परिवार पर हमले में सुमित्रा महाजन की आई यह पहली प्रतिक्रिया
Sanjay Gupta | Dec 17, 2024, 21:44 IST
Indore Pratap Karosia case Sumitra Mahajan reaction
लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने करीब दस दिन बाद परिवार पर हमले और प्रताप करोसिया के मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इस मामले को तूल न देने की बात कही।
INDORE. लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के परिवार पर हुए हमले के करीब दस दिन बाद सार्वजनिक तौर पर उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। एनआरआई सम्मेलन के समापन पर राजबाड़ा में पहुंचीं सुमित्रा महाजन (ताई) ने पत्रकारों के सवाल में यह प्रतिक्रिया दी है।
ताई से जब पूछा गया कि प्रताप करोसिया मुद्दे पर आप क्या कहेंगी, आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शोरूम पर गए थे। इस पर ताई ने कहा कि अरे हो गया अब छोड़ो। ताई की यह प्रतिक्रिया बता रही है कि शायद वह मामले को अब तूल नहीं देना चाहती है या फिर दूसरी बात हो सकती है कि राजनीतिक मामला बनते देख वह इसमें सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने से बच रही हो। क्योंकि एसटी-एससी वोट बैंक को देखते हुए इसमें पार्टी कुछ भी कहने से सार्वजनिक तौर पर बच रही हैं।
पार्षद कालरा की जाति तय नहीं करने पर IAS केसरी समेत 7 को अवमानना नोटिस
इसी तरह की प्रतिक्रिया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से दिखी। जब उनसे भी ताई के पुत्र मिलिंद महाजन के शोरूम पर जाने को लेकर सवाल किया गया तो वह बिना जवाब दिए पलट गए। इससे समझा जा सकता है कि इस मुद्दे पर पार्टी में दो धड़े हो रहे हैं और इसके चलते नेता सार्वजनिक तौर पर बोलने से बच रहे हैं।
ताई के साथ विजयवर्गीय, लेकिन प्रहलाद पटेल गए थे करोसिया के पास
इसके पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार की शाम को ही महाजन के शोरूम पर गए थे, और काफी देर उन्होंने मिलिंद के साथ बिताया और घटना का जानकारी ली और वह जगह भी देखी जहां बीजेपी नेता प्रताप करोसिया के भतीजे सौरभ व अन्य आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी।
मामले में यह बोलीं ताई
पार्षद कालरा की जाति तय नहीं करने पर IAS केसरी समेत 7 को अवमानना नोटिस
मंत्री विजयवर्गीय ने भी नहीं दिया जवाब
ताई के साथ विजयवर्गीय, लेकिन प्रहलाद पटेल गए थे करोसिया के पास
इसके पहले विजयवर्गीय गए थे महाजन के शोरूम पर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava