94f24d9c-fb2
इंदौर में पुलिस आरक्षक लोकेश गाथे, जयवीर ने अब्दुल को दिया CPR, बचाई जान
Sanjay Gupta | Published:
indore-policeman-lokesh
इंदौर के सीतलामाता बाजार में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच, इंदौर पुलिस के दो जवानों लोकेश गाथे और जयवीर ने सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने अपनी बहादुरी से अब्दुल समद की जान बचाई, जिससे एक बार फिर शहर में भाईचारे की मिसाल पेश की गई है।
INDORE. इंदौर का सीतलामाता बाजार हिंदू-मुस्लिम राजनीति का केंद्र बन गया है, शहर में लगातार सद्भाव की जगह अलगाव की बात हो रही है। ऐसे में इंदौर पुलिस के दो जवानों ने अपने काम से फिर इंदौर में सद्भाव का संदेश दिया है। इंदौर पुलिस के पुलिस आरक्षक लोकेश गाथे और जयवीर के इस काम से अब्दुल समद की जान बची है।
छोटी ग्वालटोली एरिया में गुलमोहर होटल में ठहरे अलीगढ़ निवासी अब्दुल समद की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों जयवीर और लोकेश गाथे ने बिना देरी किए CPR देना शुरू किया। सिर्फ 30 सेकेंड में युवक की धड़कनें लौट आई।
ये भी पढ़ें...इंदौर में बच्चों से भरी स्कूल बस जलकर हुई खाक, समय रहते निकाले गए सभी बच्चे
ये भी पढ़ें...इंदौर में नो-एंट्री विवाद नहीं सुलझा, मीटिंग में नहीं बनी सहमति, ट्रांसपोर्टर 6 अक्टूबर से कर रहे माल बुकिंग बंद
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में Coldrif Syrup पर लगा बैन, तमिलनाडु सरकार की रिपोर्ट के बाद एक्शन में आई एमपी सरकार
ये भी पढ़ें...हिंदू-मुस्लिम एकता: दोनों में संवाद जरूरी, हिंसा नहीं सौहर्द चाहिए
इसके साथ ही पुलिस ने एंबुलेंस के लिए भी फोन कर दिया था। सांस लौटने के बाद युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए भेज दिया गया। अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। गाथे ने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग के कारण ही हम युवक की जान बचाने में सफल रहे। आरक्षक लोकेश गाथे को इससे पहले भी 'जीवन रक्षक पदक' से सम्मानित किया जा चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर CPR समय पर न दिया गया होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
![94f24d9c-fb2]()
इस तरह 30 सेकंड़ में बची जान
ये भी पढ़ें...इंदौर में बच्चों से भरी स्कूल बस जलकर हुई खाक, समय रहते निकाले गए सभी बच्चे
ये भी पढ़ें...इंदौर में नो-एंट्री विवाद नहीं सुलझा, मीटिंग में नहीं बनी सहमति, ट्रांसपोर्टर 6 अक्टूबर से कर रहे माल बुकिंग बंद
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में Coldrif Syrup पर लगा बैन, तमिलनाडु सरकार की रिपोर्ट के बाद एक्शन में आई एमपी सरकार
3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी👉इंदौर का सीतलामाता बाजार हाल में राजनीतिक तनाव का केंद्र बन गया है। यहां हिंदू-मुस्लिम राजनीति के बीच सद्भाव की बजाय अलगाव की बातें हो रही हैं। इस तनाव के बीच पुलिस ने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। 👉इंदौर पुलिस के आरक्षक लोकेश गाथे और जयवीर ने अपनी जान जोखिम में डाले बिना एक युवक की जान बचाई। युवक, अब्दुल समद, अचानक होटल में बेहोश होकर गिर पड़ा था। 👉दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए युवक को CPR देना शुरू किया, जिससे महज 30 सेकंड में उसकी धड़कनें वापस लौट आईं। यह पुलिस की तत्परता और पेशेवर प्रशिक्षण का परिणाम था। |
एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए भेजा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari