इंदौर में मंत्री कैलाश के पीए रवि विजयवर्गीय पर उबर कैब ड्राइवर ने किया चाकू से हमला, घायल
Vishwanath Singh | Apr 28, 2025, 16:29 IST
The Sootr
रवि विजयवर्गीय पलासिया क्षेत्र में ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगला नंबर 3 के पास ही रहते हैं। सोमवार दोपहर को रवि के बच्चों ने कहीं पर जाने के लिए उबर कंपनी की एक कैब बुक की थी।
इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए रवि विजयवर्गीय पर एक व्यक्ति ने सोमवार दोपहर को चाकू से हमला करते हुए 3 वार कर दिए। एक वार उनके हाथ, दूसरा पेट और तीसरा सीने पर लगा है। इस घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए एमिनेंट अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद अब उनकी हालत बेहतर है। घटना पलासिया थाना क्षेत्र में उनके घर के बाहर की बताई जा रही है। जिसमें उबर कंपनी के कैब ड्रायवर ने लगेज रखने को लेकर उनसे विवाद किया था।
रवि विजयवर्गीय पलासिया क्षेत्र में ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगला नंबर 3 के पास ही रहते हैं। सोमवार दोपहर को रवि के बच्चों ने कहीं पर जाने के लिए उबर कंपनी की एक कैब बुक की थी। सूत्रों के मुताबिक जब कैब में सामान रखा जा रहा था तो दो सूटकेस थे। कैब ड्रायवर ने इन्हें रखने से मना कर दिया। इस पर बच्चों की कैब ड्रायवर से बहस हो गई।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मध्यभारत गन हाऊस के काशिम ने लगाई थी भड़काऊ पोस्ट, जेल भेजा
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर रेलवे TI मैडम लंच पर गई थीं, इसलिए हिंदू छात्र पर हमला होने की नहीं हुई FIR
घटना के बाद परिजनों ने रवि को घायल हालत में पास के ही एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। रवि के मित्र नीरज याज्ञनिक ने बताया कि अब उनकी हालत बिलकुल ठीक है। यहां पर उनसे मिलने वालों की काफी भीड़ जमा हो गई है तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ही अलग वार्ड में रखा गया है। रवि पर हुए हमले की पुष्टि नीरज ने की है।
यह खबर भी पढ़ें...एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे
यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के टॉप 10 आईएफएस करोड़पति, पीसीसीएफ पर मुख्य सचिव से ज्यादा प्रॉपर्टी
उबर कैब ड्राइवर से हुआ विवाद
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मध्यभारत गन हाऊस के काशिम ने लगाई थी भड़काऊ पोस्ट, जेल भेजा
कैब ड्राइवर ने किए चाकू से 3 वार
अस्पताल में किया भर्ती
यह खबर भी पढ़ें...एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे
यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के टॉप 10 आईएफएस करोड़पति, पीसीसीएफ पर मुख्य सचिव से ज्यादा प्रॉपर्टी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman