इंदौर में करदाताओं ने दिया 5788 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स, टारगेट से भी ज्यादा

Sanjay Gupta | Jun 14, 2026, 13:35 IST
Share
इंदौर रीजन में बंपर टैक्स कलेक्शन
इंदौर रीजन में बंपर टैक्स कलेक्शन

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर ने केंद्र सरकार को जमकर इनकम टैक्स दिया है। इंदौर रीजन में वित्तीय साल 2025-26 के दौरान 5788 करोड़ रुपए का टैक्स जमा हुआ है। वहीं करदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

इंदौर रीजन में करदाताओं ने जमकर इनकम टैक्स भरा है। रीजन में टैक्स कलेक्शन से लेकर करदाताओं की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं समय पर टैक्स भरने से विभाग ने भी करदाताओं को तेजी से रिफंड किया है।

इंदौर रीजन में यह रहे आंकड़े

इंदौर रीजन में वित्तीय साल 2025-26 के दौरान कुल टारगेट दो हजार 980 करोड़ का था। वहीं विभाग में कुल पांच हजार 788 करोड़ का टैक्स जमा हुआ। इसमें से विभाग ने दो हजार 187 करोड़ करदाताओं को रिफंड किए हैं। यानी नेट कलेक्शन 3600 करोड़ रुपए का रहा, जो लक्ष्य से काफी अधिक रहा है।

करदाताओं की संख्या में इजाफा

वहीं वित्तीय साल 2024-25 में जहां इंदौर रीजन में 14 लाख 70 हजार करदाता थे, जो अब बढ़कर 14 लाख 89 हजार हो गए हैं। इसमें करीब 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक 100 करोड़ से अधिक टैक्स दो ही लोग भरने वाले हैं। वहीं 50 से 100 करोड़ टैक्स भरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

यह रिटर्न सबसे ज्यादा ने भरा

आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा रिर्टन आईटीआर फॉर्म चार भरा गया है। इन करदाताओं की संख्या करीब पांच लाख है। इस तरह का रिटर्न मुख्य तौर पर छोटे व्यापारी/प्रोफेशनल व अन्य भरते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आईटीआर फॉर्म-1 (सहज) भरने वाले हैं। इनकी संख्या साढ़े चार लाख के करीब है। यह नौकरीपेशा/पेंशनधारक व सीमित आय वाले होते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें....

इनकम टैक्स भरने वालों के लिए नई गाइडलाइन, जानें क्यों मांगे जा रहे दो पते और दो मोबाइल नंबर

कृषि मंत्री के क्षेत्र में 150 करोड़ का गेहूं घोटाला: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, जांच की मांग

रायसेन गेहूं घोटाले की फाइल दबी धूल में, एसडीएम ने कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाया

MP News. 93 लाख का गेहूं घोटाला : दो दिन में दो अफसर सस्पेंड, 6 पर मामला दर्ज

Tags:
  • इंदौर
  • आईटीआर
  • इनकम टैक्स
  • करदाता
  • रिटर्न
  • टैक्स कलेक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि