इंदौर में BJP व्यापारी प्रकोष्ठ के धीरज खंडेलवाल सहित सियागंज में बादाम और खारक कारोबारियों पर GST छापा

Vishwanath Singh | Sept 16, 2025, 22:01 IST
Share
Sourabh861
Sourabh861

सियागंज में जिन व्यापारियों पर छापे की कार्रवाई हुई है, उनके अलावा बाकी के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। बताया गया कि इस कार्रवाई के लिए लगभग 20 से ज्यादा अफसर पहुंचे हैं।

इंदौर के सियागंज बाजार में मंगलवार को सुबह अचानक जीएसटी की टीम ने छापा मार दिया। इसमें 8 के करीब व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में एक बड़ा नाम बीजेपी के व्यापारिक प्रकोष्ठ धीरज खंडेलवाल का भी है। खंडेलवाल की फर्म श्री हरि ट्रेडिंग कंपनी भी है। खंडेलवाल इसे त्योहार के पहले विभाग द्वारा की जाने वाली रूटीन सर्च बता रहे हैं।

इम्पोर्ट का बड़ा कामकाज है व्यपारियों का

सियागंज में जिन व्यापारियों पर छापे की कार्रवाई हुई है, उनके अलावा बाकी के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। बताया गया कि इस कार्रवाई के लिए लगभग 20 से ज्यादा अफसर पहुंचे हैं। वे व्यापार से संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं। यह कार्रवाई एंटी एवेजन विंग के साथ ही सर्कल के अधिकारियों द्वारा मिलकर संयुक्त तौर पर की गई है।

यह खबर भी पढ़ें...एमपी पुलिस भर्ती 2025 में किसको कितना आरक्षण, इंद्रा साहनी सहित सुप्रीम कोर्ट के 7 फैसलों से चयन की क्यों लिखी बात

इन पर पड़ा जीएसटी का छापा

जीएसटी की टीम ने सियागंज के जिन व्यापारियों पर कार्रवाई की उनमें मुख्य रूप से श्री हरी ट्रेडिंग कंपनी, महाकाल ट्रेडिंग कंपनी (बादाम), हिंदुस्तान ट्रेडिंग कंपनी, महेश ट्रेडर्स, डीएस ट्रेडर्स (खारक), सुनील ड्रायफ्रूट्स, मां इम्पैक्स (बादाम), राकी काजू, सर्वोतत्म आदि शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, स्वतः संज्ञान लेकर राज्य सरकार और पुलिस को नोटिस

कच्चे में चल रहा ड्रायफ्रूट का कारोबार

सूत्रों के मुताबिक सियागंज में लंबे समय से बिना बिल के काम कर टैक्स चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद जीएसटी ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सुबह छापा मारा है। बताया गया कि छापे की यह कार्रवाई भले ही कुछ व्यापारियों पर की गई हो, लेकिन उनसे जुड़े लोगों व व्यापार करने वाले लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है। यह मप्र का सबसे बड़ा ड्रायफ्रट का बाजार है और यहां से पूरे मप्र में सप्लाय होती है। यहां अधिकांश कारोबार कच्चे में चलता है और कोई बिलिंग नहीं होती है। पहले भी विभाग द्वारा इस बाजार में कई कारोबारियों पर छापे और सर्वे की कार्रवाई हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्टेट के सभी निजी मेडिकल कॉलेजों को भेजा नोटिस... जानें क्या है मामला

यह खबर भी पढ़ें...दूसरे स्टेट की लड़कियां,वॉट्सऐप पर डील... दुर्ग सेक्स रैकेट कांड में ईशा होटल का मालिक गिरफ्तार

Tags:
  • इंदौर
  • जीएसटी
  • बीजेपी
  • सियागंज
  • टैक्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि