इंदौर नगर निगम का फर्जी बिल घोटाला 500 करोड़ का, तीन निगमायुक्तों के समय ड्रेनेज विभाग में खेल होने के आरोप
Sanjay Gupta | Feb 03, 2026, 14:36 IST
indore municipal corporation drainage department fake bill scam 500 crores
इंदौर नगर निगम का बिल घोटाला 150 करोड़ का है या और बड़ा? यह मामला एक बार फिर उठा है। जेल में बंद ठेकेदारों ने लिखित में एक आवेदन हाईकोर्ट में दिया है। क्रिमिनल रिवीजन पिटीशन (सीआरआर) में यह आरोप लगाए गए हैं कि यह घोटाला 500 करोड़ का है।
News In Short
- इंदौर नगर निगम के 500 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में तीन पूर्व निगमायुक्तों के कार्यकाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
- 2015 से ड्रेनेज विभाग में फर्जी बिलों के जरिए अवैध रूप से पैसे लेने की बात की जा रही है।
- हाईकोर्ट में ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने फोटोकॉपी साक्ष्य पेश किए थे, जिनमें मूल दस्तावेज गायब थे।
- इस घोटाले में इंजीनियर अभय राठौर और अन्य अधिकारियों का नाम सामने आया है।
- महापौर ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की, लेकिन जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर कभी जारी नहीं की गई।
News In Detail
इनके कार्यकाल में ड्रेनेज विभाग में हुआ था खेल
खासकर ड्रेनेज विभाग में फर्जी बिल बनाकर आयुक्त मनीष सिंह से लेकर प्रतिभा पाल के कार्यकाल के दौरान करीब 500 करोड़ रुपए का अवैध धन लिया गया है।
30113665-466
साल 2015 से चल रहा खेल
ड्रेनेज विभाग के जिन अधिकारियों पर आरोप हैं, जैसे कमलसिंह, धराचंद पालीवाल, सुरेंद्र बागोरा, आनंद, विजय, इनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ। सिर्फ आईएएस प्रतिभा पाल के कार्यकाल के दौरान के ही अपराध दर्ज किए गए हैं।
इस मामले में जांच के लिए कई नाम भी आवेदन में दिए गए थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इसके लिए हाईकोर्ट में केस भी दायर किए गए हैं। अब इन सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए।
हाईकोर्ट में फोटो कॉपी केस पर लगी थी याचिका
इनकी आपत्ति थी कि जिला ट्रायल कोर्ट में पुलिस ने जो सेकेंडरी साक्ष्य पेश किए, वे फोटोकॉपी हैं। इन फोटोकॉपियों में मूल दस्तावेज नहीं थे। बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए ये गायब कर दिए गए थे। ठेकेदारों का कहना था कि फोटोकॉपी को चालान में मान्य नहीं किया जा सकता है।
हाईकोर्ट ने यह किए आदेश
क्या है पूरा मामला
जांच में पता चला था कि पांच साल पुरानी ड्रेनेज लाइन डालने के लिए 20 कामों के नाम पर 28 करोड़ रुपए के बिल लेखा शाखा तक पहुंचे थे। असल में ये काम किए ही नहीं गए थे।
इसमें मुख्य रूप से नींव कंस्ट्रक्शन के मोहम्मद साजिद, ग्रीन कंस्ट्रक्शन के मोहम्मद सिदिकी, किंग कंस्ट्रक्शन के मो. जाकिर, क्षितिज इंटरप्राइजेस की रेणु वडेरा और जाह्नवी इंटरप्राइजेस के राहुल वडेरा का नाम सामने आया है।
इस मामले में एक और अजीब घटना हुई। जब इस फाइल की जांच चल रही थी, तो इंजीनियर सुनील गुप्ता की कार से इन बिलों की मूल फाइल चोरी हो गई थी। इस पर भी थाने में केस दर्ज कराया गया था।
घोटाला 150 करोड़ तक पहुंचा
इसके अलावा, लेखा और आडिट विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी इसमें शामिल थे। निगम के पुराने घोटालेबाज बेलदार असलम खान के भाई एहतेश्याम उर्फ काकू और उनकी कई कंपनियों का भी नाम इस मामले में आया।
पुलिस की जांच के मुताबिक, फर्जी कंपनियों ने बिना काम किए ही फर्जी बिल की फाइलें बना दी थीं। इसके बाद, लेखा और ऑडिट विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पैसे निकाल लिए गए थे।
पैसे खातों में आने के बाद, ठेकेदारों ने इसे कैश में निकाल लिया और अभय राठौर समेत दूसरे आरोपियों को उनका हिस्सा दिया। फर्जी बिल बनाने के लिए, दूसरों की फाइलों के जावक नंबर और टेंडर नंबर जैसी चीजें फर्जी तरीके से इस्तेमाल की गई थीं।
जांच के लिए प्रमुख सचिव आए, फिर रिपोर्ट दबी
मामले की कोई रिपोर्ट कभी भी शासन स्तर से जारी नहीं की गई है। उधर जिला कोर्ट में पुलिस ने चालान पेश कर दिया है, जिसमें ट्रायल चल रहा है।
इसमें आरोपी में सबसे उच्च स्तर पर इंजीनियर अभय राठौर का ही नाम आया है। वहीं उन्होंने और अन्य ठेकेदारों ने आरोप लगाए हैं कि इसमें उच्च स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। वहीं, मूल दस्तावेज गायब कर उन्हें बचा लिया गया है। जबकि यह घोटाला तो बहुत बड़ा था।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर नगर निगम में खुली रिश्वत, MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से करवाया स्टिंग ऑपरेशन
इंदौर नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर की नहीं होगी भर्ती, हाईकोर्ट ने इसलिए लगाई रोक
इंदौर न्यूज। नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में आरोपी अभय राठौर, ठेकेदारों ने चली ये चाल
इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त आए IAS प्रखर सिंह की शादी में था पावरफुल लीडर और नेताओं का जमावड़ा, अडाणी परिवार सहित पहुंचे थे
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava