इंदौर की गेर में पुलिस ने सुबह टोका था, फिर भी मौत खींच लाई उसे
Vishwanath Singh | Mar 19, 2025, 20:42 IST
the sootr
रंगपंचमी की गेर में सीएम मोहन यादव को भी शामिल होना था। इसके चलते पुलिस और प्रशासन का अमला हर मोर्चे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुआ था। इसी कड़ी में सुबह से ही सीपी संतोष सिंह और एडीशनल सीपी अमित सिंह पूरे गेर मार्ग का निरीक्षण करते दिखाई दिए।
इंदौर में रंगपंचमी की गेर में जिस युवक की मौत हुई, उसे सुबह गेर शुरू होने से पहले एडीशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित सिंह ने टोका भी था। वह व्यक्ति जब उनके सामने से गुजरा था तो उन्होंने उससे पूछा भी था कि क्यों तुम यहां कैसे घूम रहे हो, तो उसने जवाब दिया था कि मैं गेर में शामिल होने आया हूं। इसे विधि का विधान ही कहा जा सकता है कि जिसकी मौत वहीं पर लिखी थी वह पुलिस के टोकने के बाद भी वहीं पर पहुंच गया। मृतक की पहचान हो गई है, वह सीतलामाता बाजार में काम करता है। एमजी रोड़ पुलिस ने टैंकर चालक को पकड़ भी लिया है।
रंगपंचमी की गेर में सीएम मोहन यादव को भी शामिल होना था। इसके चलते पुलिस और प्रशासन का अमला हर मोर्चे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुआ था। इसी कड़ी में सुबह से ही सीपी संतोष सिंह और एडीशनल सीपी अमित सिंह पूरे गेर मार्ग का निरीक्षण करते दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान वे संदिग्ध दिख रहे लोगों को टोक रहे थे और उनसे पूछताछ भी कर रहे थे। अमित सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई उसे ही उन्होंने सुबह टोका था। वह जब उनके सामने से गुजरा तो उन्होंने उसे रोककर टोका भी था कि वह यहां पर कैसे घूम रहा है और क्यों आया है। इस पर युवक ने उन्हें जवाब दिया था कि वह तो गेर में शामिल होने आया है। बस इतनी ही वे उससे बात कर पाए थे कि फिर वे बाकी संदिग्ध दिख रहे लोगों को भी टोंकने लगे। इसी दौरान युवक वहां से आगे भीड़ में बड़ गया। जब बाद में उसकी मौत की सूचना आई तो फोटो देखकर वे चौंक गए और बोले कि ये तो वही युवक है जिसे सुबह उन्होंने टोका था।
यह खबर भी पढ़ें...rangpanchmi : इंदौर महापौर की पत्नी गेर में पिचकारी की धार से घायल, अस्पताल में भर्ती
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ तो उसके दोस्त राहुल सेन ने पहचान लिया। राहुल ने यह खबर उसकी मां को दी और वे तत्काल एमवाय अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचे। दोस्त राहुल ने बताया कि सन्नी के दो और भाई हैं। वे परिवार से अलग रहते हैं। मां मीरा दिव्यांग है। सन्नी सीतला माता बाजार में काम पर जाता है। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई संदीप और सूरज प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। पिता धर्मेंद्र मौर्य का 2013 में निधन हो गया था।
यह खबर भी पढ़ें...हनी सिंह की टैक्स चोरी पर साउंड सिस्टम जब्त, कुमार विश्वास की कमर्शियल रामकथा पर चुप्पी
टोरी कॉर्नर गैर के संचालक शेखर गिरी ने बताया कि 75 साल के गैर के इतिहास में यह पहला मौका है। जब इस तरह का हादसा हुआ हो और किसी की जान गई हो। इंदौर में रंग पंचमी की गैर में युवक की मौत के बाद दुखी मुख्यमंत्री ने गेर में आना कैंसिल कर दिया। वे इस घटना से काफी दुखी हुए और बोले कि किसी के परिवार का चिराग बुझ गया है। मेरी संवेदनाएं उसके परिवार के साथ हैं। इस पर मैं अब गेर के आयोजन को लेकर रखा राजबाड़ा पर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाउंगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को प्रशासन की ओर से 4 लाख की सहायता देने की घोषणा की है।
यह खबर भी पढ़ें...MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
सीपी और एडीशनल सीपी दोनों सुबह से अलर्ट थे
यह खबर भी पढ़ें...rangpanchmi : इंदौर महापौर की पत्नी गेर में पिचकारी की धार से घायल, अस्पताल में भर्ती
the sootr
लोगों एम्बूलेंस से अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बच सका
फोटो वायरल हुआतो दोस्त ने पहचाना
यह खबर भी पढ़ें...हनी सिंह की टैक्स चोरी पर साउंड सिस्टम जब्त, कुमार विश्वास की कमर्शियल रामकथा पर चुप्पी
पहला मौका जब ऐसा हादसा हुआ
यह खबर भी पढ़ें...MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari