इंदौर मे कांग्रेस ने मेयर हाउस के बाहर पानी बहाते हुए जारी किया वीडियो, बीजेपी के वीडियो का जवाब
Sanjay Gupta | May 27, 2026, 17:22 IST
indore mayor house
इंदौर के जलसंकट के बीच में बीजेपी और कांग्रेस में वीडियो वार जारी हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया। इसके बाद कांग्रेसी बुधवार महापौर हाउस के बाहर जमा हो गए और फिर पानी बहाने का वीडियो बनाकर जारी किया।
INDORE: कांग्रेस ने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के रेडियो कॉलोनी स्थित शासकीय आवास व सचिवालय के बाहर का वीडियो जारी किया है। बुधवार दोपहर में यह वीडियो यूथ कांग्रेस शहर प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मिथुन यादव ने बनाया। इस दौरान विवाद भी हुआ। यह वीडियो को मंगलवार को बीजेपी द्वारा जारी वीडियो का जवाबी हमला कहा जा रहा है।
![indore-mayor-house]()
मंगलवार को राजवाड़ा पर जलसंकट को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन था। इस दौरान कांग्रेस ने पानी की बौछार वाले पंखे लगाए थे। साथ ही निगम का टैंकर भी पेयजल के लिए था। इस पर बीजेपी की ओर से वीडियो जारी किया गया कि जलसंकट को लेकर कांग्रेस पानी की बौछार के बीच में बैठे हैं। यह जनता की सेवा कैसे करेंगे। इसके बाद शहारध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा था कि इसका जवाब देंगे।
बुधवार को महापौर हाउस व सचिवालय पर निगम का पानी का टैंकर पहुंचा। यहां पर निगम के कर्मचारी इस टैंकर से पानी लेकर बंगले के बाहर पानी डालकर धोने लगे। जमकर पानी बहाया गया। इस पर कांग्रेसियों ने वीडियो बना लिया और कहा कि जनता तरस रही और महापौर ही पानी ढोल रहे हैं। इस पर निगम के कर्मचारी जवाब देते हैं कि यह पीने का पानी नहीं है, ट्रीटेड गंदा पानी है। इसे लेकर कांग्रेसी और महापौर बंगले में काम करने वालों के बीच में विवाद भी होता है।
![indore-mayor-house]()
इंदौर में जलसंकट को लेकर स्थिति खराब है। सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन ने भी लगातार मॉनिटरिंग के आदेश दिए हैं। अधिकारी मैदान में हैं वहीं महापौर भी निगरानी कर रहे हैं। टैंकर की संख्या बढ़ाने की बात कही जा रही है।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज
इंदौर में जलसंकट में महापौर बोले, कांग्रेस पार्षद टैंकर बेच रहे हैं और प्रदर्शन के नाम पर नौटंकी कर रहे
इंदौर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक
MP के इस गांव में भीषण जलसंकट, पलायन को मजबूर हुए ग्रामीण, घरों में लटक रहे ताले
indore-mayor-house
मंगलवार को क्या हुआ था ?
बुधवार को क्या हुआ
indore-mayor-house
इंदौर में चल रहा है जलसंकट
ये भी पढ़ें...
इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज
इंदौर में जलसंकट में महापौर बोले, कांग्रेस पार्षद टैंकर बेच रहे हैं और प्रदर्शन के नाम पर नौटंकी कर रहे
इंदौर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक
MP के इस गांव में भीषण जलसंकट, पलायन को मजबूर हुए ग्रामीण, घरों में लटक रहे ताले
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman