इंदौर महापौर के आदेश पर चेटी चंड, राम नवमी पर बंद रहेगी मांस मटन की दुकानें

Sanjay Gupta | Mar 29, 2025, 16:48 IST
Share
meat-shops-closed-ram-navami
Photograph: (the sootr)

महापौर ने पर्व चेटी चंड, रामनवमी, महावीर जयंती एवं बुद्ध जयंती पर निगम सीमा में मांस विक्रय की दुकानें पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए हैं। भार्गव ने नगर-निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए आदेश जारी कर दिया हैं।

INDORE. इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की मांस-मटन की दुकानें बंद करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आने वाले तीन अहम हिंदू त्योहार को देखते हुए यह आदेश दिए हैं। साथ ही सभी को चेताया है कि यदि इस आदेश का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा दुकान बंद कराई जाएगी।

महापौर ने इन दिन बंद रखने के दिए आदेश

महापौर ने पर्व चेटी चंड, रामनवमी, महावीर जयंती एवं बुद्ध जयंती पर निगम सीमा में मांस विक्रय की दुकानें पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए हैं। भार्गव ने नगर-निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए आदेश जारी कर दिया हैं। महापौर ने बताया की विगत वर्ष में भी निर्देश दिए गए थे उसी प्रकार इस वर्ष भी निर्देश जारी कर सख्ती से पालन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

यह रहेंगी तारीख

आदेश के तहत रविवार, 30 मार्च 2025 को चेटी चंड, रविवार, 06 अप्रैल 2025 राम नवमी, गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 महावीर जयंती तथा सोमवार, 12 मई 2025 को बुद्ध जयंती के अवसर पर इंदौर नगर निगम सीमा के अन्तर्गत समस्त मांस विक्रय की दुकाने बंद रहेंगी।

महापौर ने अपने निर्देश में साफ कर दिया है कि इन दिनों में दुकाने बंद रखनी ही होगी, आदेश की अवहेलना करते हुए यदि कोई भी मांस विक्रय करते हुए इन दिनों में पाया गया तो सख्ती से पालन भी कराया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

लाड़ली बहना योजना पर ये क्या बोल गए पंडित विपिन बिहारी दास

अधिकारी के घर के बाहर मुंह पर पोती गई कालिख, हिंदू संगठन ने लगाया ये आरोप, वीडियो वायरल

भोपाल के विधायक ने भी यही कहा था

भोपाल में बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी बयान दिया था कि हम डंडे के बल पर दुकान बंद नहीं कराना चाहते हैं। हिंदुओ की भावनाओं का आदर करना चाहिए। कांग्रेस, सपास बसपा गंगा-जमुनी तहजीब के भाषण देते हैं और कहते हैं कि सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। अब वह सभी को समझाएं कि अगर सात-आठ दिन मांस नहीं खाएंगे तो कौन से धरती पर नहीं रहेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर महापौर MIC मेंबर मनीष मामा के साथ, अभ्यास वर्ग में पार्षद रूपाली रूठकर गई

इंदौर में सबसे महंगा शो होगा अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट, 15 करोड़ के बिकेंगे टिकट

कांग्रेस नेता ने उठाया सवाल

ade1ade2-0e1
ade1ade2-0e1

वहीं कांग्रेस नेता सच सलूजा ने इस आदेश पर कहा कि यह आदेश केवल दुकानों पर क्यों लागू है। रजिस्टर केएफसी-मॅकडॉनल्ड एवं ऐसे कई बड़े ब्रांड एवं रेस्तरां आदि जिनमें मांसाहार बिकता है, को क्यों हमेशा छोड़ दिया जाता है। इन पर कोई अनुज्ञा लागू नहीं हो होती? या अन्य कोई खास वजह है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • रामनवमी
  • नवरात्रि
  • चैत्र नवरात्रि
  • बंद
  • मांस
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा