इंदौर के कृषि महाविद्यालय में जली नरवाई, आंदोलनकारियों ने पूछा प्रशासन क्या अब करेगा FIR

Sanjay Gupta | May 04, 2025, 13:14 IST
Share
krishi college indore
krishi college indore

इंदौर जिला प्रशासन द्वारा नरवाई (पराली) जलाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसमें एफआईआर और दंडात्मक कदम शामिल हैं। लेकिन इसी दौरान इंदौर कृषि महाविद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बड़े भूभाग पर गेहूं की पराली जलती देखी जा रही है।

इंदौर जिला प्रशासन खेतों में नरवाई जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसे लेकर पहले ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हो चुके हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासन एफआईआर करा रहा है और साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अब फोटो, वीडियो इंदौर के कृषि महाविद्यालय का आया है। जिसमें नरवई जलते देखी जा रही है।

यह है वीडियो में, यह बोले आंदोलनकारी

कृषि कॉलेज के आंदोलनकारी छात्रों ने यह वीडियो और फोटो डाले हैं। आंदोलनकारी राधे जाट ने यह शेयर करते हुए कहा कि - यह वीडियो इंदौर कृषि महाविद्याल का है जहां बड़े भू भाग में धड़ल्ले से गेहूं की पराली जलाई जा रही है। इंदौर प्रशासन का दोहरा चारित्र देखिए...
Indore parali
Indore parali

एक तरफ छोटे किसानों को पराली जलाने पर कार्यवाही की जाती है वहीं दूसरी ओर कृषि महाविद्याल में डीन के आदेश पर पराली जलाई जा रही है लेकिन प्रशासन आंख बंद करके बैठा है। कृषि महाविद्याल के वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा कार्य करना और ऊपर से कोई कार्रवाई न होना... यहां दो बातें सिद्ध होती है, एक ये लोग वैज्ञानिक पदों पर तो है लेकिन इनमें जिम्मेदारी और ज्ञान नहीं है दूसरा कानून सिर्फ गरीब किसानों के लिए है बड़े लोगों के लिए नहीं।

यह भी पढ़ें...इंदौर ACP क्राइम सौम्या अग्रवाल के कारण हो गई एजी आफिस की जांच, फिर खुला झूठ

सीएम और कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

राधे जाट ने एक्स पोस्ट में कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा कि- @IndoreCollector (इंदौर कलेक्टर) आपको ये सबूत कम लग रहे क्या जो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है या कानून सिर्फ गरीबों किसानों के लिए ही है ? @DrMohanYadav51 (सीएम मोहन यादव) @IndoreCollector (कलेक्टर इंदौर) तत्काल इसकी जांच कीजिए और कृषि महाविद्याल इंदौर के जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही कीजिए जैसे छोटे किसानों पर बड़ी गंभीरता से करते है।

डीन के खिलाफ पहले ही चल रहा आंदोलन

डीन डॉ. भरत सिंह के खिलाफ पहले ही 21 मार्च से आंदोलन चल रहा है। इसके लेकर इंदौर कलेक्टर ने जांच कमेटी भी बनाई थी जिसमें उनके द्वारा पद के अधिकारों का गलत उपयोग करने की बात सामने आई थी। लेकिन अभी भी वह पद पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें...इंदौर नायब तहसीलदार, पटवारी, मध्यस्थ ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टोरेट में खुल्ला खेल

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें<br>

एनईवाययू के संयोजक राधे जाट | पराली जलाने पर जुर्माना | कृषि महाविद्यालय इंदौर

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • कृषि महाविद्यालय इंदौर
  • नरवाई
  • पराली जलाने पर जुर्माना
  • एनईवाययू के संयोजक राधे जाट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई