इंदौर जनसुनवाई में हंगामे के बाद सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान, तुरंत किया समाधान

Jitendra Shrivastava | Feb 07, 2026, 19:01 IST
Share
indore jansunwai
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में जनसुनवाई पर हंगामा हुआ। मजदूर ने प्रशासन से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट कर बताया कि मजदूर की समस्या का समाधान किया गया है।

News In Short

मजदूर ने जनसुनवाई पर प्रशासन से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

सीएम मोहन यादव ने तुरंत पेंशन प्रक्रिया शुरू की।

अरविंदो अस्पताल में इलाज की व्यवस्था की गई।

परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

BLO द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

News In Detail

इंदौर में हुई जनसुनवाई के दौरान एक गरीब मजदूर दिनेश प्रजापत ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पेंशन प्रक्रिया शुरू की और इलाज की व्यवस्था की। सीएम ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गरीब मजदूर ने जनसुनवाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उसने कहा कि हर मंगलवार अपनी मजदूरी छोड़कर वह प्रशासन से समाधान की उम्मीद करता है, लेकिन उसकी शिकायतों का न तो कोई समाधान हुआ और न ही कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, अब पांच भुजाएं होंगी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक में भी सहमति

मुख्यमंत्री ने की तुरंत कार्रवाई

जनसुनवाई में हुए हंगामे को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए और पीड़ित दिनेश प्रजापत और उसकी मां की समस्या का समाधान किया।

ये खबर भी पढ़ें...

फार्महाउस की आड़ में बिक रहे थे कृषि भूमि के प्लॉट, HC में बेनकाब हुआ कृष्णा डेवलपर्स का खेल

पेंशन और इलाज की व्यवस्था

दिनेश प्रजापत और उनकी मां रामप्यारी बाई की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया गया। KYC प्रक्रिया पूरी कर पेंशन शुरू कराई गई और इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल में व्यवस्था की गई।

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा गया

इसके साथ ही दिनेश और उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। इसके साथ BLO द्वारा उनके नाम को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

दिनेश की समस्या का समाधान

दिनेश प्रजापत की मुख्य समस्या यह थी कि उसकी मां की पेंशन पिछले एक साल से अटकी हुई थी और उसका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया था। इस मामले में सीएम ने त्वरित कार्रवाई की और परिवार की समस्याओं का समाधान किया।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में 11 साल बाद गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका

टीकमगढ़ में अवैध खनन रोकने गई खनिज टीम पर हमला, केस दर्ज

ये था मामला...

indore jan sunwai
indore jan sunwai


दरअसल, इंदौर कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई में एक गरीब मजदूर दिनेश प्रजापत ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित ने कहा कि वह हर मंगलवार अपनी मजदूरी छोड़कर जनसुनवाई में आता है, लेकिन उसकी समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ। उसने आरोप लगाया कि जनसुनवाई केवल कागजों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।

गुस्से में आकर पीड़ित व्यक्ति ने प्रशासन से सवाल किया कि जब समस्याओं का समाधान नहीं करना है, तो हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई को बंद कर दिया जाए और गरीबों के साथ दिखावा न किया जाए। दिनेश वर्मा की मुख्य समस्या यह थी कि उसकी मां की पेंशन एक साल से नहीं मिल रही थी और उसका नाम भी वोटर लिस्ट से काट दिया गया था। यही फरियाद लेकर वह कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • जनसुनवाई
  • पेंशन
  • कलेक्टर कार्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा