कैलाश विजयवर्गीय ने जिस प्रतापगढ़ का बोला था, उनकी विधानसभा के पार्षद रिश्तेदार इसी ड्रग्स रैकेट से जुड़े
Sanjay Gupta | Oct 05, 2025, 12:06 IST
vijay vargiyes
कैलाश विजयवर्गीय ने करीब एक साल पहले ड्रग रैकेट को लेकर बयान दिया था। अब उनका बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब उन्हीं की विधानसभा के एक पार्षद के रिश्तेदार ड्रग रैकेट गिरफ्तार हुए हैं।
Indore. मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक साल पहले 15 अक्टूबर 2024 में फ्लावर ब्रिज उद्घाटन के मौके पर इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मंच से ड्रग रैकेट को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इंदौर में नशे के कारोबार के तार राजस्थान के प्रतापगढ़ से जुड़े हैं। इस कारोबार के पीछे कौन लोग हैं, उनके नाम भी मुझे पता हैं। मंत्री का एक साल पुराना बयान इसलिए चर्चा में आया है क्योंकि अब उन्हीं की विधानसभा के एक पार्षद के रिश्तेदार इसी रैकेट से जुड़े होने के चलते पुलिस में धराए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर न्यूज: शख्स ने खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ड्राइवर बताकर की टीआई की शिकायत, उस पर 8 केस दर्ज, भतीजा लाला गैंग में
जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा चौकी पुलिस ने कुछ नाबालिगों को पकड़ा था, जिनसे पूछताछ में पहले यश उर्फ चांदतारा और सोनू माली के नाम आए और फिर उनकी गिरफ्तारी और जांच के बाद गौरव यादव का कनेक्शन मिला। गौरव प्रतापगढ़ के ड्रग्स माफियाओं से भी जुड़ा होकर वहीं से थोक में ड्रग्स बुलाकर भागीरथपुरा में बिकवाता रहा है।
ये खबर भी पढ़िए... MP News: दिक्कत है तो पाकिस्तान जाओ... दिग्विजय के RSS वाले बयान पर भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा
भागीरथपुरा चौकी पुलिस ने हाल ही में करीब 20 तस्करों और 5 पेडलर्स को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में कई बीजेपी नेताओं के इस नेटवर्क से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। क्षेत्र के कुछ प्रभावी नेताओं के बच्चे ही ड्रग्स का नेटवर्क चला रहे हैं। इसके पहले बीजेपी नेता केदार योगी के बेटे विनायक उर्फ विनु योगी की संलिप्तता मिली। वह गिरफ्तार हुआ तो मनीष उर्फ राजकुमार नायक, देव सेंगर, अमित उर्फ कुबेर योगी भी पकड़ में आए।
ये खबर भी पढ़िए... आम आदमी पर बोझ डालकर मोदी की शाबासी पाने का इरादा, बीजेपी सरकार ने नहीं निभाया बिजली बिल में राहत देने का वादा
प्रतापगढ़ के ड्रग माफिया से जुडे़ वसीम उर्फ इस्माइल खान का नाम भी आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद प्रतापगढ़ के फिरोज लाला और अमजद लाला के नाम आए। इसके बाद पुलिस बीजेपी पार्षद के भतीजे गौरव तक पहुंची।
ये खबर भी पढ़िए... आम आदमी पर बोझ डालकर मोदी की शाबासी पाने का इरादा, बीजेपी सरकार ने नहीं निभाया बिजली बिल में राहत देने का वादा
सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट पर हाथ डालने पर पुलिस वालों को हटवाने, सस्पेंड कराने जैसी धमकियां ऊपर से मिलती हैं। यह गैंग नाबालिगों का उपयोग कर रही है ताकि पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर सके।
सितंबर 2024 में ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में नशाखोरी को लेकर वार्ड 10 में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मंच से कहा था, टीआई साहब ध्यान रखना जरा, मैं नशे के बहुत खिलाफ हूं। ये नशा करने वालों को उल्टा लटका देना। नशा बिल्कुल बंद होना चाहिए।
बीजेपी पार्षद संध्या यादव के रिश्तेदार हैं
भागीरथपुरा इलाके में ड्रग्स रैकेट चलाने के आरोप में विधानसभा एक के वार्ड 6 की पार्षद संध्या यादव (वार्ड 6) के भतीजे गौरव यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोप है कि गौरव इलाके में नाबालिगों की गैंग के जरिए ड्रग्स की सप्लाई कराता था। बीजेपी पार्षद संध्या यादव का कहना है कि हमारी छवि खराब करने के लिए यह पुलिस का षड्यंत्र है। भतीजे को झूठा फंसाया गया है।
बीजेपी पार्षद का भतीजा प्रतापगढ़ रैकेट से बुलाता था माल
ये खबर भी पढ़िए... MP News: दिक्कत है तो पाकिस्तान जाओ... दिग्विजय के RSS वाले बयान पर भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा
बीजेपी के कई नेता ड्रग्स रैकेट से जुड़े मिल रहे
ये खबर भी पढ़िए... आम आदमी पर बोझ डालकर मोदी की शाबासी पाने का इरादा, बीजेपी सरकार ने नहीं निभाया बिजली बिल में राहत देने का वादा
सभी प्रतापगढ़ के नेटवर्क से ही लिंक
ये खबर भी पढ़िए... आम आदमी पर बोझ डालकर मोदी की शाबासी पाने का इरादा, बीजेपी सरकार ने नहीं निभाया बिजली बिल में राहत देने का वादा
पुलिस को मिलती है हटवाने की धमकी
मंत्री ने कहा था- टीआई साहब उल्टा लटका देना
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari