इंदौर में 500 करोड़ के शराब ठेके लेने वाले सूरज रजक पर धमकाने की FIR, रजक का आरोप- 10 लाख मांगे

Sanjay Gupta | Jul 16, 2026, 13:06 IST
Share
indore liquor contractor suraj rajak case
indore liquor contractor suraj rajak case

इंदौर में 500 करोड़ से ज्यादा के शराब ठेके लेने वाले सूरज रजक पर पत्रकार को धमकाने के मामले में केस दर्ज हुआ है। रजक पर 9 माह में यह तीसरी एफआईआर है।

इंदौर के सबसे बड़े शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ नौ महीने में तीसरा केस दर्ज हुआ है। यह मामला पत्रकार राजेंद्र गुप्त को फोन पर धमकाने से जुड़ा है। वहीं सूरज रजक ने भी इसी मामले में लसूडिया थाने में शिकायत दी है।

उनका आरोप है कि पत्रकार उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे और खबर हटाने के बदले 10 लाख रुपए मांग रहे थे। हालांकि रजक की शिकायत पर अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

यह हुई एफआईआर

पत्रकार गुप्त ने इस मामले में पंढरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 15 जुलाई की रात पुलिस ने सूरज रजक के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 ए और 351 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 14 जुलाई को रजक ने फोन कर खबर को लेकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज किया।

234977a6-4e5
234977a6-4e5

उधर रजक ने यह दिया आवेदन

उधर सूरज रजक (Indore News) ने लसूडिया थाने में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकार गुप्त ने वाट्सऐप ग्रुप में उनके खिलाफ झूठे मैसेज चलाए। रजक का कहना है कि जब उन्होंने मैसेज हटाने के लिए कहा तो गुप्त ने 10 लाख रुपए की मांग की और कहा कि पैसे देने पर ही मैसेज डिलीट किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर और जानकारी डालने की बात कही गई। रजक ने अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करने की मांग की है।

71bdf474-200
71bdf474-200

245b06ff-bbb
245b06ff-bbb

रजक पर पहले दो और एफआईआर

इससे पहले भी शराब ठेकेदार सूरज रजक के खिलाफ दो मामले दर्ज हो चुके हैं। करीब नौ महीने पहले कनाडिया थाने में दो युवकों के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

वहीं अप्रैल 2026 में टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ की जमीन पर कब्जा कर शराब दुकान खोलने के दबाव देने के आरोप में लसूडिया थाने में भी मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में रजक ने आरोपों को गलत बताया था। उनका कहना था कि जमीन सरकारी है और उस पर कब्जा शिकायतकर्ता ने ही किया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

शराब ठेकेदार सूरज रजक को बाउंड ओवर का नोटिस, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का मामला

शराब ठेकेदार सूरज रजक के खिलाफ FIR, 300 करोड़ की जमीन पर शराब दुकान के लिए कब्जा

इंदौर में शराब ठेकेदारों की लड़ाई में सरकार की कमाई, रजक ने जिद में लगाई सबसे महंगी बोली

इंदौर के शराब ठेके में बेंगलुरु की कंपनी की एंट्री, सबसे महंगे ग्रुप से सूरज रजक बाहर

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर
  • शराब ठेकेदार सूरज रजक
  • टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब