इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के परिवार ने अब यहां भी दिखा दिया रौब, बिना हेलमेट वालों को पंप से दिया पेट्रोल

Sanjay Gupta | Aug 01, 2025, 21:59 IST
Share
indore-petrol-pump-helmet-issue-golu-shukla-mla
Photograph: (The Sootr)

इंदौर के मरीमाता चौराहे पर शुक्ला ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रशासन ने विधायक के परिवार को सिर्फ हिदायत दी, जबकि दूसरे पंप को सील कर दिया गया।

INDORE. इंदौर विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला हाल के समय में अपने सुपुत्र रूद्राक्ष गोलू शुक्ला के कारण सुर्खियों में रहे हैं। बीजेपी उन्हें भोपाल दफ्तर में बुलाकर फटकार भी लगा चुकी है। लेकिन उनका और परिवार का रौब जारी है। हालत यह रही कि उनके मरीमाता पेट्रोल पंप पर कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश को भी ताक पर रख दिया गया।

बिना हेलमेट दिया पेट्रोल

मरीमाता चौराहे पर उनके परिवार का शुक्ला ब्रदर्स के नाम से पेट्रोल पंप है। यहां पर कलेक्टर के प्रतिबंधात्कम आदेश को ताक पर रखते हुए बिना हेलमेट पहने आए दो पहिया वाहन चालकों को जमकर पेट्रोल बेचा गया। इसकी जानकारी प्रशासन को भी दी गई। अधिकारी वहां पहुंचे भी लेकिन फटकार कहो या समझाइश, स्टाफ को यह बोलक लौट गए कि फिर ऐसा मत करना नहीं तो पंप सील कर देंगे। मजे की बात है कि इसी पंप के पास दो अन्य पंप भी है जहां नियम का पूरी तरह से पालन हो रहा था।

ये भी पढ़ें... MP News: इंदौर में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रतिबंधात्मक धारा में कलेक्टर के आदेश

हेलमेट बिना टू व्हीलर चालकों को पेट्रोल देने पर रोक के विरोध में पंप संचालक, बोले यह ट्रैफिक पुलिस का काम

उधर ऐसा करने पर दूसरे पंप को सील किया

जहां विधायक के परिवार को प्रशासन ने जमकर राहत दी और केवल हिदायत देकर वहां से चलते बने वहीं यह बात अलग है कि वहीं अरंडिया में ऐसा ही करने वाले पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। एसडीएम कनाडिया ओमनारायण बड़कुल की टीम ने ग्राम अरंडिया बायपास स्थित एस.आर. कुमावत फ्यूल्स (बीपीसीएल पेट्रोल पंप) पर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेट्रोल पंप प्रोप्राइटर अभिषेक कुमावत द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा था। इसके साथ ही पंप परिसर में हेलमेट अनिवार्यता से संबंधित कोई सूचना-पट्ट (गाइडलाइन बोर्ड) भी प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो कि जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।

एसडीएम बड़कुल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एस.एस. गामड़, राजस्व निरीक्षक विशाल शर्मा तथा पटवारी पुष्पेंद्र जादौन की उपस्थिति में पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। उधर मरीमाता पर शुक्ला ब्रदर्स के पंप को राहत दी गई। यानी इस मामले में भी विधायक के परिवार का रौब जमकर बोला।

ये भी पढ़ें... इंदौर में राऊ के पेट्रोल पंप पर डीजल टैंक में मिला 22 लीटर पानी, हर लीटर पर 20 एमएल कम दे रहे थे डीजल

सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी आदेश जारी

3a7dadc5-d21
3a7dadc5-d21


पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक लगाने के प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद कलेक्टर ने एक अगस्त को नया आदेश जारी किया। इसके तहत जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि हेलमेट लगाने के संबंध में जारी निर्देशों और प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इसका पालन अनिवार्य रूप से करें। कार्यालय में दो पहिया वाहनों से आने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारी हेलमेट पहन कर ही आएंगे।

कर्मचारी संगठनों ने किया समर्थन

कलेक्टर के हेलमेट पहनने संबंधी जारी निर्देशों का विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने समर्थन किया है। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी हरीश बोयत के नेतृत्व में रमेश यादव, दिनेश परमार, प्रशांत शास्त्री, रंजना दीक्षित और बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मिलकर मुहिम का समर्थन किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि आप लोग सभी कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें और समाज में जनजागरूकता लाएं।

पुलिसकर्मी को पंप ने नहीं दिया पेट्रोल

"नो हेलमेट, नो पेट्रोल" आदेश के पालन के लिए गठित दल फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं। एक अगस्त को एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहने पहुंचे एक पुलिस जवान को भी पेट्रोल नहीं दिया गया और उन्हें समझाईस के साथ वापस लौटा दिया गया। कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में सभी पेट्रोल पंपों पर यह आदेश अनिवार्य रूप से लागू रहेगा तथा इसके उल्लंघन पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।इंदौर कलेक्टर आदेश | बिना हेलमेट बाइक | बिना हेलमेट के ऑफिसों में एंट्री नहीं

ये भी पढ़ें... इंदौर में हेलमेट पर सख्ती, हाईकोर्ट का हूटर, सायरन पर भी आदेश जारी, विधायक, सांसद कोई नहीं पात्र, क्या हटेंगे?

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • बिना हेलमेट के ऑफिसों में एंट्री नहीं
  • पेट्रोल पंप
  • बिना हेलमेट बाइक
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • इंदौर कलेक्टर आदेश
  • गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा