने उनकी शिकायतों के चलते सस्पेंड कर दिया था। इसके पहले भी वह जोन 19 में थे और वहां भी इनकी लगातार शिकायतें थी जिसके चलते जोन बदला गया था लेकिन फिर भी नहीं सुधरे और फिर निलंबित किया गया। परमार के खिलाफ शिकायतें हैं कि वह खातों को मेंटेन नहीं करते हैं और बड़ी रिकवरी में ध्यान नहीं रहता है।

raid eow
raid eow


ये भी खबर पढ़ें... चर्च ट्रस्ट की जमीन में हेराफेरी, EOW ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

इसके पहले वीआरएस का पेंच चलाया था

परमार इतने विवादित है कि उन्होंने एक बार वीआरएस का पेंच चलाया था और कहा था कि निगम में काम का इतना दबाव है कि मुझे वीआरएस के लिए मजबूर किया जा रहा है। वह तत्कालीन आईएएस अपर आयुक्त श्रीकृष्ण चैतन्य के खिलाफ नारेबाजी भी कर सड़क पर उतर चुके हैं। इस दौरान भी उन्हें सस्पेंड किया गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर समाचार
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर EOW
  • EOW
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • रेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज