शराब ठेकेदार और श्री गुरूसिंघ सभा के पूर्व प्रधान रिंकू भाटिया के बंगले पर हुई चोरी

Sanjay Gupta | Mar 29, 2025, 19:36 IST
Share
Indore Rinku Bhatia house 7 lakh theft Case
Indore Rinku Bhatia house 7 lakh theft Case

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदार और श्री गुरूसिंघ सभा के पूर्व प्रधान रिंकू भाटिया के घर पर चोरी की बड़ी वारदात हुई। खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे बदमाशों ने कैश, ब्रांडेड घड़ियां समेत लाखों का माल चोरी कर लिया।

शराब ठेकेदार और श्री गुरूसिंघ सभा इंदौर के पूर्व प्रधान मनजीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया के घर पर चोरी की बड़ी वारदात हो गई है। कनाडिया थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। नकाबपोश बदमाशों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों घर से कैश, विदेशी मुद्रा, ब्रांडेड घड़ियों, पर्स सहित लाखों के सामान पर हाथ साथ कर दिया। घटना बिचौली हप्सी स्थित संपत फार्म कॉलोनी में हुई है। रिंकू भाटिया ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि कुल सात लाख रुपए का माल चोरी गया है।

इस तरह हुई घटना

पुलिस को जांच में पांच बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इन बदमाशों ने फिंगर प्रिंट से बचने के लिए हैंड ग्लब्स भी पहने हुए थे। चोर खिड़की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे थे। इसके लिए जैक का उपयोग किया। माना जा रहा है कि चोरी के पहले रेकी हुई है, क्योंकि चोरों को इंट्री और बाहर जाने का रास्ता पता था।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर महापौर के आदेश पर चेटी चंड, राम नवमी पर बंद रहेगी मांस मटन की दुकानें

रात करीब तीन बजे घुसे चोर

फुटेज के अनुसार चोर रात करीब सवा तीन बजे बंगले में घुसे थे। पहले एक बदमाश खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसा और फिर उसने दरवाजा खोला और बाकी साथी अंदर गए। गार्ड का रूम बंद कर दिया गया। बदमाश खेतों के रास्ते आए थे और दीवार कूद कर बंगले में घुसे थे। सभी ने स्पोर्टेस शू पहने हुए थे। फिलहाल, रिंकू भाटिया की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में सबसे महंगा शो होगा अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट, 15 करोड़ के बिकेंगे टिकट

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ चोरी की वारदात: इंदौर के रिंकू भाटिया के घर पर नकाबपोश चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

✅ चोरी गई संपत्ति: चोरों ने कैश, विदेशी मुद्रा, ब्रांडेड घड़ियां और अन्य महंगे सामान चोरी किए, जिनकी कुल कीमत सात लाख रुपए बताई जा रही है।

✅ सीसीटीवी फुटेज: पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पांच बदमाशों की पहचान हुई, जो फिंगरप्रिंट से बचने के लिए ग्लव्स पहने थे।

✅ चोरों ने पहले रेकी की थी: चोरों ने पहले से घर की रेकी की थी, क्योंकि उन्हें प्रवेश और बाहर जाने के रास्ते का पता था।

✅ पुलिस की जांच: पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में लैंटर्न होटल की 300 करोड़ की जमीन के लिए फिर पकने लगी खिचड़ी

इंदौर कलेक्टर के सभी एसडीएम को आदेश, बेवजह कॉलोनी के काम में अड़ंगे नहीं लगाएं

इंदौर न्यूज | Indore News | चोरी का मामला | रिंकू भाटिया के घर चोरी | मध्य प्रदेश

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • रिंकू भाटिया
  • चोरी का मामला
  • श्री गुरूसिंघ सभा इंदौर
  • रिंकू भाटिया के घर चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा