कांग्रेस ने जारी की इंदौर के 240 पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट, 98 फीसदी पानी जहरीला
Sanjay Gupta | May 29, 2026, 13:41 IST
indore-polluted-water
इंदौर में दूषित पानी को लेकर कांग्रेस ने 240 जल सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि 98 फीसदी सैंपल फेल हुए हैं। रिपोर्ट में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की बात कही गई है।
समझें क्या है पूरा मामला
- कांग्रेस ने इंदौर के 29 वार्डों से 240 पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
- रिपोर्ट में 98 फीसदी सैंपल फेल होने का दावा किया गया है।
- जांच में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की बात कही गई।
- कांग्रेस ने पूरे इंदौर का स्वतंत्र जल ऑडिट कराने की मांग की है।
- बीजेपी नेताओं और सरकार पर पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर का पानी पीने लायक नहीं है। सैंपल में 98 फीसदी फेल हुए हैं। पटवारी ने मांग की है कि यदि रिपोर्ट गलत है तो सरकार अपनी लैब रिपोर्ट सार्वजनिक करे, नहीं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR हो। इसके साथ ही पूरे इंदौर के स्वतंत्र जल ऑडिट की मांग भी कांग्रेस ने की है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, अमित चौरसिया व अन्य ने भी रिपोर्ट पर बीजेपी को घेरा।
लैब रिपोर्ट में इंदौर के पानी में यह मिला
उन्होंने कहा कि इसकी वजह पाइपलाइन में लीकेज है। लोगों को फिल्टर वाला व साफ पानी नहीं मिल रहा है। इसके कारण डायरिया, हैजा, टाइफाइड, पीलिया, हेपेटाइटिस ए और ई, पेचिश जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
इन जगहों से लिए गए सैंपल
सीएम और मंत्री से सवाल
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने भी इस मुद्दे को केंद्र सरकार और मंत्रालयों के सामने नहीं उठाया। पटवारी ने कहा कि बीजेपी विधायकों ने भी कभी यह सवाल नहीं उठाया कि इंदौर के लोगों को साफ पानी मिल रहा है या नहीं।
बीजेपी नेता लोगों के बीच का पानी पीकर बताएं
पटवारी ने कहा कि बीजेपी सांसद और विधायक बताएं कि यदि पानी सुरक्षित है तो जनता के बीच बैठकर पानी पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि इंदौर नंबर वन और मॉडल शहर कहलाता है, तो फिर यहां का पानी जहरीला क्यों है। कांग्रेस ने कहा कि वह यह मुद्दा सड़क से लेकर विधानसभा, संसद और जनता की अदालत तक उठाएगी।
यह भी बोले कांग्रेसी नेता
ये खबरें भी पढ़ें....
भागीरथपुरा कांड में जांच कमीशन ने फिर मांगा समय, हाईकोर्ट ने 14 जून तक मांगी रिपोर्ट
इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि
भागीरथपुरा कांड में मृतकों की अस्थियां विसर्जन कराने ले जा रही कांग्रेस, परिजन बोले- विसर्जन पहले हो चुका
MP News: आबकारी आयुक्त तय करेंगे सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस का फैसला
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava