शादियों के सीजन में ई-कार्ड से ऑनलाइन ठगी, आप भी हो जाएं सावधान

Sanjay Gupta | Nov 18, 2024, 13:42 IST
Share
online fraud with e-card 1
online fraud with e-card 1

डिजिटल अरेस्ट से ऑनलाइन ठगी के मामले शांत भी नहीं हुए थे कि अब ठगों ने नई तरह से ठगी करना भी शुरू कर दी है। अब शादियों के सीजन का फायदा उठाने के लिए ई-कार्ड भेजकर यह ठगी की जा रही है। मोबाइल पर कार्ड खोलने से पहले आप भी रहें सावधान।

डिजिटल अरेस्ट से ऑनलाइन ठगी के मामले शांत भी नहीं हुए थे कि अब ठगों ने नई तरह से ठगी करना भी शुरू कर दी है। अब शादियों के सीजन का फायदा उठाने के लिए ई कार्ड भेजकर यह ठगी की जा रही है। जैसे ही यह कार्ड मोबाइल पर खोलता है, उसका मोबाइल हैक कर लिया जाता है। इसलिए अब शादी के सीजन में शुभ, मंगल के साथ सावधान की जरूरत भी हो गई है। ग्वालियर में तो सरकारी योजनाओं की एपीके फाइल भेजकर धोखाधड़ी हुई।

ऐसे हो रही है ठगी

इंदौर क्राइम ब्रांच के पास देवउठनी ग्यारस के बाद शादी सीजन शुरू होने के साथ ही 6 शिकायतें इस ठगी की पहुंच गई है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा कि मोबाइल पर भेजी जाने वाली ई कार्ड की फाइल एपीके होती है। मोबाइल यूजर्स बिना अनजान नंबर देखे इसे डाउनलोड कर लेते हैं। एपीके फाइल खोलना यानी अपने मोबाइल का एक्सेस दूसरों को सौंपना है। इनके जरिए इंदौर में चार मामलों में 8 लाख की ठगी हो चुकी है।

क्या है एपीके फाइल?

•एपीके यानी एंड्राइड पैकेजिंग किट फाइल, ई-कार्ड इसी से आ रहे हैं।

•यह एक एप्लीकेशन कोड है, इसे खोलने से यह मोबाइल में वायरस इंस्टॉल कर देती है, जिससे आपकी सभी जानकारी बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, वाट्सअप चैट सभी हैक हो जाते हैं।

•यह एपीके आरोपियों को आपके मोबाइल का एक्सेस उपलब्ध करा देती है।

•इन फाइल के जरिए इंदौर में एक जगह फोटो को अशलील बनाकर ब्लैकमेल किया गया, तो वहीं दूसरी जगह रिश्तेदार बनकर राशि मांग ली गई।

online fraud with e-card
online fraud with e-card

इस तरह से बच सकते हैं

दंडोतिया ने बताया कि मोबाइल में कोई भी अनजान नंबर से आई फाइल नहीं खोलें। वहीं कोई भी एप केवल ऑफिशियल स्टोर से ही डाउनलोड करें। एप्लीकेशन की सेटिंग, रिव्यू भी देख लें। मोबाइल में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें। साथ ही मोबाइल को समय-समय पर अपडेट करते रहें।

ग्वालियर में इस तरह धोखाधड़ी

उधर ग्वालियर में सरकारी योजनाओं के नाम की एपीके फाइल बनाकर ठगी की बात सामने आई है। ग्वालियर में तहसीलदार से लेकर राजस्व निरीक्षक के मोबाइल इससे हैक होने की बात सामने आई है। एक तहसीलदार के खाते से 65 हजार रुपए निकल गए।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ऑनलाइन ठगी
  • डिजिटल अरेस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा