IDA के अहिल्या पथ के खिलाफ हैं किसान, योजना रद्द की फिर हुई मांग
Sanjay Gupta | Oct 25, 2024, 18:38 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-25T182332.628
इंदौर अहिल्या पथ योजना के पीड़ित किसानों व पीड़ित मजदूरों ने इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा दो घंटे तक घेराव किया । इंदौर विकास प्राधिकरण के घेराव में बड़ी संख्या में पीड़ित किसान पहुंचे थे।
INDORE. इंदौर विकास प्राधिकरण ( IDA ) की अहिल्या पथ योजना का विरोध खत्म नहीं हो रहा है। किसान इस योजना के पक्ष में नहीं हैं और योजना जारी होने के बाद से ही इसका विरोध हो रहा है। अब किसानों ने शुक्रवार को आईडीए भवन (IDA Building ) का घेराव किया और इसे रद्द करने की मांग की।
IDA के अहिल्या पथ के 8 गांवों में अब नक्शे पास होना शुरू, किसानों का विरोध भी जारी
इंदौर अहिल्या पथ योजना के पीड़ित किसानों व पीड़ित मजदूरों ने इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा दो घंटे तक घेराव किया। इंदौर विकास प्राधिकरण के घेराव में बड़ी संख्या में पीड़ित किसान पहुंचे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व रामस्वरूप मंत्री बबलू जाधव ,शैलेंद्र पटेल, हंसराज मंडलोई, संतोष सुनैर, रायसिंह चावड़ा आदि ने किया प्रदर्शनकारी बड़ी देर तक नारेबाजी करते रहे और अहिल्या पथ योजना रद्द करो के नारे के साथ किसान जान दे देंगे जमीन नहीं देंगे के नारे भी लगाते रहें।
अहिल्यापथ योजना के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, भू-अर्जन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्राधिकरण के घेराव में हुई सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया उनका कहना था कि अहिल्या पथ योजना में प्राधिकरण साढ़े ग्यारह सौ हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करने वाला है, जो की खेती और किसानों को बर्बादी की ओर ले जाएगा । गरीबों के साथ अन्याय होगा इसलिए इस योजना को तत्काल रद्द किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा और अहिल्या पथ संघर्ष समिति के आव्हान पर किसान सुबह प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे थे।
IDA का अहिल्या पथ मुश्किल में, किसानों ने किया आंदोलन का फैसला, योजना वापस लेने की मांग
किसानों ने अधिकारियों से प्राधिकरण की पुरानी योजनाओं को पूरा नहीं किए जाने को लेकर कई सवाल उठाए जिनका प्राधिकरण अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गोकुल पटेल, हेम सिंह सिसोदिया, रामप्रसाद पटेल,विनोद सिसोदिया ,अमर बागवान , मुकेश सिसोदिया राजेंद्र यादव , सुनीलसुनेर ,बलरामचावडा ,राजेंद्र सिंह चौहान , जसवंत सिसोदिया , राम राठौर ,जितेंद्र चावड़ा, महेश सिसोदिया, मनोज सुनेर, दिलीप सिंह पंवार , लाखन पटेल, विजय सिंह , महेंद्र सिंह चावड़ा , मुकेश गेहलोद, सोनु सिसोदिया आशीष मोरी राहुल सिसोदिया आनंद पटेल अमित सिसोदिया आदि उपस्थित थे।
इंदौर की स्कीम 171 को IDA से मिलेगी आजादी, 30 साल से चल रहा था संघर्ष
thesootr links
IDA के अहिल्या पथ के 8 गांवों में अब नक्शे पास होना शुरू, किसानों का विरोध भी जारी
दो घंटे तक लगाए नारे
अहिल्यापथ योजना के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, भू-अर्जन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
किसानों को बर्बाद कर देंगे
IDA का अहिल्या पथ मुश्किल में, किसानों ने किया आंदोलन का फैसला, योजना वापस लेने की मांग
पुरानी योजनाएं भी नहीं हुई पूरी
इंदौर की स्कीम 171 को IDA से मिलेगी आजादी, 30 साल से चल रहा था संघर्ष
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari