इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की हर मुहिम को फेल करते ये पुलिसकर्मी

Vishwanath Singh | Mar 02, 2025, 12:54 IST
Share
The Sootr
The Sootr

मल्हारगंज थाने के प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह भदौरिया और अनिल चतुर्वेदी का डिमोशन कर दिया है। उन्हें कदाचरण और अनुशासनहीनता के कारण प्रधान आरक्षक से आरक्षक बनाया गया है।

इंदौर में एक तरफ तो पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अपने नए सिस्टम के तहत टीआई और एसीपी की गाड़ियों की निगरानी के लिए चिप लगवा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस खाकी पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रही है। इंदौर में अपनी जिम्मेदारी से मुंह छिपाते हुए, दबाकर रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों के चेहरे अब सरेआम हो रहे हैं। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से ये मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। कमिश्नर सिंह अपने इस नए सिस्टम से पुलिस की चौकसी तो कर लेंगे, लेकिन पुलिस के ईमान का क्या करेंगे? उस पर नियंत्रण लगाने के लिए क्या उनके द्वारा कोई दूसरा सिस्टम डेवलप किया जाएगा? पुलिस जवान काम में लापरवाही करने के साथ ही पिट भी रहे हैं।

काम में लापरवाही पर दो हेड कांस्टेबल का डिमोशन

डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना ने मल्हारगंज थाने के प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह भदौरिया और अनिल चतुर्वेदी का डिमोशन कर दिया है। उन्हें कदाचरण और अनुशासनहीनता के कारण प्रधान आरक्षक से आरक्षक बनाया गया है। वारंट तामीली में लापरवाही करने पर एडीसीपी अमित सिंह ने अनिल की वेतनवृद्धि भी रोकी है। मर्ग जांच में लापरवाही करने पर राजेंद्र नगर थाने के एसआई दशरथ सिंह चौहान की वेतनवृद्धि रोकी गई है।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह का बड़ा कदम- पुलिस की हर गाड़ी की लाइव ट्रैकिंग शुरू

टीआई रविंद्र गुर्जर मांग रहे थे बच्चों से रिश्वत

विजयनगर थाने के टीआई तो रिश्वत मांगने के मामले में हेड कांस्टेबल से भी आगे निकल गए। उन्होंने बच्चों से ही रिश्वत मांग ली थी। मामला 2023 का है, जब एक फरियादी ने अपने परिचितों को थाने से छुड़वाने के लिए थाना प्रभारी सहित थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों से बात करने की कोशिश की थी। पर इस दौरान सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों ने थाना प्रभारी के नाम पर हजारों रुपए रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर, सब-इंस्पेक्टर संजय धुर्वे, आरक्षक लोकेंद्र सिसोदिया एवं एक अन्य कांस्टेबल को रिश्वत देकर अपने परिजनों को थाने से छुड़वाया था। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को दंडित करते हुए पूर्व थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर को सब-इंस्पेक्टर बना दिया और सब-इंस्पेक्टर रहे संजय धुर्वे के प्रमोशन को रोक दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें... पीथमपुर में 3 टन यूका कचरा जला, प्रदूषण का स्तर नॉर्मल

हेड कांस्टेबल का हो गया अब यह रेट

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर आईआईटी के 15 स्टार्टअप को मिलेंगे 5 करोड़

फर्जी पट्टा बांधकर निकाल दिया था जुलूस

इंदौर में एसआई टी. इक्का के हमलावरों ने पुलिस की पोल खोल दी थी। अफसरों की सख्ती की बात झूठ निकली। जिन आरोपियों के हाथ में पट्टा बांधा गया था, वे तंदुरुस्त निकले। हमलावरों का टीआई सियाराम सिंह गुर्जर ने जुलूस निकाला था। बाणगंगा थाना अंतर्गत भौंरासला पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई टी. इक्का पर विकास डाबी, अरविंद, रवि और विकास ने 5 फरवरी को हमला कर दिया था।

The Sootr
The Sootr


मधुमिलन पर महिला सूबेदार ले रही थी रिश्वत

मधुमिलन चौराहे से गुजरने वाले लोडिंग वाहनों के मालिकों ने यह शिकायत की थी। इसमें चौराहे पर तैनात महिला सूबेदार कृष्णा मिश्रा, हेड कांस्टेबल आनंद यादव और महेश चालान बनाने के नाम पर जबरन वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत एक भाजपा पार्षद ने भी की थी। शिकायत में कहा गया था कि वे चालान काट रहे हैं और तीन हजार रुपए ले रहे हैं, लेकिन उसकी रसीद भी नहीं दे रहे हैं। इस मामले में डीसीपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें... धार के शराब ठेके से रमेश राय, सूरज रजक, पिंटू, रिंकू, नन्हे सभी बाहर

एसीपी ने दो को भेजा लाइन में

वहीं, जीपीओ चौराहे पर ड्यूटी के दौरान गायब हेड कांस्टेबल पृथ्वी सिंह और कांस्टेबल मुकेश को एसीपी ट्रैफिक हिंदू सिंह मुवैल ने लाइन अटैच कर दिया है। बताया गया कि जब वे चौराहे पर राउंड लेने पहुंचे थे, तो वहां पर पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी से गायब मिले थे। इसी तरह खजराना थाने के प्रधान आरक्षक कमल सिंह आवेदक की फाइल ही दबाकर बैठ गए थे। डीसीपी को इसकी खबर लगी तो उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए उनका डिमोशन कर दिया था।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore Police
  • मध्य प्रदेश
  • Crime
  • Thana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा