इंदौर में गुटखा व्यापारी किशोर वाधवानी के अपहरण की कोशिश, 11 करोड़ रुपए लेन–देन का आरोप

Jitendra Shrivastava | Jun 02, 2025, 17:16 IST
Share
gutkha-trader-kishor-vadhwani
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर के प्रेम नगर में गुटखा व्यापारी किशोर वाधवानी के साथ अपहरण की कोशिश हुई। कुछ लोग उन्हें जबरन कार में बैठाने लगे। इस दौरान उनके सुरक्षा गार्ड भी बीच-बचाव के लिए आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

विश्वनाथ सिंह @इंदौर

इंदौर में गुटखा व्यापारी किशोर वाधवानी के साथ सोमवार को प्रेम नगर में कुछ लोगों ने सरेराह झूमाझटकी कर उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। इसको लेकर काफी देर तक सड़क पर उससे झूमाझटकी की गई। इस दौरान बीच–बचाव करने के लिए वाधवानी के गार्ड भी पहुंच गए। इस दौरान किसी ने कार से लोहे की रॉड निकाल ली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कोई शख्स गोली मारने की बात भी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम को लेकर बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने की बात भी कही जा रही है। इसके पूर्व में भी जीएसटी में 500 करोड़ की ड्यूटी चोरी के संबंध में डीजीजीआई की कार्रवाई में किशोर वाधवानी घिरे चुके हैं।

वीडियो में दिख रहा, यह है पूरा मामला

वीडियो में सफरी सूट पहने एक व्यक्ति पहले किशोर वाधवानी से झूमाझटकी करते हुए दिख रहा है। वहीं, कुछ देर में एक अन्य व्यक्ति भी कार से उतरकर लोहे की रॉड निकाल लेता है। कुछ लोग वीडियो में मारपीट करने की बात कहते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में किशोर वाधवानी घटना के बाद कुछ लोगों से बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें दूसरा पक्ष आरोप लगा रहा है कि वाधवानी उनका फोन तक नहीं उठा रहा है। वहीं, वाधवानी के पास खड़ा एक व्यक्ति बीच–बचाव करते हुए कह रहा है कि मैं ताे इनको आपके पास लेकर आ रहा था।

वीडियो को लेकर यह बात आ रही सामने

वायरल वीडियो में कुछ लोग किशोर वाधवानी को उनकी गाड़ी से उतारकर दूसरी गाड़ी की ओर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के व्यापारी हैं, जो वाधवानी से गुटखा सामग्री के 11 करोड़ रुपए की राशि वसूलने आए थे। बताया जा रहा है कि ये व्यापारी कई दिनों से किशोर वाधवानी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वाधवानी न तो उनसे मिले और न ही पैसा लौटाया। आखिरकार व्यापारियों ने वाधवानी से जबरन मुलाकात कर सरेआम मारपीट कर दी।

ये खबर भी पढ़ें...

पेशी से गायब मप्र के तीन IAS अफसरों पर वारंट की तलवार

सुरक्षा कर्मियों से भी झूमाझटकी

मौके पर मौजूद किशोर वाधवानी की सुरक्षा में लगे गार्डों से भी धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान प्रेम नगर में काफी देर तक हंगामा मचा रहा, लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। किशोर वाधवानी पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। गुटखा घोटाले, हवाला, आयकर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में उन पर पहले भी जांच हो चुकी है। अब यह नया विवाद उनके लिए एक और बड़ी कानूनी मुश्किल का कारण बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

यशवंत क्लब मेंबर खुशी कूलवाल, सीनियर IAS, राहुल पाटवाला, नाना पटवारी कैसे आपस में हुए लिंक

पूर्व में भी कई मामले हैं वाधवानी पर

जीएसटी में 500 करोड़ की ड्यूटी चोरी के संबंध में डीजीजीआई की कार्रवाई में घिरे किशोर वाधवानी ने अपने कर्मचारियों को उलझाने में भी कोई कसर नहीं रखी है। एक मई को दबंग दुनिया समाचार पत्र के सीईओ पंकज मजुपुरिया को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें अब जिला कोर्ट ने जमानत दे दी है और इस दौरान उनकी गिरफ्तारी का कारण सिर्फ किशोर वाधवानी का होना सामने आया।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के राजा रघुवंशी का शव मिला, पत्नी सोनम अभी भी लापता, खोज अभियान में बारिश बन रही रोड़ा

वाधवानी के कर्मचारी हो चुके गिरफ्तार

फरवरी 2021 में डीजीजीआई ने तुकोगंज थाने में किशोर वाधवानी, नीतेश वाधवानी व अन्य के खिलाफ चार सौ बीसी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में हाईकोर्ट इंदौर ने 13 मार्च को पुलिस को दो माह में जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं। वहीं किशोर वाधवानी 12 अप्रैल और नीतेश वाधवानी 29 मार्च को अग्रिम जमानत ले चुके हैं। वहीं जीएसटी चोरी के मामले में भी पहले हाईकोर्ट से जमानत ले चुके हैं। इस दौरान कोर्ट में बताया गया कि किशोर वाधवानी द्वारा सात और 16 अप्रैल 2025 में पत्र लिखे थे, इसके आधार पर मजुपुरिया को गिरफ्तार किया गया। लेकिन किशोर और नीतेश दोनों का एफआईआर में नाम था और दोनों को ही कोर्ट 50-50 हजार के मुचलते पर जमानत दे चुकी है, तो ऐसे में इसमें भी परिस्थिति वही है और मजुपुरिया का तो नाम भी एफआईआर में नहीं था। इसलिए उन्हें जमानत दी जाती है। मजुपुरिया को भी 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है।

ये खबर भी पढ़ें...

रायगढ़ में मुआवजे की खातिर रातों-रात उग आए मकान और शेड

वाधवानी के आपराधिक रिकार्ड की लिस्ट आई सामने

वहीं, वाधवानी के मामले में उनके खिलाफ दर्ज विविध केस की भी जानकारी पुलिस ने कोर्ट में पेश की है। इसमें बताय गया कि किशोर वाधवानी पर यह केस हैं-

  • अपराध क्रमांक 902/11- बाणगंगा थाने में 392, 342, 506, 394 धाराएं

  • अपराध क्रमांक 321/21- विजयनगर थाना, धारा 377, 366, 34

  • अपराध क्रमांक 188/18- एमपी नगर भोपाल- 377, 366, 34

  • अपराध क्रमांक 381/20- एमपी नगर भोपाल- 294, 506 व 344

  • अपराध क्रमांक 631/20- एमपी नगर भोपाल- 354, 506, 34 धारा

वाधवानी पर इस तरह फर्जीवाड़े के आरोप

किशोर और नीतेश वाधवानी पर 500 करोड़ की जीएसटी चोरी के साथ आरोप है कि इन्होंने सरकार के साथ धोखाधड़ी की है। सर्कुलेशन केवल 6-8 हजार कॉपी थी जिसे 60 हजार से एक लाख प्रति दिन दिखाया गया और सरकार से विविध छूट और लाभ लिए गए। साथ ही फर्जी इनवाइस जारी हुए और फर्जी विज्ञापन बताकर अपने अन्य धंधे की कमाई और जीएसटी चोरी की राशि को इन फर्जी इनवाइस और विज्ञापनों के जरिए नंबर एक में तब्दील किया गया। जबकि अखबार में कोई ऐसे विज्ञापन प्रकाशित ही नहीं हुए। इस तरह करोड़ों की आय इनवाइस के जरिए मिलना दिखाई गई।

गुटखा किंग किशोर वाधवानी | अपहरण

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • इंदौर
  • सोशल मीडिया
  • अपहरण
  • किशोर वाधवानी
  • गुटखा किंग किशोर वाधवानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई