इंदौर कलेक्टर को पटवारियों की चेतावनी- छुट्टी के दिन नहीं आएंगे, निलंबित साथियों को करो बहाल

Sanjay Gupta | Apr 16, 2025, 16:01 IST
Share
indore patwari sangh letter collector demands
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह।

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा राजस्व विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए किए गए नए बदलावों के चलते पटवारी संघ असंतुष्ट है। पटवारी संघ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अवकाश के दिनों में कार्य करने से मना किया है और कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा राजस्व काम में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए लगातार नए काम किए जा रहे हैं, लेकिन अब यह पटवारियों को रास नहीं आ रहा है। अब मध्य प्रदेश पटवारी संघ की इंदौर जिला शाखा ने इंदौर कलेक्टर को पत्र लिखकर साफ कहा है कि वह छुट्टी के दिन नहीं आएगें, केवल आपातकालीन सेवा के लिए ही वह छुट्टी पर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कई मांगें रखी हैं। यह पत्र संघ की ओर से जिलाध्यक्ष मनोज परिहार ने भेजा है।

पत्र में लिखा- पटवारी भी तो मनुष्य है...

जिले के पटवारियों की समस्या के उचित निराकरण के लिए यह पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा है कि पटवारी को अवकाश के दिनों में केवल आपातकालीन सेवा के लिए बुलाया जाता था, लेकिन अब सामान्य कामों के लिए भी पटवारी को लगाया जाता है। पटवारी भी मनुष्य है और उसका भी परिवार है। हमारे अधिकारियों द्वारा पटवारियों को अवकाश के दिनों में मीटिंग और अन्य कामों के लिए विवश किया जाता है, जो पूरी तरह से गलत है, इसे तत्काल बंद किया जाए। पटवारी संघ का हर पटवारी अवकाश के दिनों में प्राकृतिक आपदा व आपातकालीन सेवा को छोड़कर नहीं आएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

विधायक पुत्र रुद्राक्ष गोलू शुक्ला की थाने में हंसी ने खोली कलेक्टर, SP, ASP, CSP और TI की पोल

पटवारियों को बहाल करो

यह भी मांग की गई है कि निलंबित पटवारियों को बहाल करो। उल्लेखनीय है कि पटवारी और आरआई के कामों की मॉनीटरिंग के लिए कलेक्टर ने संवाद कक्ष बनाकर लोगों से फीडबैक शुरू किया है। इसके आधार पर 17 पटवारियों की विभागीय जांच शुरू कर दी है और समय-समय पर कई पटवारी निलंबित हुए हैं। इसी बात पर यह मांग की गई है।

indore patwari sangh letter
indore patwari sangh letter


ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में चौराहों पर लगे विज्ञापन डोम में श्रीधी के वीडियो शूट भी, निगमायुक्त शिवम वर्मा- बोले आज हटवाएंगे

यह भी मांगें की गई..

  • नरवाई पंचनाम, प्रतिवेदन कृषि विभाग से उनकी वसली कृषि, आरआई से कराई जाए पटवारियों से नहीं।
  • सीमांकन काम के लिए टीएसएम उपलब्ध कराई जाए, नहीं तो 350 जरीब और ली जाए
  • सर्विस बुक को अपडेट किया जाए व पटवारी ट्रांसफर के साथ उसे भी ट्रांसफर किया जाए।
  • लापरवाह अधिकारी, बाबू (ऑफिस कानूनगो) जिनके कारण गोपनीय प्रतिवेदन नहीं लिया जाता है उनका एक माह का वेतन राजसात हो।
ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में फार्म हाउस में शौकिया गोली चला हत्या करने वाले विवेक सिंघल की हो गई सेटिंग

पटवारी ट्रांसफर की नीति

हाल ही में कलेक्टर ने पटवारियों के ट्रांसफर तहसीलों के भीतर ही करने के आदेश दिए हैं। यह काम कम्प्यूटर सिस्टम से रेंडम आधार पर होना है जिससे हर पटवारी का एरिया बदल जाएगा। हालांकि उन्हें उसी तहसील में रखा जाएगा और तहसील नहीं बदली जाएगी। इसका भी कहीं ना कहीं विरोध हो रहा है इससे उनकी मनचाही पोस्टिंग नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर कलेक्टोरेट में एक नायब तहसीलदार के लिए दो SDM भिड़े, कलेक्टर ने रद्द किया ट्रांसफर

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ पटवारी संघ ने इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र लिखकर अवकाश के दिनों में काम करने का विरोध किया।

✅ पटवारी संघ ने निलंबित पटवारियों की बहाली की मांग की।

✅ संघ ने यह आरोप लगाया कि कलेक्टर के आदेशों के कारण पटवारियों को अवकाश के दिनों में मीटिंग और अन्य कार्यों के लिए बुलाया जा रहा है।

✅ पटवारी ट्रांसफर नीति पर भी संघ ने असंतोष व्यक्त किया, जिसमें रेंडम ट्रांसफर की बात की गई।

✅ पटवारी संघ ने सेवा बुक अपडेट करने और अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इंदौर न्यूज | Indore News | इंदौर जिला प्रशासन | राजस्व विभाग | एमपी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पटवारी
  • राजस्व विभाग
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा