इंदौर की जबरन कॉलोनी के मकान में चल रहा अवैध मदरसा
Vishwanath Singh | Apr 29, 2025, 22:37 IST
The Sootr
नगर निगम की जनसुनवाई में अफसरों को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है। जिसमें वार्ड 61 के झोन 12 में प्रकाश के बगीचे में एक मकान में अवैध रूप से मदरसा संचालित करने के आरोप लगाए गए हैं।
इंदौर में अब एक मदरसे में अवैध रुप से गतिविधियों के संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इसको लेकर मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में शिकायत की गई है। उसमें जबरन कॉलोनी के क्षेत्रीय रहवासियों ने बताया है कि एक मकान में अवैध रूप से चल रहे मदरसे से वे काफी परेशान हैं। लंबे समय से उस मदरसे में कई संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। अब पर निगम अफसरों ने मामले को संज्ञान में लिया है।
वार्ड 61 के जबरन कॉलोनी में है
नगर निगम की जनसुनवाई में अफसरों को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है। जिसमें वार्ड 61 के झोन 12 में प्रकाश के बगीचे में एक मकान में अवैध रूप से मदरसा संचालित करने के आरोप लगाए गए हैं। यह भी कहा गया है कि अब यहां पर अतिक्रमण कर एक नई बिल्डिंग का निर्माण भी करके उसे स्थायी बनाने की कोशिश की जा रही है। इसका नक्शा भी पास नहीं करवाया गया है और जिस जमीन पर यह बनाया जा रहा है वह सरकारी बताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें...ED इंदौर ने शराब ठेकेदारों पर छापे में 7.44 करोड़ रुपए जब्त किए, 71 लाख और बैंक लॉकर फ्रीज
यह खबर भी पढ़ें...अब हुकुमचंद मिल की जमीन की प्लानिंग में फेल हाउसिंग बोर्ड
शिकायतकर्ताओं ने नगर निगम से मांग की है कि वह इस निर्माण कार्य की जांच करें और यदि यह अवैध पाया जाए तो तत्काल निर्माण कार्य रोकते हुए उचित कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र पर स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षर भी किए हैं। पत्र की प्रतिलिपि महापौर, विधायक, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है। नगर निगम कार्यालय में यह शिकायत 1 जनवरी 2024 को भी की जा चुकी है। इससे पहले यह महापौर कार्यालय में 15 दिसंबर 2023 को भी हो चुकी थी। इससे स्पष्ट होता है कि मामला पहले से ही नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में था।
यह खबर भी पढ़ें...सुल्तानपुर से मुंबई के बीच चलेगी समर स्पेशल, गुजरेगी रानी कमलापति से
यह खबर भी पढ़ें...आम चुनाव: इंदौर के अमरजीत सिंह गिल ने कनाडा की हेल्थ मिनिस्टर कमल खेड़ा को हराया
वार्ड 61 के जबरन कॉलोनी में है मदरसा
The Sootr
मदरसे में चलती हैं अवैध गतिविधियां
शिकायत पर कार्रवाई की मांग
यह खबर भी पढ़ें...सुल्तानपुर से मुंबई के बीच चलेगी समर स्पेशल, गुजरेगी रानी कमलापति से
यह खबर भी पढ़ें...आम चुनाव: इंदौर के अमरजीत सिंह गिल ने कनाडा की हेल्थ मिनिस्टर कमल खेड़ा को हराया
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava