निगम के फर्जी बिल घोटाले के मुख्य आरोपी अभय राठौर को एक-एक कर तीन केस में जमानत

Sanjay Gupta | Feb 01, 2025, 17:39 IST
Share
Indore Municipal Corporation fake bill scam abhay rathore bail
Indore Municipal Corporation fake bill scam abhay rathore bail

इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले के मुख्य आरोपी अभय राठौर को कई मामलों में जमानत मिली है। अब तक कुल तीन केस में उसे जमानत मिल चुकी है। वहीं एक मामले में जमानत आवेदन रद्द भी हुआ है।

INDORE. इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले के मुख्य आरोपी अभय राठौर को धीरे-धीरे अलग-अलग केस में जमानत मिलती जा रही है। राठौर को एक और केस में जमानत मंजूर हो गई है। कुल तीन केस में उसे जमानत मिल चुकी है। उस पर आधा दर्जन केस एमजी रोड थाने में दर्ज है। बाकी मामले में भी जमानत आवेदन लग चुके हैं।

इन केस में मिली जमानत

  • जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की कोर्ट में अब अभय राठौर को उस पर दर्ज क्राइम नंबर 148/2024 में जमानत मिली है। कुल 50 हजार की जमानत राशि पर बेल एप्लीकेशन मंजूर हुई है।
  • इसके पहले 15 जनवरी 2025 को क्राइम नंबर 171/2024 में राठौर की जमानत मंजूर हुई थी।
  • वहीं 17 दिसंबर 2024 को हाईकोर्ट ने 134/2024 क्राइम नंबर केस में राठौर को जमानत मिली थी।
ईडी ने इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में जेल में अभय राठौर से की 8 घंटे तक पूछताछ, उसने बड़ों को घेरा

एक केस में रद्द भी हुई जमानत

हालांकि इसी दौरान राठौर को एक केस में झटका भी मिला है। उस पर दर्ज क्राइम नंबर 147/2024 में जमानत आवेदन रद्द भी हुआ है। वहीं जिस केस में जमानत मिली है इसमें शासन सुप्रीम कोर्ट में अपील में भी गया है। लेकिन अभी भी उस पर कई केस है, इसके चलते उसे अभी जेल में ही रहना होगा। क्योंकि बाकी सभी केस भी आईपीसी धारा 420, 467, 468, 120 बी जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज है।

समर सिंह परमार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

आडिट अधिकारी समर सिंह परमार की एक जमानत क्राइम नंबर 156/2024 में हाईकोर्ट से रद्द हुई थी, लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से हुई अपील में जमानत मंजूर हो गई है।

इंदौर जिला प्रशासन ने दिए 11 अवैध कॉलोनाइजरों पर FIR के आदेश, 50 करोड़ का माल बेचा

डी मार्ट ने फैलाया कचरा, नगर निगम ने सील कर लगाया 25 हजार का जुर्माना, बिजली कंपनी पर भी एक्शन

फर्जी बिल के सहारे सरकार को लाखों का चूना तो कहीं PF में हेराफेरी

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Municipal Corporation
  • इंदौर नगर निगम
  • मध्य प्रदेश
  • जमानत
  • इंजीनियर अभय राठौर
  • Abhay Rathore
  • fake bill scam
  • फर्जी बिल घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा