इंदौर का चर्चित गड्‌ढा: AIRTEL की अवैध खुदाई से फटी थी वॉटर लाइन, निगम की जांच में खुलासा

Vishwanath Singh | Updated:
Share
Sourabh862
Sourabh862

इंदौर के चर्चित गड्‌ढे को लेकर नगर निगम की जांच पूरी हो गई है। इसमें सामने आया है कि एयरटेल कंपनी ने स्कीम नंबर 54 में बिना अनुमति खुदाई कर डाली थी। जिससे वहीं से जा रही री–यूज वॉटर पाइपलाइन फट गई।

इंदौर में मेघदूत के सामने हुए 5 फीट गहरे और 15 फीट लंबे गड्‌ढे को लेकर खुलासा हो गया है। असल में एयरटेल कंपनी ने इसी जगह पर खुदाई की थी, जिसके कारण यह गड्‌ढा हो गया था। यह खुलासा नगर निगम द्वारा कराई गई जांच में हुआ है। इसकी जानकारी निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने दी है।

इसलिए 5 फीट तक धंस गई थी सड़क

इंदौर के चर्चित गड्‌ढे को लेकर नगर निगम की जांच पूरी हो गई है। इसमें सामने आया है कि एयरटेल (AIRTEL) कंपनी ने केबल लाइन डालने के लिए स्कीम नंबर 54 में बिना अनुमति खुदाई कर डाली थी। जिससे वहीं से जा रही री–यूज वॉटर पाइपलाइन फट गई। यहीं पर लगातार रिसाव होता रहा, जिससे सड़क की नींव धंस गई। अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने इसकी पुष्टि की है।

नगर निगम ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी की लापरवाही मानी है और कहा है कि उसी कारण से हादसा हुआ है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त ने कंपनी पर 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है और जो गैर जिम्मेदाराना कार्य किया गया उस पर एफआईआर के लिए थाने में आवेदन भी दिया गया है। महापौर ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में कोई भी कंपनी बिना नगर निगम की अनुमति कार्य नहीं करेगी ।

ये भी पढ़ें...

शिवराज की बिल माफी की घोषणा मोहन के लिए बनी परेशानी

इंदौर में मेघदूत के सामने बीच सड़क पर हुआ गड्ढा, पत्रकारों ने इसमें खड़े होकर की रिपोर्टिंग, महापौर बोले- सिर्फ होल हुआ

BJP प्रदेशाध्यक्ष कल आ रहे इंदौर, मंत्री विजयवर्गीय बोले- पहले वीडी जिंदाबाद के नारे अब खंडेलवाल के लिए, यही हमारा अनुशासन

इंदौर में त्योहारों से पहले पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई: संयोगितागंज टीआई हटाए गए, 17 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

लीकेज बनी वजह, सड़क की नींव बैठ गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जगह सड़क धंसी, वहां सुबह से ही पानी बह रहा था। जांच में पता चला कि सड़क के नीचे से रीयूज वाटर की पाइपलाइन गुजर रही थी, जिसमें लीकेज के कारण लगातार पानी रिस रहा था। इससे सड़क की सतह के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई और ऊपर की परत भी बैठ गई।

कांग्रेस ने सप्ताहभर पहले ही गड्ढों में बैठकर किया था प्रदर्शन

जरा सी बारिश के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए। जिसको लेकर कांग्रेस ने हालही में प्रदर्शन भी किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता मधुमिलन से छावनी तरफ जाने वाली सड़क में हो रहे गड्ढों में ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा पेंचवर्क में किए गए भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और ज्ञापन भी सौंपा।

पेंचवर्क के लिए हुआ करोड़ों का भुगतान

कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में बताया था कि नगर निगम ने मार्च 2025 में ही शहर की प्रमुख सड़कों पर पेचवर्क कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया था। इनमें सांकेत नगर, श्रीनगर, भंवरकुआं, गुमास्ता नगर, उषा नगर, खजराना, जवाहर मार्ग, माणिकबाग रोड, बंबई बाजार, आजाद नगर, एलआईजी, सिरपुर रोड जैसे दर्जनों क्षेत्र शामिल हैं।

भ्रष्टाचार को बताया था जिम्मेदार

वहीं, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि नगर निगम में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस सड़क पर गड्ढा हुआ, वह प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बनी थी। घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार का यह नतीजा है।

दोषियों पर कार्रवाई की कही थी बात

इस संबंध में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शनिवार सुबह कहा था कि उसे ठीक करवा दिया गया है। यह कैसे हुआ इसको लेकर भी जांच के आदेश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। MP News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • airtel
  • जुर्माना
  • महापौर
  • निगम
  • सड़क
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर