लाउडस्पीकर हटाए जाने पर शहर काजी नाराज, कहा धर्मशाला में तो रात तक बजते हैं बाजे

Shreya Nakade | May 28, 2024, 10:42 IST
Share
इंदौर शहर काजी इशरत अली
इंदौर शहर काजी इशरत अली

मध्य प्रदेश के इंदौर में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का शहर काजी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने धर्मशालाओं में रात तक बाजे बजने पर सवाल उठाए हैं...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद प्रदेश भर के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं ( mp loudspeaker removal )। इसमें इंदौर शहर भी शामिल है। सीएम के आदेश से इंदौर के कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। इससे नाराज इंदौर के शहर काजी इशरत अली ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को टारगेट किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का सही तरीके से पालन हो।

धार्मिक स्थलों को टारगेट किया जा रहा

इंदौर शहर काजी इशरत अली का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 55 डेसीबल से कम आवाज के loudspeaker रखने की इजाजत दी है। कोर्ट के आदेश में धार्मिक स्थलों से स्पीकर हटाने का कोई निर्देश नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा- आम लोगों को सड़क पर बजने वाले डीजे से भी शिकायत है। उस पर भी रोक लगनी चाहिए। धर्मशाला में रात-रात तक बाजे बजते हैं। उस पर भी रोक लगना चाहिए। काजी साहब का कहना है कि पाबंदी सभी पर होनी चाहिए। धार्मिक स्थलों को टारगेट किया जा रहा। इसमें उन्होंने हिंदू तथा इस्लाम दोनों धर्मों को टारगेट किए जाने की बात कही।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव एक्शन लेते उससे पहले खुद ही हटाए लाउडस्पीकर , सोमवार से खुले में मांस बिक्री पर चलेगा डंडा

सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानने को तैयार शहर काजी

शहर काजी इंदौर के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटने से नाराज है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का प्रदेश में पालन हो। उन्होंने बताया कि वे 55 डेसीबल से कम आवाज में लाउड स्पीकर का इस्तेमाल करने को तैयार हैं। इसके अलावा काजी साहब ने धार्मिक स्थलों के अलावा अन्य जगहों पर बजने वाले loudspeaker हटाने की भी मांग की।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव : लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई पर इस मुस्लिम विधायक ने उठाए सवाल

ये वीडियो भी देखें...

Aadhar card का वर्चुअल कॉपी ऐसे download करें

क्या है पूरा मामला ?

24 मई को कानून व्यवस्था की बैठक में मुख्यमंत्री ने खुले में मांस की बिक्री पर रोक और लाउड स्पीकर-डीजे पर नियंत्रण का अभियान फिर चलाए जाने का आदेश दिया था। निर्देश मिलते ही भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, रतलाम और शाजापुर समेत पूरे प्रदेश में शनिवार को धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चला। पुलिस और प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। भोपाल में 96 और इंदौर में 437 loudspeaker हटाए गए। धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर हटाने के अभियान को लेकर कई लोग लगातार अपनी नारजगी जता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

सागर दलित हत्याकांड में दिग्विजय सिंह की एंट्री, मुंह बोली बहन के घर तीन घंटे रुके

Tags:
  • धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे
  • इंदौर शहर काजी इशरत अली
  • इंदौर शहर काजी
  • मस्जिदों से लाउडस्पीकर
  • धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर
  • mp loudspeaker removal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा