इंदौर में दोस्तों संग पार्टी कर रही युवती की आंख में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत
Vishwanath Singh | Published:
The Sootr
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, अलसुबह अस्पताल में जो लड़के घायल लड़की को लेकर आए थे, वो यहां एक चाबी भूल गए थे। जिसमें महालक्ष्मी नगर के मकान का पता लिखा था।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी नगर में एक युवती के चेहरे पर गोली लगने से वह घायल हो गई थी। उसे गंभीर हालत में दोस्त लेकर बॉम्बे अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। लड़की को घायल अवस्था मेंशुक्रवार को अलसुबह उसके दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराकर फरार हो गए थे। लड़की का नाम भावना सिंह बताया जा रहा है, जो मूलत: ग्वालियर की रहने वाली है। बताया गया कि लड़की दोस्ताें के साथ घर पर पार्टी कर रही थी। इसी दौरान उसने घर जाने की जिद की तो उसके दोस्त ने डराने की लिए उस पर कट्टा तान दिया। कट्टे से चली गोली युवती के चेहरे पर लगी और वह घायल हो गई थी।
लसूड़िया पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महालक्ष्मी नगर में युवती के दोस्त किराए से रहते हैं। वे शराब पार्टी कर रहे थे। युवती लड़कों के साथ थी। वह पार्टी से घर जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसके दोस्त आशु ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। इस दौरान आशु के कट्टे से फायर हो गया। गोली भावना की आंख में जा लगी।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक अलसुबह अस्पताल में जो लड़के घायल लड़की को लेकर आए थे, वो यहां एक चाबी भूल गए थे। जिसमें महालक्ष्मी नगर के मकान का पता लिखा था। पुलिस वहां पहुंची तो अंदर शराब की बोतल और खून मिला। इसके बाद पुलिस को यह साफ हो गया कि यहीं पर लड़की को गोली मारी गई है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के खरिया की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा
लसूड़िया पुलिस को लड़की का मोबाइल मिल गया, इससे वो उसके परिवार से संपर्क किया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लसूड़िया पुलिस ने उस कार को ट्रेस कर लिया है, जिससे भावना के दोस्त भागे हैं। वह कार भी किराए पर ली जाना बताया जा रहा है। युवती को अस्पताल में छोड़ने के बाद कार आरोपियों ने निपानिया में छोड़ दी थी। उस पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने कार मालिक जतिन जायसवाल को बुलाया तो उसने बताया कि आशू यादव नामक लड़के को कार किराए पर दी थी। आशू यादव दतिया का रहने वाला है।
यह खबर भी पढ़ें...कांग्रेस से BJP में गए अक्षय, उनके पिता कांति बम पर हत्या प्रयास में आरोप तय, ट्रायल होगा
लसूड़िया पुलिस ने मौके पर मकान मालिक दीपक को बुलाकर पूछताछ की। उसने बताया कि ब्रोकर के जरिए 5 युवकों को 35 हजार रुपए महीने पर मकान किराए पर दिया था। इनमें दो नौकरी करते थे। वहीं तीन अन्य स्टूडेंट है। मकान मालिक ने युवकों के नाम से बना रेंट एग्रीमेंट पुलिस को सौंप दिया है। पीयूष अवस्थी से रेंट एग्रीमेंट हुआ था। ये लड़के दतिया, ग्वालियर और सतना के रहने वाले हैं।
यह खबर भी पढ़ें...MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
युवती घर जाने की कर रही थी जिद
शराब की बोतलें और खून मिला फ्लैट पर
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के खरिया की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
पड़ाेसियों को भी नहीं थी जानकारी
पुलिस ने आस-पास पूछताछ की तो पता चला कि अलग-अलग शहरों के लड़के यहां पर रहते थे। देर रात तक गाने बजने की आवाज मकान से आ रही थी। पुलिस ने लड़की के बारे में आस-पास रहने वाले लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह निष्कर्ष निकाला था कि लड़की कहीं और रहती हो और वह पार्टी करने के लिए यहां पर आई हो।
कार भी ट्रेस हो गई, जिससे भागे दोस्त
यह खबर भी पढ़ें...कांग्रेस से BJP में गए अक्षय, उनके पिता कांति बम पर हत्या प्रयास में आरोप तय, ट्रायल होगा
5 युवक रहते हैं इस फ्लैट में
यह खबर भी पढ़ें...MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari