इंदौर में उद्योगपति की बहू को किया डिजिटल अरेस्ट, की 1.60 करोड़ की ठगी
Sanjay Gupta | Nov 28, 2024, 11:33 IST
digital arrest 1
इंदौर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट करते हुए बड़ी ठगी की वारदात हुई है। पीड़ित उद्योगपति की बहू है और यह ठगी 1.60 करोड़ रुपए की हुई है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में।
इंदौर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट करते हुए बड़ी ठगी की वारदात हुई है। पीड़ित उद्योगपति की बहू है और यह ठगी 1.60 करोड़ रुपए की हुई है। वह भी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उलझने के नाम पर। इंदौर में 3 माह में डिजिटल अरेस्ट का यह 65वां मामला है और इंदौर लगातार इस केस में कैपिटल बनता जा रहा है।
इंदौर की महिला कारोबारी वंदना गुप्ता पति राजीव गुप्ता उद्योगपति सुभाष गुप्ता की बहू है। महिला ने सायबर सेल में शिकायत की है। बताया है कि नौ से 11 नवंबर को उसे वीडियो कॉल कर धमकाया गया। राठी ग्रुप में काम करने वाली गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो कॉल करते हुए पहले ईडी और फिर सीबीआई अधिकारी बनकर डराया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने के नाम पर बैंक खाते की जानकारी ली और फिर सत्यापन के नाम पर राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कराई।
टीआई सुरेंद्र वास्कले ने महिला से पूछा कि डिजिटल अरेस्ट के मामले मीडिया में इतने आ रहे, फिर कैसे फंस गए, पीएम नरेंद्र मोदी भी लगातार इसके लिए बोल रहे हैं और सचेत कर रहे हैं। इस पर महिला ने माना कि वह जागरूक नहीं है और खबरें नहीं पढ़ती हैं।
यह है मामला
एफडी तुड़वाकर राशि दी
वंदना का शेयर व कमोडिटी का कारोबार है। उन्होंने बताया कि ईडी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर किसी ने बात की और कहा कि खातों में अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है, इसमें नरेश गोयल को हमने पकड़ा है। आपके खातों का सत्यापन करना है। आरोपियों ने ऑनलाइन केस में फंसाने का बोलकर इस कदर धमकाया कि पीड़िता ने 1 करोड़ की एफडी भी तोड़ दी।
महिला इस मामले में जागरूक नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava