विधायक पुत्र रुद्राक्ष का साथियों के साथ थाने में सरेंडर, पुजारी के पैर छूकर मांगी माफी
Vikram Jain | Apr 15, 2025, 21:55 IST
indore MLA Rakesh Shukla son Dewas police station surrender
देवास में भौकाल मचाने वाले विधायक राकेश शुक्ला (गोलू) के बेटे रूद्राक्ष शुक्ला ने आखिरकार पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया है। रुद्राक्ष ने अपने चार साथियों के साथ सरेंडर किया है। थाने में पुलिस ने सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं।
धर्मेंद्र योगी@देवास
देवास में माता टेकरी पर दर्शन के दौरान हुए विवाद के मामले में आखिरकार विधायक राकेश शुक्ला (गोलू) के बेटे रूद्राक्ष शुक्ला ने थाने में सरेंडर किया। रुद्राक्ष शुक्ला ने अपने चार साथियों के साथ सरेंडर किया है। थाने में पुलिस ने सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं विधायक पुत्र रुद्राक्ष को जमानत भी मिल गई है। रुद्राक्ष बाउंसर के घेरे में थाने से बाहर निकले, बाहर आते ही वह मीडिया से बचते नजर आए।
इसके बाद रुद्राक्ष देवास माता टेकरी मंदिर पहुंचे, जहां रुद्राक्ष ने पुजारी के पैर छुए और माफी भी मांगी। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष का पुजारी के पैर छूकर माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
![2ec56e17-abc]()
घटना शनिवार देर रात की है, जब बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला अपने साथियों के साथ माता टेकरी पर दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के दौरान वहां मौजूद पुजारी से मंदिर के पट खोलने को लेकर मारपीट की गई थी, पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रुद्राक्ष शुक्ला समेत 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
ये खबर भी पढ़ें...
विधायक गोलू, मेंदोला जा रहे थे देवास माता मंदिर, फिर BJP दफ्तर में हुई बंद कमरे में बैठक
मंगलवार को रुद्राक्ष शुक्ला ने उसके चार साथी अमन, लोकेश, मनी, अनिरूद्ध के साथ कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जहां पुलिस ने सभी ने अपने बयान दर्ज किए हैं, वह अपने वकील के साथ पहुंचे थे। इसके बाद सभी को मुचलके पर जमानत दे दी गई। रुद्राक्ष शुक्ला बयान दर्ज कराने के बाद थाने से बाहर निकले, लेकिन मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। इस दौरान रुद्राक्ष अपने बाउंसर के सुरक्षा घेरे में आगे निकल गए।
ये खबर भी पढ़ें...
विधायक पुत्र के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह किया, वहीं CM के साथ नहीं दिखे गोलू
एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने आरोपियों के सरेंडर किए जाने की पुष्टि की है। एएसपी भदौरिया ने बताया कि पुजारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। जिन पांच आरोपियों ने सरेंडर किया है उनसे पूछताछ कर ली गई है, शेष आरोपियों की तलाश जारी है। टेकरी परिसर के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप, विधायक पुत्र शराब नशे में गए थे माता के मंदिर
मध्य प्रदेश | इंदौर न्यूज | Indore News | देवास न्यूज
देवास में माता टेकरी पर दर्शन के दौरान हुए विवाद के मामले में आखिरकार विधायक राकेश शुक्ला (गोलू) के बेटे रूद्राक्ष शुक्ला ने थाने में सरेंडर किया। रुद्राक्ष शुक्ला ने अपने चार साथियों के साथ सरेंडर किया है। थाने में पुलिस ने सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं विधायक पुत्र रुद्राक्ष को जमानत भी मिल गई है। रुद्राक्ष बाउंसर के घेरे में थाने से बाहर निकले, बाहर आते ही वह मीडिया से बचते नजर आए।
माता टेकरी पहुंच पैर छूकर पुजारी से मांगी माफी
2ec56e17-abc
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
विधायक गोलू, मेंदोला जा रहे थे देवास माता मंदिर, फिर BJP दफ्तर में हुई बंद कमरे में बैठक
साथियों के साथ रुद्राक्ष का सरेंडर, मिली जमानत
ये खबर भी पढ़ें...
विधायक पुत्र के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह किया, वहीं CM के साथ नहीं दिखे गोलू
एएसपी भदौरिया ने की पुष्टि
ये खबर भी पढ़ें...
विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप, विधायक पुत्र शराब नशे में गए थे माता के मंदिर
मध्य प्रदेश | इंदौर न्यूज | Indore News | देवास न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari