महिला IAS के फार्महाउस जुआकांड में SI, ASI की भूमिका संदिग्ध, हटाए गए TI के साथ क्राइम ब्रांच में थे

Sanjay Gupta | Mar 16, 2026, 13:25 IST
Share
indore ias farmhouse jua kand case police role
indore ias farmhouse jua kand case police role

महिला आईएएस के फार्महाउस जुआकांड में टीआई को हटा दिया गया है। इसमें अब इंदौर में पदस्थ एक सब इंस्पैक्टर और एएसआई की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

INDORE. महिला आईएएस वंदना वैद्य के मानपुर के फार्महाउस के जुआ कांड में पुलिस की भूमिका संदिग्ध होती जा रही है। खासकर जिस तरह से मुख्य सरगना जगदीश हड्डा राठौर उर्फ कूबड़ा के साथ ही कई अन्य साथी भी मौके से फरार हुए थे। इनके साथ ही लाखों रुपए गायब हुए और केवल 13 लाख 67 हजार की ही जब्ती हुई है।

इस मामले में लापरवाही के चलते मानपुर टीआई लोकेंद्र सिंह हिरवे को सस्पेंड किया गया है। साथ ही सब इंस्पेक्टर मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को भी सस्पेंड किया गया है। वहीं अब इसमें इंदौर में ही पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर और एएसआई की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

टीआई हिरवे के साथ क्राइम ब्रांच में थे दोनों

मानपुर थाने से हटाए गए टीआई हिरवे क्राइम ब्रांच में पदस्थ रह चुके हैं। उनके साथ ही इंदौर के यह नामचीन एसआई और एएसआई भी पदस्थ थे। यहीं से यह गठबंधन बना था। एसआई तो जुआ/सट्टा गैंग चलवाने का ठेका लेने के लिए माहिर माने जाते हैं। इन्हें पंढरीनाथ थाने में हुए एक कांड के चलते तत्कालीन अधिकारियों ने महू भेज दिया था।

वहां यह कई सालों तक रहे और इसके बाद जुआ/सट्टा गैंग में जमकर पैठ बनाई। बाद में यह क्राइम ब्रांच में आए, फिर अब एक थाने में पदस्थ हैं। अपनी गहरी पैठ (मजबूत पकड़) के चलते अब यह ग्रामीण एरिया में जुआ/सट्टा लाइन चलाने का ठेका उठाते हैं। इनके साथ ही सहयोगी हैं एएसआई जो आजकल लाइन में हैं।

लाइन चलाने वालों को ब्याज पर देते हैं राशि

ये दोनों इस काम में इतने माहिर हैं कि यह जुआ/सट्टा चलाने वालों को हर दिन के ब्याज पर राशि भी उधार देते हैं। इससे भी जमकर कमाते हैं। ग्रामीण एरिया और क्राइम ब्रांच में रहने से इनकी अंदरूनी पकड़ बहुत है।

इसके चलते यह पहले से ही दबिश की सूचना गैंग वालों को देते हैं। साथ ही बताते हैं कि आज कहां पर जुआ/सट्टा चलाना है और कहां से गाड़ी हटाना है। कभी मौका पड़ने पर यह गैंग वालों को भगाने और राशि ठिकाने लगाने तक के काम करते हैं। जैसा कि हाल ही में महिला आईएएस के फार्महाउस वाली घटना में हुआ है।

बंबई बाजार में फिर से जुआ सक्रिय करने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार ये दोनों तेजतर्रार पुलिस वाले बंबई बाजार में फिर से पुराने जुआ अड्डा को सक्रिय करने की तैयारी कर रहे थे।

इसके लिए पूरी बातचीत चल रही थी। उधर क्रिकेट सट्टा फिर सक्रिय होना है क्योंकि 28 मार्च से आईपीएल है। इसके लिए सबसे ज्यादा बाजार गर्म होता है। इसके लिए हर दिन के लाखों रुपए बंटते हैं।

महू, बेटमा में सक्रिय हो गई है गैंग

इन पुलिसवालों के चलते जुआ/सट्टा गैंग इंदौर के ग्रामीण एरिया में फिर से सक्रिय हो गई है। खासकर महू, बेटमा के अंदरूनी एरिया में यह गैंग चलती है।

यहां पुलिस को पहुंचने में समय लगे, तब तक सूचना देकर सट्टेबाजों को भगा दिया जाता है। अभी सिमरोल थाना के ग्राम बेरछा में पुलिस ने एक खेत से जुआ खेलने वालों को पकड़ा था। इसमें भी तीन पकड़ में आए बाकी सब भाग गए थे। मौके से 1.98 लाख ही नकदी पकड़ी गई, जबकि चार कारें मौके पर मिली।

केयरटेकर ने कबूला लालच में दिया फार्महाउस

उधर महिला आईएएस के फार्महाउस के केयर टेकर रणजीत चौधरी ने माना है कि आईएएस को इसकी जानकारी नहीं थी। रुपयों के लालच में जुआ चलाने वाले से सेटिंग की और जुआरियों को यह जगह दे दी थी। इसके बदले जुआरियों ने उसे अच्छी राशि दी थी।

मुख्य आरोपी कूबड़ा फरार

इस जुआ अड्डे का संचालन करने वाला मुख्य सरगना जगदीश राठौड़ उर्फ कूबड़ा अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटना के दिन ही जब पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ा था तभी वह मौके से भाग गया था।

माना जाता है कि उसके साथ गैंग का ही दिनेश राजपूत और उसका साथी सागर सेन भी था ये सभी भाग गए थे। इनके साथ एक बड़ी राशि भी यह साथ ले गए थे। इसके चलते पुलिस को मौके से केवल 13 लाख 67 हजार रुपए ही मिले थे।

बड़ी गैंग का सदस्य है कूबड़ा

द सूत्र ने इस मामले में शुक्रवार 13 मार्च को ही खुलासा किया था कि, कूबड़ा एक बड़ी गैंग का पार्टनर है। यह गैंग मुख्य रूप से राजगढ़ और धार के मनीष चाइस, भूपेंद्र जैन कांकरिया की है। इनके खिलाफ धार में अलग-अलग थानों में केस दर्ज है।

63e3e602-453
63e3e602-453


इस जुआ कांड से जुड़ी खबरें पढ़िए...

महिला आईएएस के फार्महाउस जुआकांड के आरोपी जगदीश हड्डा कूबड़ा की है गैंग, पूर्व मंत्री, MLA का वरदहस्त

आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय

महिला IAS का फार्महाउस जुआरियों को देने वाले केयर टेकर, चौकीदार गिरफ्तार, कूबड़ा फरार

एमपी न्यूज: आईएएस वंदना वैद्य फार्महाउस जुआ कांड: TI, SI सस्पेंड, सरगना कूबड़ा से सांठगांठ की आशंका

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर
  • पुलिस
  • जुआ
  • फार्महाउस
  • आईएएस वंदना वैद्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच