इंदौर के एमवाय में चूहों ने जिन बच्चों के हाथ कुतरे, उसमें से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Vishwanath Singh | Sept 02, 2025, 23:58 IST
Share
indore-mys-hospital
indore-mys-hospital

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा दो नवजात बच्चों को काटने का मामला सामने आया है। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इस पर एमजीएम डीन ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया।

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा दो नवजात के हाथ व कंधा कुतरे जाने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। जिन दो बच्चों को चूहों ने कुतरा था उनमें से एक बच्चे की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं, दूसरे बच्चे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

इस मामले में एमजीएम डीन ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सस्पेंड किया है और एक कर्मचारी को हटा दिया है। साथ ही पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की मौत चूहे के काटने से नहीं, बल्कि गंभीर चिकित्सकीय समस्याओं के चलते हुई है।

चूहों ने कुतर दिए थे दो नवजात के हाथ

4c36659c-6c5
4c36659c-6c5


इंदौर के एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए थे। दोनों को कुछ दिन पहले जन्म के तुरंत बाद NICU में शिफ्ट किया गया था। रविवार को जब नवजात को चूहे ने काटा था तो डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया था। सोमवार को दूसरी घटना के बाद स्टाफ ने सीनियरों को सूचना दी। दरअसल, पूरे अस्पताल में ही चूहों की भरमार है। बताया जाता है कि इसमें NICU में तो एक बड़ा चूहा कई दिनों से सक्रिय है। खुद स्टाफ उसे देखकर सहम जाते हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब चरित्रहीन पार्टी बन चुकी है

अस्पताल प्रबंधन यह बता रहा कारण

डॉक्टर के अनुसार, बच्चे की मौत का कारण सेप्टिसीमिया (इन्फेक्शन) बताया जा रहा है। दूसरा बच्चे का पेट का ऑपरेशन किया गया है। वह अभी स्थिर है और वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत अभी ठीक है।

ये भी पढ़ें...16 साल से नहीं बढ़ी एमपी कर्मचारियों की त्योहार अग्रिम राशि! कर्मचारी संघ ने CM और मुख्य सचिव को लिखा पत्र

इन पर हुई कार्रवाई

  • मारग्रेट जोजफ, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को हटाया।
  • आकांक्षी बेंजामिन, नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड किया।
  • श्वेता चौहान नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड किया।
  • कलावती बलावी सहायक प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर (NICU) को शोकाज नोटिस दिया।
  • प्रवीणा सिंह प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर (PICU) को शोकाज नोटिस दिया।
  • डॉ. मनोज जोशी प्रभारी व प्राध्यापक (पीडियाट्रिक सर्जिकल) को शोकाज नोटिस दिया।
  • एजाइल कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

हाई लेवल जांच कमेटी गठित

डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने 5 डॉक्टरों और एक नर्सिंग अधिकारी की उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई है। यह एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर और कड़ी कार्रवाई होगी।

स्वास्थ्य आयुक्त का नोटिस

चिकित्सा स्वास्थ्य आयुक्त ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन को नोटिस जारी कर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में लिखा गया है कि NICU में चूहों द्वारा नवजातों को कुतरना गंभीर लापरवाही और गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें...MP राज्य पुलिस सेवा में बड़ा बदलाव : 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें लिस्ट

अस्पताल प्रशासन के तर्क

हर 15 दिन में पेस्ट कंट्रोल होता है, रजिस्टर मेंटेन है।
हाल की बारिश से अस्पताल परिसर में जलभराव हुआ, जिससे चूहे बढ़े।
डीन का दावा: “पूरे अस्पताल में चूहे नहीं, केवल पिछले कुछ दिनों से NICU में सक्रियता देखी गई।”

परिजन और स्टाफ में दहशत

स्टाफ के मुताबिक, NICU में एक बड़ा चूहा कई दिनों से घूम रहा था। इसे देखकर स्टाफ भी सहम जाता था। घटनाओं के बाद अस्पताल प्रशासन ने पेस्ट कंट्रोल के त्वरित आदेश दिए हैं।

मौत पर उठे सवाल, डीन ने दी सफाई

अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि मृतक नवजात का वजन मात्र 1.2 किलो था, हीमोग्लोबिन बेहद कम था और जन्म से ही कई जटिलताएं थीं। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डीन ने स्पष्ट किया कि “चूहे के काटने का घाव बहुत छोटा था, मौत का कारण सेप्टिसीमिया (इन्फेक्शन) और जन्मजात समस्याएँ हैं। डीन ने कहा कि चूहों की सक्रियता की जानकारी समय पर न देने और सतर्कता में चूक के चलते कंपनी व स्टाफ पर कार्रवाई की गई।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • मेडिकल कॉलेज
  • एमवाय अस्पताल
  • चूहा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा