इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा तो अगले चौराहे पर पुलिस वसूलेगी जुर्माना

Sanjay Gupta | Updated:
Share
traffic police
traffic police

इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की मुहिम जारी है। पार्किंग सिस्टम ठीक करने के साथ ही फ्लाईओवर ब्रिज पर काम जारी है। अब एक चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा तो अगले चौराहे पर पुलिस जुर्माना वसूलेगी।

इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की मुहिम जारी है। पार्किंग सिस्टम ठीक करने के साथ ही फ्लाईओवर ब्रिज पर काम जारी है। उधर अब ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों के लिए नए सिस्टम को लागू करने पर उनका जोर है, यह रियल टाइम बेस्ड होगा।

इस तरह वाहन चालकों पर कार्रवाई

कलेक्टर सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि ई-चालान सिस्टम असरकारी नहीं है, इससे वाहन चालक सिग्नल तोड़कर निकलते हैं और वह बहुत ज्यादा परवाह नहीं करते हैं। इसके लिए कलेक्टर ने ट्रैफिक पुलिस से इस तरह का रियल सिस्टम लागू करने के लिए कहा है जिसमें एक चौराहे पर सिग्नल तोड़ने वाले को अगले चौराहे पर ही रोक लिया जाए और उस पर जुर्माना की कार्रवाई हो। यह रियल टाइम एक्शन सिस्टम लागू होने पर ही वाहन चालक सिग्नल तोड़ने से डरेगा। कलेक्टर ने कहा है कि ट्रैफिक पुलिस अब कुछ चौराहों पर इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू करें।

अभी सिग्नल को लेकर भी समन्वय नहीं

बैठक में यह भी सामने आया कि अभी ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग को लेकर भी अलग-अलग एजेंसी देख रही है। इस पर फैसला हुआ कि एक एजेंसी सभी सिग्नल की टाइमिंग का साइंटिफिक तरीके से एनालिसिस करे और फिर टाइमिंग इस तरह से रखे के अगला चौराहा भी वाहन चालक को ग्रीन मिले।

पार्किंग पर सबसे ज्यादा जोर

पार्किंग की आ रही समस्या को लेकर पहला बड़ा फैसला तो यह हुआ कि बीआरटीएस पर बने साइकिल ट्रैक जिसका अब कोई उपयोग नहीं हो रहा है उसे खत्म किया जाए और इस चौड़ाई को मुख्य मार्ग में मिला दिया जाए। इसके साथ ही व्यस्त मार्ग पर मल्टी पार्किंग बनाई जाए। मल्टी के बाहर जो रोप लगाकर पार्किंग रोक देते हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। पार्किंग के लिए नए क्षेत्र चिन्हित किए जाएं और यह सुविधा बढ़ाई जाए। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्यप्रदेश में ट्रैफिक नियम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर ट्रैफिक सिग्नल
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा

By Ratan Kumar Mishra

बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील

By Ratan Kumar Mishra

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी