जीतू जाटव कांड के पीड़ित कालरा मुश्किल में, जाति प्रमाण पत्र पर 3 मार्च तक होगा फैसला

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore kamlesh kalra fake obc certificate case high court hearing
indore kamlesh kalra fake obc certificate case high court hearing

इंदौर में बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के खिलाफ एक गंभीर मामला सामने आया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करके चुनाव जीता। इस मामले में जांच कमेटी से रिपोर्ट न मिलने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है।

INDORE. पूर्व बीजेपी नेता और एमआईसी मेंबर जीतू जाटव उर्फ यादव के समर्थक गुंडों से पीड़ित पार्षद कमलेश कालरा अब पार्षदी को लेकर मुश्किल में है। कालरा पर आरोप है कि फर्जी ओबीसी प्रमाणपत्र के जरिए वह पार्षद बन सके हैं। इस मामले में अभी तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी, इसमें अब सोमवार को डेडलाइन तय हो गई।

कमेटी ने मांगा इस तारीख तक का समय

इंदौर हाईकोर्ट ने चार फरवरी को प्रमुख सचिव पिछड़ा और अल्पसंख्यक विभाग अजीत केसरी, सौरभ कुमार सुमन पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग आयुक्त, और जूनी इंदौर एसडीएम घनश्याम धनगर, वार्ड क्रमांक 65 के बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा व अन्य को अवमानना मामले में 5 हजार का जमानती वारंट जारी किया था। इसके दो दिन बाद सभी ने हाईकोर्ट से माफी मांगते हुए 1 सप्ताह में निर्णय लेने की गुहार लगाते हुए वारंट वापस लेने के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर न्यायालय ने 17 फरवरी तक की मोहलत दी थी।

इस मामले में सोमवार (17 फरवरी) को सुनवाई में फिर मोहलात मांगने की बात कही गई। इसके लिए कहा गया प्रशासन ने दस्तावेज नहीं दिए हैं। कमेटी ने 13 को मीटिंग भी की थी। कमेटी ने फिर समय मांगा। इस पर अधिवक्ता मनीष यादव ने कड़ी आपत्ति ली और कहा कि तीन साल में भी प्रशासन दस्तावेज नहीं दे सका है। आखिर में हाईकोर्ट ने कमेटी को फैसला लेने का आदेश दिया और 3 मार्च को सुनवाई तय की।

ये खबर भी पढ़ें...

BJP पार्षद कालरा, IAS केसरी, कमिश्नर सुमन और एसडीएम धनगर खिलाफ जमानती वारंट जारी

कांग्रेस प्रत्याशी की है याचिका

वार्ड क्रमांक 65 से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुनील यादव द्वारा यह याचिका लगाई हुई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव, करण बैरागी ने तर्क रखे कि हाईकोर्ट ने 6 माह में प्रमाणपत्र के जांच के आदेश दिए थे और अभी तक यह नहीं हुआ है। सत्ता के दबाव में यह लेटलतीफी हो रही है। अब हाईकोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए कमेटी को फैसला लेने और रिपोर्ट देने के लिए 3 मार्च तक का समय दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- निगमों की जांच शुरू करेंगे तो कई कठघरे में खड़े हो जाएंगे

स्पोर्ट्स टीचर 3 महीने से छात्राओं से कर रहा था बैड टच, सब्र का बांध टूटने पर पीटा और कपड़े फाड़े

इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सुरजीत सिंह चड्ढा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर संकट में यादव

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Indore High Court
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • पार्षद जीतू यादव
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र
  • बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर