इंदौर में रैपिडो ड्राइवर पर दुष्कर्म केस के बाद सख्ती, RTO ने 12 बाइक बुक की और आने पर की जब्त

Sanjay Gupta | Feb 05, 2026, 20:25 IST
Share
indore rapido driver
indore rapido driver

इंदौर में रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद आरटीओ ने बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही सेवाओं पर कार्रवाई की।

News in short

  • रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।
  • इंदौर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के रैपिडो बाइक टैक्सी चल रही थी।
  • आरटीओ ने पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए ऐप को बंद करने के निर्देश दिए।
  • 2021 से रैपिडो की ऐप बंद करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कई पत्राचार किए गए थे।
  • राजेश बड़कर ने आरोप लगाया कि रैपिडो बिना पुलिस सत्यापन और ट्रेड लाइसेंस के चल रहा था।

News in Detail

इंदौर में रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस सामने आने के बाद अब कार्रवाई के लिए अधिकारी जागे हैं। यह बाइक लंबे समय से बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रही है। न ही चालकों का पुलिस सत्यापन हुआ।

इसके बाद कई बार इन्हें नोटिस दिए गए। लेकिन बात केवल नोटिस-नोटिस तक ही रही और आरटीओ अधिकारी चुप्पी साधकर बैठ गए। अब नाबालिग के साथ दुष्कर्म केस के बाद अधिकारियों ने फिर ठंडी फाइल को वापस निकाला है।

ये भी पढ़ें...वाह इंदौर पुलिस, स्वाद और खुशबू से यूरिया को बताया 2 करोड़ की ड्रग्स, निर्दोष 11 माह जेल में भी रहे

इस तरह आरटीओ ने बुकिंग कर जब्त की

इंदौर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं पर अब परिवहन विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की। तीन दिन पहले रैपिडो के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि अब पुलिस की मदद से ऐप को बंद करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

एआरटीओ अर्चना मिश्रा और एआरटीओ राजेश गुप्ता की टीम ने गुरुवार को ग्राहक बनकर रैपिडो की 12 बाइक टैक्सी जाने के लिए बुक की। इनके बाद के बाद इन्हें जब्त किया गया। यह जब्ती बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालन के लिए हुई।

ये भी पढ़ें...BRTS इंदौर पर एलिवेटेड कॉरिडोर पर अभी रोक नहीं, याचिका ट्रैफिक मामलों के साथ हुई लिंक

कंपनी को नोटिस, ऐप बंद करने के निर्देश

एआरटीओ ने बताया कि घटना सामने आते ही रैपिडो ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी हुआ है। इसमें तत्काल ऑनलाइन मोबाइल एप्लिकेशन बंद करने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो एकतरफा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...इंदौर में वकील को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, 10 लाख मांगने का है आरोप

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई की मांग

एआरटीओ ने बताया कि वर्ष 2021 से 2024 तक कई बार संबंधित कंपनियों की मोबाइल एप्लिकेशन बंद कराने और कानूनी कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया। लेकिन ऐप पर प्रत्यक्ष नियंत्रण न होने के कारण इन्हें बंद नहीं कराया जा सका। अब पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है।

चालक ने किया था दुष्कर्म

हाल ही में इंदौर में एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें रैपिडो बाइक टैक्सी चालक पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कपड़े दिलाने के बहाने नाबालिग को अपने कमरे पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ऑफिस छोड़कर चले गए अधिकारी

इंदौर ऑटो रिक्शा चालकों महासंघ के संस्थापक राजेश बड़कर ने कहा कि रैपिडो कार्यालय में बंद हो गया है। लेकिन बेंगलुरु कार्यालय ने इस एप्लीकेशन को इंदौर से बंद नहीं किया है। इस गंभीर घटना के लिए इंदौर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ही जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाए कि इंदौर परिवहन विभाग से ऑनलाइन कंपनी रैपिडो को ट्रेड लाइसेंस नहीं है। इंदौर में व्यवसाय करने का अधिकार नहीं है। रैपिडो बाइक चालकों का चालकों का चरित्र सत्यापन भी पुलिस से नहीं है। इसलिए अवैध रूप से इंदौर में 8000 से अधिक बाइक टैक्सियां संचालित हो रही है।

Rapido
Rapido


ये भी पढ़ें...CM डॉ.मोहन यादव डीजीपी मकवाना से नाराज, मध्यप्रदेश के नौ IPS अफसरों की ट्रेनिंग अधर में

बीते साल भी हुई थी पांच घटनाएं

राजेश बड़कर ने आरोप लगाया कि बीते साल इंदौर में पांच घटनाएं महिलाओं के साथ हुई है। पिछले तीन वर्षों में इंदौर परिवहन विभाग को 12 से अधिक ज्ञापन रैपिड को बंद करने के लिए दिए गए। हालांकि, परिवहन विभाग ने इस पर सख्ती नहीं की। घरेलू उपयोग की बाइक, कमर्शियल रूप से संचालित हो रही है। यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • आरटीओ
  • परिवहन विभाग
  • रैपिडो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान